For more details about department of Department of Hindi, please visit website of Department of Hindi
यह विभाग प्रदेश के हिन्दी विभागों में सबसे पुरातन है। 1 जुलाई 1961 को इसकी स्वतन्त्र विभाग के रूप में प्रतिष्ठा हुई। इससे पूर्व, विश्वविद्यलाय की स्थापना से लेकर सातवें दशक के आरंभ तक, छात्रों के लिए हिन्दी में स्नाकोत्तर अध्ययन–अध्यापन का कार्य महाराजा कॉलेज एवं छात्राओं के लिए महारानी कॉलेज में होता था।
यह विभाग अपनी प्रतिष्ठा के अनुरूप डॉ॰ माताप्रसाद गुप्त, डॉ॰ सत्यन्द्र, डॉ॰ सरनाम सिंह, डॉ॰ विश्वम्भरनाथ उपाध्याय, डॉ॰ राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, डॉ॰ हीरालाल माहेश्वरी, डॉ॰ एन॰के॰ गरवा, डॉ॰ सुरेन्द्र उपाध्याय, डॉ॰ संदेश बत्रा जैसे यशस्वी विद्वानों/शिक्षकों के नेतृत्व में प्रदेश में हिन्दी अध्ययन-अध्यापन एवं शोध-साधना के क्षेत्र में अग्रणी रहा है।
विभाग के लगभग पाँच सौ शोधार्थियों को पीएव॰डी॰ डिग्री प्रदान की जा चुकी है। यह परम्परा आज भी गतिशील है। पी॰डी॰एफ॰ (03), टी॰आर॰एफ़॰ (06), एस॰आर॰एफ॰ (09), जे॰आर॰एफ॰ (09), विभागीय शोधवृत्तिक (108), एम॰फ़िल॰ पीएच॰डी कोर्सवर्क, सामान्य शोध-वृत्तिक तथा अन्य दो सौ से अधिक शोधार्थियों की विपुल संख्या विभागीय शोध-समृद्धि का परिचायक है। विभाग से उपाधि प्राप्त विद्यार्थी देश के विविध विश्वविद्यालयों/महाविद्यालयों में कार्यरत हैं।
विभाग के संकाय सदस्यों की विगत वर्षों में अनेक पुस्तकें प्रकाशित हुई तथा देश के प्रतिष्ठित अकादमिक संस्थाओं से पुरस्कार प्राप्त हुए। सदस्यों को प्रतिष्ठित संस्थाओं ने सम्मानित किया है। संकाय सदस्यों ने राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों में सहभागिता की। यू॰जी॰सी॰ एकेडमिक स्टॉफ कॉलेज के संयुक्त तत्त्वावधान में विभाग महत्त्वपूर्ण विषयों पर दस पुनश्चर्या पाठ्यक्रम आयोजित कर चुका है।
वर्तमान सत्र के लिए भी एक पुनश्चर्या पाठ्यक्रम प्रस्तावित हैं। शोध-छात्रों के लाभार्थ विभाग में नियमित संगोष्ठी आयोजित की जाती है। यह विभाग विशिष्ट शोध-केन्द्र के रूप में विकसित हो सके, इसके लिए दादू अध्ययन प्रकोष्ठ की स्थापना की गई है, इससे संत साहित्य के अध्ययन एवं शोध के क्षेत्र को गति मिलेगी तथा प्रदेश की अज्ञात, अल्पज्ञात व उपेक्षित विपुल पाण्डुलिपियाँ शोध के लिए सुलभ हो सकेंगी। इसी क्रम में वैष्णव अध्ययन प्रकोष्ठ को भी स्वीकृति मिल चुकी है।
विभाग में एम॰ए॰, एम॰फिल्॰ तथा पीएच॰डी॰ पाठ्यक्रम के अध्ययन हेतु सभी मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध हैं। इसके लिए विभाग में पुस्तकालय एवं संगोष्ठी-कक्ष भी उपलब्ध है।
Mobile No. +91 9660726277
Email: dr.shrutisharma68@gmail.com
Address: A-94, Janta Colony, Jaipur
Specialisation: Prose
Mobile: +91 9468585258
Email: nkpandey65@gmail.com
Address: C-6/A, Professor Bungalow, University Campus, University of Rajasthan, Jaipur - 302004
Specialization: Ancient Hindi Literature Bhaktikal Comparative Literature
Associate Professor
Address: M P Hostel,University Of Rajashthan, Jaipur
Specialization: Folk Literature
Associate Professor
Mobile: +91 9829050419
Address: A-18 , New Lite Colony , Tonk Road, Jaipur
Specialization: Modern Drama
Associate Professor
Phone (O): 0141-2711071; (R) : 0141-2752382
Email: +91-9950997599;
Email: vinoddr68@gmail.com
Address: 244,Vinoba Vihar ,Malviya Nagar, Jaipur
Specialization: Modern Literature
Assistant Professors:
1. Giri Jagdish
2. Meena, Mandakini
3. Meena, Taravati
4. Panwar, kailash
5. Rani, Anita
6. Samor, Geeta
7. Shandilya, Sundaram
8. Sharma Shruti - II
9. Singh, Arjun
10. Singh, Virendra
11. Singh, Vishal Vikram
12. Verma, Versha
13. Vyas, Renu