Tender posted on 25 July 2006
Other: 2019 | 2018 | 2017 | 2016 | 2015 | 2014 | 2013 | 2012 | 2011 | 2010 | 2009 | 2008 | 2007 | 2006 | 2005
राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर
क्रामंक: एफ-9/सा॰प्र॰/2006/
दिनांक:
निविदा-सूचना
राजस्थान विश्वविद्यालय द्वारा मुख्य परिसर, भवनों, संघठक महाविद्यालयों एवं ईकाइयों की सुरक्षा व्यवस्था हेतु वर्ष 2006-07 के लिए भारत सरकार/राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त एवं पंजीकृत भूतपूर्व सैनिक सहकारी समिति/सुरक्षा ऐजेन्सी के माध्यम से लगभग 100 साक्षर एवं कुशल सुरक्षा कर्मी (प्रमुखतः पूर्व फौजी या पुलिस कर्मी) उपलब्ध कराने हेतु दिनांक 24.8.2006 अपरान्ह 1.00 बजे तक मोहरबन्द निविदाएँ आमंत्रित की जाती हैं। प्राप्त निविदाएं उसी दिन सायंकाल 3.00 बजे सामान्य प्रशासन विभाग में निविदादाताओं/उनके प्रतिनिधियों के समक्ष खोली जाएंगी। निविदा की शर्तें निविदा प्रपत्र के साथ उपलब्ध कराई जाऐगी। प्रत्येक निविदादाता को प्रपत्र के साथ 60,000 रू॰ अमानत राशि का डिमांड ड्राफ्ट कुलसचिव, राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर के नाम निविदा प्रपत्र के साथ जमा कराना होगा। निविदा प्रपत्र विश्वविद्यालय के सामान्य प्रशासन अनुभाग से दिनांक 26.7.2006 से कार्यालय समय में 100 रू॰ नकद जमा करा कर प्राप्त किए जा सकते हैं। किसी भी निविदा को स्वीकार/अस्वीकार करने के लिए विश्वविद्यालय अधिकृत होगा।
उक्त निविदा सूचना राजस्थान विश्वविद्यालय की वेबसाइट http://www.uniraj.ernet.in (dead link as of 13 January 2019) पर उपलब्ध हैं।
ह॰
कुलसचिव