Haryana news: हरियाणा के इन जिलों के बीच की लाइन को सिंगल से डबल में किया जाएगा, आइए जानें पूरी खबर में...
हरियाणा के लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। रेलवे विभाग ने झज्जर से रेवाड़ी के बीच सिंगल रेलवे लाइन को अब डबल यानी दोहरी करने का फैसला लिया है। इस पर करीब 752 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें- Haryana Property Registry: हरियाणा में रजिस्ट्री घोटाला एक्सपोज़! सरकार ने बदले नियम, जानिए क्या हुआ बदलाव
अस्थल बोहर से रेवाड़ी तक होगी दोहरी लाइन
फिलहाल अस्थल बोहर से रेवाड़ी तक की लाइन सिंगल है। सिर्फ अस्थल बोहर तक ही डबल लाइन बनी हुई है। अब रेवाड़ी तक भी रेलवे लाइन को दोहरी किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Haryana News: हिसार में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गाड़ी पलटी, फिर चली गोलियां — दो पकड़े गए, दो फरार
ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी, लोगों को मिलेगी राहत
झज्जर रेलवे स्टेशन से फिलहाल बहुत ही कम ट्रेनें गुजरती हैं और जो ट्रेनें आती हैं वो भी ज्यादातर रात के समय चलती हैं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी होती है। रेलवे लाइन डबल होने से अधिक ट्रेनों को चलाने का रास्ता साफ होगा। जिससे लोगों को सफर करने में आसानी होगी।
यह भी पढ़ें- Haryana Heatwave News: हरियाणा में गर्मी का अटैक शुरू, इस दिन से लगेंगे लू के थपेड़े, मानसून 21 दिन दूर
रेलवे बजट में मिला दोहरीकरण का तोहफा
इस बार के रेलवे बजट में इस परियोजना के लिए मंजूरी दी गई है। रेलवे विभाग ने इस योजना को लेकर पूरी तैयारी कर ली है और इसके लिए 752 करोड़ रुपये खर्च होंगे।अन्य रेल योजनाओं का सर्वे तो हुआ पर बजट में कोई ऐलान नहीं किया गया। इससे पहले रेलवे मंत्रालय ने दो और रेल प्रोजेक्ट्स की घोषणा की थी। फर्रुखनगर से झज्जर तक नई रेल लाइन और झज्जर से चरखी दादरी होते हुए लोहारू तक रेल लाइन। इन दोनों योजनाओं के लिए सर्वे की मंजूरी मिल चुकी है, लेकिन अभी इनके लिए बजट में कोई आर्थिक घोषणा नहीं की गई है।
यह भी पढ़ें- Railway News: इस स्टेशन पर अब रुकेंगी चार अहम ट्रेनें, रेलवे ने लिया यात्रियों के हित में बड़ा फैसला