Tender posted on 8 June 2006
Other: 2019 | 2018 | 2017 | 2016 | 2015 | 2014 | 2013 | 2012 | 2011 | 2010 | 2009 | 2008 | 2007 | 2006 | 2005
राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर
क्रमांक : एफ-9/सा॰प्र॰/स्टोर/2006/983
दिनांक: 23-5-2006
अल्पकालीन निविदा सूचना
राजस्थान विश्वविद्यालय की वर्ष 2005 की विभिन्न परीक्षाओं के उपयोग में ली गई उत्तरपुस्तिकाओं की लगभग 1500 क्विंटल रद्दी, परीक्षा आवेदन पत्र, बुकलेट आदि तथा उनके साथ काम में लिया गया पैकिंग मैटेरियल (टाट, जूट बैग्स, प्लास्टिक बैग्स, कपड़े, कागज के टुकड़े आदि को एकमुश्त एवं झाड़न की रद्दी (अखबार सहित) के वार्षिक ठेके की बिक्री हेतु तथा उत्तरपुस्तिकाओं की रद्दी से पुनर्निर्मित (Recycle) कागज बनाने वाली फर्मों मिली/ठेकेदारों से मुहरबन्द निविदाएं आमंत्रित की जाती हैं।
उत्तरपुस्तिकाओं, फार्मों/बुकलेट आदि की रद्दी के लिए अमानत राशि रू॰ 30,000/- (तीसर हजार रूपये), पैकिंग मैटेरियल के लिए 3,000/- (तीन हजार रूपये), एवं झाड़न की रद्दी के लिए 5000/- (पांच हजार रूपये) तथा पुनर्निर्मित (Recycle) कागज तैयार करने वाली फर्मों/मिलों के लिए 50,000/- (पचास हजार रूपये) का बैंक ड्राफ्ट कुलसचिव, राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर के नाम सहित निविदाएं, दिनांक 13.6.2006 तक अपराह्न 1.00 बजे तक इस कार्यालय के सामान्य प्रशासन अनुभाग (स्टोर) में स्वीकार की जाएंगी, जो उसी दिन अपराह्न 4.00 बजे उपस्थित निविदाकारों/उनके प्रतिनिधियों के समक्ष खोली जाएंगी। प्रत्येक निविदा प्रपत्र 100/- रूपये नकद रोकड़ शाखा में जमा करवाकर किसी भी कार्य दिवस में दिनांक 23.5.2006 से सामान्य प्रशासन अनुभाग (स्टोर) से प्राप्त की जा सकती है। अमानत राशि के बिना तथा देरी से प्राप्त निविदाओं पर विचार नहीं किया जावेगा।
उक्त अल्पकालीन निविदा सूचना राजस्थान विश्वविद्यालय की वेबसाइट http://www.uniraj.ernet.in/Tenders/tenders.html (dead link as of 13 January 2019) तथा NIC की वेबसाइट tenders.gov.in (dead link as of 13 January 2018) पर भी उपलब्ध है।
कुलसचिव
क्रमांक : एफ-9/सा॰प्र॰/स्टोर/2006/984-92
दिनांक: 23-5-2006
प्रतिलिपि सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित हैं:–
उप-कुलसचिव (सा॰प्र॰)