Welcome at Official Website of Gram Panchayat Teja Ki Beri
आप सभी का ग्राम पंचायत तेजा की बेरी में हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन करती हूँ. पंचायत के चहुंमुखी विकास के लिए मैं प्रतिबद्ध हूँ जिसके लिए ग्राम पंचायत तेजा की बेरी का प्रत्येक वाशिंदा मेरे साथ खड़ा हैं. सतत एवं समावेशी विकास की दिशा में हम लगातार प्रयासरत है चाहे वो शिक्षा हो स्वास्थ्य या फिर अन्य कोई, हम प्रत्येक ग्राम पंचायत के वासी के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. प्रत्येक राजस्व ग्राम में हम भौतिक सुविधाओं के लिए सरकार के प्रयासों से काम कर रहे हैं. यह हमारा सौभाग्य हैं कि हम पर मेरे ग्राम पंचायत वासियों द्वारा विश्वास जताया जा रहा हैं जो कि अविस्मरणीय हैं.
आइये ! ग्राम पंचायत तेजा की बेरी के विकास के लिए हम सभी कंधे से कन्धा मिलाकर प्रयास करें.
इदा बानू
सरपंच -ग्राम पंचायत तेजा की बेरी