संस्था को दान करें
हमारे संस्था के निम्नलिखित उद्देश्य है, जो सामाजिक विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए निर्धारित किए गए हैं।
शिक्षा क्षेत्र
नर्सरी, कांन्वेंट, प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक स्तर के विद्यालयों का संचालन करना।
विज्ञान, वाणिज्य एवं कला संकायों में स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर की शिक्षा देने हेतु महाविद्यालयों का संचालन करना।
तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा
तकनीकी शिक्षा एवं प्रशिक्षण देना।
कंप्यूटर प्रशिक्षण देना एवं जागरूकता शिविरों का आयोजन करना।
सामाजिक विकास एवं कल्याण
ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के लोगों के विकास एवं शिक्षा का प्रचार-प्रसार करना।
युवाओं एवं युवतियों के कल्याण हेतु योजनाओं को क्रियान्वित करना।
केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा संचालित योजनाओं को क्रियान्वित करना।
पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन करना तथा वन एवं वन्य जीवों की रक्षा करना एवं वृक्षारोपण करना।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं को क्रियान्वित करना।
वृद्धजनों एवं निशक्तजनों के कल्याण हेतु कार्य करना तथा वृद्धाश्रम का संचालन करना।
ऐसे बच्चे जिन्होंने पढ़ाई छोड़ दी, उनकी शिक्षा की व्यवस्था करना।
छात्र एवं युवा सुविधाएं
छात्र-छात्राओं एवं वर्किंग वूमेन हॉस्टल का संचालन करना।
नशा उन्मूलन के लिए जागरूकता कार्यक्रम एवं शिविरों का आयोजन करना।
कृषि एवं पशुपालन
कृषि एवं पशुपालन के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना।
सांस्कृतिक एवं साहित्यिक विकास
वाचनालय की स्थापना करना।
स्वास्थ्य एवं खेल
डिस्टेंस लर्निंग एवं फिजिकल एजुकेशन का संचालन करना।
वोकशनल ट्रेनिंग प्रोग्राम का संचालन करना।