Tender posted on 3 April 2006
Other: 2019 | 2018 | 2017 | 2016 | 2015 | 2014 | 2013 | 2012 | 2011 | 2010 | 2009 | 2008 | 2007 | 2006 | 2005
कार्यालय विश्वविद्यालय अभियन्ता
राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर।
क्रमांक/वि॰अ॰/2241-2252
दिनांक: 3-4-06
निविदा सूचना संख्या - 45/2005/2006
निम्नलिखित भवन निर्माण कार्यों के लिए उपयुक्त श्रेणी में पंजीकृत संवेदकों से निर्धारित प्रपत्र में मुहरबन्द निविदाऐं आमंत्रित की जाती है। §1§ यू॰जी॰सी॰ द्वारा स्वीकृत भवन निर्माण कार्य। जो संवेदक राज्य सार्वजनिक निर्माण विभाग, प्राधिकरण, एम॰ई॰एस॰ केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग, डाक एवं दूरसंचार विभाग, रेल्वे या अन्य राज॰ सरकार/केन्द्रीय सरकारी के अधिकृत संगठनों, जो कि राजस्थान सरकार के नियमानुसार भवन निर्माण कार्यों के लिए निर्धारित उपयुक्त श्रेणी में पंजीकृत संवेदकों के समकक्ष हो, वे निर्धारित धरोहर राशि जमा कराने के पश्चात् निविदा प्रपत्र प्राप्त कर सकते हैं। कार्यों के निविदा प्रपत्रों की बिक्री निर्धारित शुल्क जमा कराकर कार्यालय विश्वविद्यालय अभियन्ता, राजस्थान विश्वविद्यालय, जे॰एल॰एन॰ मार्ग, जयपुर से दिनांक 28-4-2006 से 5-5-2006 तक कार्यालय समय में की जावेगी। पूर्ण रूप से भरी निविदाऐं इसी कार्यालय में दिनांक 11-5-2006 को अपरान्ह 2.00 बजे तक जमा करायी जा सकेगी एवं प्राप्ति की दिनांक को अपरान्ह 3.30 बजे उपस्थिति निविदादाताओं या उनके प्रतिनिधि के समक्ष खोली जावेगी। निविदा देने की शर्त एवं निवरन किसी भी कार्य दिवस को इस कार्यालय में देखी जा सकती हैं।
निविदा के कार्यों के लिये §राज्य सरकार की तरह§ पोटेन्शियल एसेसमेन्ट पद्धति के द्वारा निविदादाताओं के चयन की प्रक्रिया अपनाई जावेगी, जिसके अनुसार एक लिफाफे में पोटेन्शियल एसेसमेन्ट बिड्स सम्बन्धी सूचना संलग्न होगी एवं वित्तीय बिड्स अलग-अलग लिफाफों में सील बन्द कर एक साथ तीसरे लिफाफे में रखी जावेगी। तीसरे लिफाफे में सेले टैक्स क्लियरेन्स सम्बन्धी प्रमाण पत्र भी रखे जायेंगें एवं उसे सील बन्द कर लिफाफे के ऊपर फर्म व कार्य का नाम लिखा जावेगा। पोटेन्शियल एसेसमेन्ट स्वीकार होने पर ही सफल निविदादाताओं की वित्तीय बिड्स दिनांक 18-5-2006 को अपराह्न 3.00 बजे खोली जावेगी।
किसी भी निविदा को स्वीकार करने एवं बिना कारण बताऐं निरस्त करने के समस्त अधिकार सक्षम अधिकारी के पास सुरक्षित होंगे।
==========
क्र॰ सं॰ : 1
==========
नोट:–
विश्वविद्यालय अभियन्ता
राजस्थान विश्वविद्यालय,
जयपुर।
क्रमांक: वि॰अ॰/
दिनांक:
प्रतिलिपि सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित है:–
विश्वविद्यालय अभियन्ता
राजस्थान विश्वविद्यालय,
जयपुर।