प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को हिन्दी दिवस मनाया जाता है, संविधान सभा ने 14 सितम्बर 1949 को यह निर्णय लिया था कि आधिकारिक भाषा के रूप में केंद्र सरकार की भाषा हिन्दी होगी। पहली बार हिन्दी दिवस 14 सितंबर 1953 को मनाया गया। पूरे भारत में राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया जाता है, इतना ही हर वर्ष 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पूरी दुनिया में मनाया जाता है। विश्व के सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में हिंदी एक है। भारत के अलावा हिन्दी अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, नेपाल, जापान, म्यांमार, सिंगापुर, मलेशिया, भूटान, मारिशास, पाकिस्तान, बंगलादेश आदि देशों में बोली जाती है। हिन्दी दिवस पर स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी में भाषण प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, कविता पाठ आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है और इतना ही नहीं हिन्दी पखवाड़ा मनाया जाता है। आप सभी को हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हिन्दी दिवस से जुड़ी जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक क्लिक करें। Happy Hindi Diwas..
Thank you