गोपनीयता नीति — संत पुष्पांजलि


अंतिम अपडेट: जून 2026


1. परिचय

संत पुष्पांजलि ऐप श्री चंद्रभान जी महाराज के भक्तों की सेवा हेतु निर्मित है। यह ऐप आपकी गोपनीयता का पूरा सम्मान करती है।


2. एकत्रित जानकारी

यह ऐप कोई भी व्यक्तिगत जानकारी (नाम, फोन, ईमेल) एकत्रित नहीं करती। ऐप केवल निम्न डेटा स्थानीय रूप से आपके फोन में सहेजती है:

- पसंदीदा भजन

- हाल ही में देखे भजन

- ऐप सेटिंग्स (Dark Mode, Font Size आदि)


3. इंटरनेट उपयोग

ऐप इंटरनेट का उपयोग केवल गुरुजी की फोटोज लोड करने के लिए करती है। कोई भी डेटा किसी सर्वर पर नहीं भेजा जाता।


4. सूचनाएं

ऐप पूर्णिमा और आश्रम सूचनाओं के लिए notifications भेजती है। आप इन्हें Settings से बंद कर सकते हैं।


5. तृतीय पक्ष सेवाएं

ऐप निम्न बाहरी सेवाओं से जुड़ती है:

- YouTube (प्रवचन और भजन वीडियो)

- WhatsApp (चैनल लिंक)

- Instagram, Facebook (सोशल मीडिया)


6. बच्चों की गोपनीयता

यह ऐप सभी आयु वर्ग के लिए सुरक्षित है। हम जानबूझकर बच्चों का कोई डेटा एकत्रित नहीं करते।


7. डेटा सुरक्षा

आपका सभी डेटा केवल आपके फोन में सुरक्षित रहता है। हम किसी भी तृतीय पक्ष को आपकी जानकारी नहीं बेचते।


8. बदलाव

इस नीति में समय-समय पर बदलाव हो सकते हैं। बड़े बदलाव की सूचना ऐप के माध्यम से दी जाएगी।


9. संपर्क

किसी भी प्रश्न, शिकायत या सुझाव के लिए हमसे संपर्क करें:


ऐप नाम: संत पुष्पांजलि

संगठन: Chandrabhanji Official

पता: गिरावड़, रोहतक, हरियाणा - 124001

ईमेल: santpushpanjali@gmail.com

YouTube: @chandrabhanjiofficial

हम 48 घंटे के भीतर आपके संदेश का उत्तर देने का प्रयास करेंगे।

🙏 सतगुरु देव महाराज की जय हो। 🙏