श्री शीतला माता मंदिर 400 साल पुराना मंदिर है और इस मंदिर की मान्यता है कि यहां पर जो भी भक्त अपनी मनोकामना लेकर आता है मां शीतला उनकी मनोकामना पूर्ण करती है और उनके जीवन में खुशहाल कर देती है और ऐसा माना जाता है कि हर नवरात्रि के पावन अवसर पर मां शीतला अपने भक्तों से मिलने यहाँ आती है और सभी भक्तों को आशीर्वाद देती है वैसे तो माता इस मंदिर में हमेशा ही विराजमान रहती है परंतु माता का आगमन नवरात्रि के पावन अवसर पर चैत्र की नवरात्रि और कुंवार की नवरात्रि में अधिक माना जाता है तब 9 दिन मां की उपासना एवं पूजा पाठ के साथ मां की प्रतिमा स्थापित की जाती है तब से यह प्रथा चली आ रही है हर नवरात्रि में मां की सेवा सभी भक्तों के द्वारा की जाती है और विशाल शोभायात्रा के साथ मां की विसर्जन यात्रा चल समारोह नवरात्रि पावन अवसर भोग प्रसादी सभी का यहां पर कार्यक्रम होता है 2021-22