Nav Uday Yuva Mandal

नव उदय युवा मंडल ग्वालियर एक गैर सरकारी सामाजिक संगठन जो फरवरी 2016 से शिक्षा,स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, बाल विकास व पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करता आ रहा है, साथ ही गायों के संरक्षण में विशेष योगदान है।

नव उदय युवा मंडल का गठन 22 नवंबर 2018 को मध्य प्रदेश सोसायटी रजिस्ट्रीकरण अधिनियम 1973 के अधीन पंजीयन है।

नव उदय युवा मंडल का उद्देश्य देश में जो अनाथ, दिव्यांग व आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण उच्च तकनीकी व रोजगार विमुख शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाते उन्हें वह शिक्षा दिलाना जिससे हम एक समृद्ध भारत के सपने को साकार कर सकें।

भारत एक विकासशील देश है साथ ही कृषि प्रधान भी है जिस कारण बहुत से आम नागरिक आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण मूलभूत चिकित्सा संबंधी सुविधाएं नहीं ले पाते या मिल नहीं पाती जिसके कारण हमारे समाज में आगे चलकर गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ता है नव उदय युवा मंडल ग्वालियर का सपना है कि हमारा संपूर्ण देश स्वस्थ व खुशहाल रहे। संस्था समय-समय पर निशुल्क चिकित्सा शिविर जरूरतमंदों के लिए कराता आ रहा है और आगे चलकर संपूर्ण प्रदेश व देश में निशुल्क चिकित्सा शिविर का उद्देश्य रखते हैं।

आज भी भारत में आज़ादी के 71 वर्षो बाद महिलाओं की स्थिति ठीक नहीं है। ग्रामीण क्षेत्र में महिलाएं मूलभूत सुविधाओं से वंचित है जैसे महिलाओं को प्रोटीन युक्त भोजन का अभाव,आर्थिक स्थिति ठीक न होना, चिकित्सा व शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं ।महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा, बलात्कार, दहेज उत्पीड़न जैसी घटनाएं आम हो गई है। नव उदय युवा मंडल इन सभी कुर्तियों वह बुराइयों से लड़ना व महिलाओं को उनका हक दिलाना यह संगठन की सबसे पहली प्राथमिकता है।

आज भी भारत में आजादी के इतने वर्षों बाद बच्चे शिक्षा से वंचित हैं, आज भी हमारे देश के बच्चों को वह मूलभूत शिक्षा नहीं मिल पा रही है जिसके वह हकदार हैं, आए दिन आप कहीं भी देख सकते हैं बच्चों से बाल मजदूरी कराई जा रही है,उनसे भीख मगवाई जा रही है या उनके मां-बाप की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है तो मजबूरी में बच्चों को बाल मजदूरी करनी पड़ती है इस तरीके से हमारे देश में बच्चों के साथ वह न्याय नहीं हो पा रहा है, जो होना चाहिए बच्चों के साथ जो अन्याय हो रहा है उस अन्याय से कैसे लड़ा जाए उसी लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए नव उदय युवा मण्डल का गठन हुआ है।सरकार समय-समय पर इन बच्चों के लिए योजनाएं लेकर आती है लेकिन भारत में भ्रष्टाचार का स्तर इतना उठ गया है कि सरकार की नीतियां इन बच्चों तक नहीं पहुंच पाती है। जो सरकार की योजनाएं हैं उनको इन बच्चों तक पहुंचाना व बच्चों को उनका हक दिलाना संगठन की पहली जिम्मेदारी है।