ज्यादातर कपल पीरियड में संबंध बनाने को लेकर बेफिक्र रहते हैं और रहें भी क्यों ना, उन्हें तो यही लगता है कि इस दौरान प्रेगनेंसी होने का कोई चांस ही नहीं है। अब उन कपल को ये कौन समझाये कि वो कितनी बड़ी गलतफहमी में जी रहे हैं। तो चलिये, आज हम ही उनकी गलतफहमी को दूर करने की कोशिश करते हैं। सच्चाई तो ये है कि पीरियड में संबंध बनाने से प्रेग्नेंट हो सकते हैं।
वैसे तो पीरियड में प्रेगनेंसी के मामले बहुत कम हैं लेकिन ऐसा होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। ज्यादातर महिलाएं यही जानती हैं कि ओव्यूलेशन में ही संबंध बनाने से प्रेगनेंसी होती है लेकिन ऐसा नहीं है। अगर कोई कपल बिना किसी गर्भनिरोधक का इस्तेमाल किये संबंध बनाता है, तो महिला के प्रेगनेंट होने की संभावना बढ़ जाती है। ये बात महिला के पीरियड के दौरान भी लागू होती है। इसीलिए महिलाएं बिना किसी प्रोटेक्शन के पीरियड में संबंध बनाने से प्रेग्नेंट हो सकते हैं। (Ref)
पीरियड में संबंध बनाने से प्रेग्नेंट हो सकते हैं, ये बात सही है। इसीलिए जो कपल बच्चा नहीं चाहते, उन्हें हमेशा संबंध बनाते वक्त कॉन्डम का इस्तेमाल करना चाहिये। अगर महिला का पीरियड चल रहा हो, तब भी संबंध बनाते वक्त प्रोटेक्शन का इस्तेमाल करना जरूरी है। तभी प्रेगनेंसी की संभावना को रोका जा सकता है।
पीरियड में संबंध बनाने से प्रेग्नेंट हो सकते हैं या नहीं, इसे समझने के साथ-साथ प्रेगनेंसी को प्रभावित करने वाले 3 फैक्टर्स को समझना भी जरूरी है। इनमें मेंस्ट्रुअल साइकिल की अवधि, ओव्यूलेशन का समय एवं स्पर्म की भूमिका शामिल है। इन तीन फैक्टर्स से ही पता चलता है कि महिला प्रेगनेंट कब होगी। तो आईये इन फैक्टर्स को समझते हैं (Ref)
सामान्यत: मेन्सट्रुअल साइकिल की अवधि 28 दिनों की होती है लेकिन कुछ महिलाओं में ये अवधि घट या बढ़ सकती है। ऐसे में अगर किसी महिला की मेन्सट्रुअल साइकिल की अवधि छोटी होती है और उनमें ओव्यूलेशन जल्दी शुरू हो जाता है, तो वो पीरियड के तुरंत बाद प्रेगनेंट हो सकती है।
हर महिला में मेंस्ट्रुअल साइकिल और ओव्यूलेशन का समय अलग-अलग होता है। वैसे तो पीरियड आने के 12-14 दिन पहले महिला में ओव्यूलेशन प्रक्रिया की शुरुआत होती है लेकिन मेन्सट्रुअल साइकिल के घटने-बढ़ने से ओव्यूलेशन का यही समय बदल जाता है। प्रेगनेंसी के लिए ओव्यूलेशन की सही जानकारी होना जरूरी है।
पुरुष का स्पर्म महिला के फैलोपियन ट्यूब में तकरीबन 5 दिनों तक रहता है। अगर महिला बिना किसी प्रोटेक्शन के ओव्यूलेशन के 5 दिन पहले अपने पार्टनर के साथ संबंध बनाती है, तो इससे भी प्रेगनेंसी हो सकती है।
तो जो महिलाएं प्रेगनेंसी प्लान कर रही हैं, उन्हें इन 3 फैक्टर्स पर ध्यान देना चाहिये। वहीं जो महिलाएं प्रेगनेंसी प्लान नहीं कर रही हैं, उन्हें ये अच्छे से समझ लेना चाहिये कि पीरियड में संबंध बनाने से प्रेग्नेंट हो सकते हैं। इसीलिए, पीरियड में अपने पार्टनर के साथ संबंध बनाते वक्त हमेशा सावधान रहें और गर्भनिरोधक का इस्तेमाल करें।
9147107100