कॉमन सर्विस सेंटर खालिदपुर की शुरुआत वर्ष 2016 फरवरी में हुई, जब शहर कस्बो में भी कही कही डिजिटल सेवाएँ उपलब्ध हुआ करती थी उस समय में हमारे गाँव खालिदपुर में डिजिटल क्रांति की शुरुआत हुई। शुरुआती समय में कुछ सीमित ही सेवा केंद्र द्वारा उपलब्ध कराई जा रही थी , पंचायत अधिकारी व ग्रामवासियों के सहयोग से केंद्र की सेवाओं का विस्तार किया गया इस बीच अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा कई उतार चढ़ाव आए । अब हमारे केंद्र द्वारा समस्त ऑनलाइन सरकारी व गैर सरकारी सेवाएँ उपलब्ध कराई जा रही है । केंद्र द्वारा खालिदपुर ही नहीं बल्कि आस- पास के लगभग 8 से 10 गाँव सभी सेवाओं का लाभ प्राप्त कर रहे है । हमारा सदैव यही प्रयास रहा है कि हम अपने ग्राहको के लिए उत्तम व गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदान कर सकें। आप सभी का स्नेह व आशीर्वाद हमें प्रेरित करता है आपके लिए अधिक से अधिक योजना व सेवाएँ हमारे केंद्र द्वारा उपलब्ध कराने के लिए। हमारे साथ जुड़े रहने के लिए आपका हृदय से धन्यवाद।
+91 7895505977
+91 8126606965
+91 9212980445
+91 7078812441
+91 7839805443
+91 9927259868