राजस्थान विश्वविद्यालय से सम्बद्ध एवं संघठक महाविद्यालयों के स्नातक परीक्षा-2019 के नियमित, स्वयंपाठी एवं पूर्व परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षायें गुरूवार, दिनांक 07 फरवरी 2019 से प्रारम्भ होगी। दौसा एवं जयपुर जिले के नियमित/पूर्व परीक्षार्थियों की परीक्षाऐं संबंधित महाविद्यालयों में ही आयोजित होगी, जबकि अन्य जिलों के परीक्षार्थियों हेतु निर्धारित परीक्षा केन्द्र पर परीक्षाऐं आयोजित होगी। स्वयंपाठी परीक्षार्थियों के लिये निर्धारित परीक्षा केन्द्र की सूचना दिनांक 05.02.2019 से वेबसाइट www.uniraj.org पर अपलोड होगी। प्रायोगिक परीक्षा की तिथि एवं बैच का निर्धारण संबंधित महाविद्यालय/परीक्षा केन्द्र द्वारा तय किया जायेगा। स्वयंपाठी परीक्षार्थियों को निर्धारित प्रशिक्षण केन्द्रों से संबंधित विषय का प्रायोगिक प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्राप्त कर परीक्षा के दिन संबंधित प्राचार्य के यहाँ जमा करवाना अनिवार्य है। अन्यथा परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो सकेंगे। विस्तृत विज्ञाप्ति का अवलोकन विश्वविद्यालय वेबसाइट www.uniraj.ac.in पर कर सकते हैं।
परीक्षा नियंत्रक