विद्यालय के प्रधानाचार्य अपनी देख-रेख में विद्यालय का संचालन कराते है वह विद्यालय प्रांगण में संचालित कक्षाओं की साफ-सफाई तथा पठन--पठान का कार्य कराते है। उनकी देख-रेख में विद्यालय के छात्र] छात्राएं नई बुलन्दी को छू रहे है। विद्यालय के छात्र] छात्राएं विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेते है जिससे उनमें नयी प्रतिभा का विकास होता है।
सभी शिक्षक/ शिक्षिकाएं पूर्ण तन्मयता, मनोयोग, एवं अत्यंत परिश्रम के साथ शिक्षण कार्य करते हैं | सभी शिक्षक गण कर्तव्यनिष्ठ,लगनशील,संयमी, ऊर्जावान,अनुशासन प्रिय एवं नवाचारों में रुचि रखते हैं| जिससे शैक्षिक वातावरण में लगातार उन्नयन हो रहा है| जिसका सीधा सीधा प्रभाव विद्यार्थियों के परीक्षाफल, संस्कार, शिष्टाचार,पाठ्येतर क्रियाकलापों में दृष्टिगोचर हो रहा है| विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं, संस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन विद्यार्थियों द्वारा किया जाता है|
विद्यालय का परीक्षा फल सर्वप्रथम संतोषजनक रहा है विद्यालय में शुरू से ही मेधावी छात्र-छात्राओं ने विद्यालय का नाम रोशन किया है| इस विद्यालय के विद्यार्थी बड़े ही प्रतिभावान एवं होनहार रहे हैं| इसी कारण से इस विद्यालय के विद्यार्थी विभिन्न क्षेत्रों जैसे शिक्षा,चिकित्सा, इंजीनियरिंग, प्रबंधन, राजनीति, खेल, कला, नृत्य, संगीत, सुरक्षा बल एवं विदेशों में भी अपना परचम लहरा रहे हैं!