मान्यवर,
हमें यह सूचित करते हुए हर्ष का अनुभव हो रहा है कि हिन्दी विभाग,कोच्चिन विज्ञान व प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के तत्वावधान में सभ्यता विमर्श और हिन्दी साहित्य विषय पर 29,30 अक्तूबर 2024 को दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।
सभ्यता की यात्रा एक सच्चाई है। संस्कृति की भी। इन दोनों में अंतर है, साथ ही एक दूसरे से लिपटी हुई भी। आज इन दोनों के बीच के अन्तर को मिटाया जा रहा है। गौर करने की बात यह है कि सभ्यता के विकास में प्राथमिकता किसे देनी है। निस्संदेह कह सकते हैं कि मनुष्यता को देनी चाहिए। लेकिन इसका उल्टा ही हुआ और होता भी। विकास चाहे सभ्यता का हो या और किसी का, उसके केन्द्र में मनुष्यता का होना अनिवार्य है। यहां स्वार्थ एवं पूंजी केन्द्र में आते हैं, यही इसकी सबसे बड़ी विडंबना है। इस अंतर्विरोध के प्रति चेतावनी व टिप्पणी आधुनिक सभ्यता के आरंभिक दौर से करते आ रहे थे, लेकिन उसे अनदेखा कर दिया गया। सभ्यता का विकास आज किस तरीके से हो रहा है उसमें मनुष्य और मनुष्यता मात्र बहाना है। पूंजी के नानाविध विकास में अमानवीयता बराबर बढ़ती जा रही है। साहित्य के क्षेत्र में इस विसंगति पर संवाद फिर से शुरू हुआ है, जिसको मुखरित करना और आधुनिक विकास के केन्द्र में विस्तृत अर्थ में मनुष्य को प्रतिष्ठित करना प्रस्तुत संगोष्ठी को महत्वपूर्ण बना देगा।
संगोष्ठी का मुख्य विषय:
सभ्यता विमर्श और हिन्दी साहित्य
संगोष्ठी के उपविषय:
1) सभ्यता विमर्श और हिंदी कविता।
2) सभ्यता विमर्श और हिंदी कहानी।
3) सभ्यता विमर्श और हिन्दी उपन्यास ।
4) सभ्यता विमर्श और अन्य विधाएं ।
आपसे सविनय निवेदन है कि इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में भागीदार होकर सहयोग दें। प्रपत्र प्रस्तुत करने वाले तमाम प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया जायेगा।
पंजीकरण शुल्क
प्राध्यापक:
Rs.1000/-
शोधार्थी/विद्यार्थी/अन्य:
Rs. 500/-
पंजीकरण शुल्क निम्न नंबर पर गुगल पे (Google pay) कर सकते हैं:
9747864786
प्रतिभागियों को TA/DA की सुविधा नहीं है और आवास की व्यवस्था स्वयं करनी होगी।
प्रपत्र प्रस्तुति केलिए ऑनलाइन सत्र भी चलाएंगे।
आलेख संबंधित विवरण
चयनित शोध आलेखों को विभाग की शोध पत्रिका "अनुशीलन" (पियर रिव्यूड) में नि:शुल्क प्रकाशित किया जायेगा ।
आलेख भेजने की अंतिम तिथि 20 अक्तूबर 2024 है।
संगोष्ठी केलिए आलेख यूनिकोड मंगल / कोकिला, फॉन्ट साइज़ - 14, वर्ड फ़ाइल में ही स्वीकृत होगा (शब्द सीमा: न्यूनतम 1500; अधिकतम 2500)।
शोध आलेख का विषय - शीर्षक।
लेखक का विवरण जैसे - नाम, पदनाम, संस्थान का नाम, ईमेल, चलभाष आदि।
शोध सारांश - १५० से २०० शब्दों में।
बीज शब्द अथवा कुंजी शब्द - ०५ से १० शब्द।
प्रस्तावना/ आमुख/ शोधालेख।
निष्कर्ष / उपलब्धियां।
संदर्भ सूची - ए. पी. आई. रूपरेखा के अनुसार हो।
अंतिम तिथि
शोध सारांश (Abstract) : 25/10/2024
शोधालेख : 27/10/2024
पंजीकरण : 25/10/2024
शोधालेख ईमेल - dr.nimmy@cusat.ac.in पर भेजें।
NOTE
संगोष्ठी में भाग लेनेवाले प्रतिभागियों से गुज़ारिश है कि कृपया पंजीकरण के पश्चात निम्नलिखित लिंक द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें ताकि आगे की सभी जानकारी पा सकें:
आयोजक
हिन्दी विभाग, कोच्चिन विज्ञान
व प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय
प्रायोजक
वाणी प्रकाशन ग्रुप,
दिल्ली, भारत