अनुसंधान एवं भाषा विकास विभाग

गवेषणा अंक-117 : जुलाई-सितम्बर, 2019 अंक का प्रूफ-संशोधन कार्य किया गया । अंततः अंक प्रकाशित हो गया।

गवेषणा, अंक-118 :अक्टूबर-दिसंबर, 2019 का कार्य संपन्न होकर अगस्त के अंत में अंक प्रकाशित हुआ।

गवेषणा, अंक-119:जनवरी-मार्च, 2019 अंक (सामान्य अंक) व अंक-120 : भारतीय भाषा एवं साहित्य विशेषांक' संपादित कर टाइप हेतु प्रेस में भेजा गया।

हिंदी लोक शब्दकोश परियोजना

हिंदी लोक शब्दकोश परियोजना के अंतर्गत ब्रज हिंदी लोकोक्ति, मुहावरा कोश में कुल प्रविष्टियाँ 1880 है जिसमें ब्रजभाषा-हिंदी अर्थ और साथ में उदाहरण दिए गए हैं। कंप्यूटर पर प्रविष्टियों में छूटे हुए उदाहरणों को पूर्ण किया जा रहा है, और साथ ही प्रविष्टियों में ब्रजभाषा के शब्दों का व्यवस्थित रूप और मानक हिंदी अर्थ के कार्य को हस्तलिखित डाटा में और तत्पश्चात कंप्यूटर पर संशोधन कर कार्य पूर्ण किया जा रहा है। राजस्थानी हिंदी लोकोक्ति मुहावरा कोश में कुल प्रविष्टियों की संख्या 1000 है। जिसमें पुनःसंशोधन कंप्यूटर पर किया जा रहा है। यह ध्यातव्य है कि ब्रज और राजस्थानी के हिंदी-अंग्रेजी लोक शब्द कोश पूर्ण हो गए हैं और प्रकाशन प्रक्रिया में हैं।