Title- Power of unity
Medium- wood, Sculpture
Size - 11 x 11 x 36 in
Location - Patna, India
Year - 2017
Power of unity
इस कलाकृति का माध्यम लकड़ी है, जिसे कार्विंग प्रोसेस से बनाया गया है। इस कलाकृति में हम मकई के बाल के ऊपर फूल को हल्का सा झुका हुआ दिखाने की कोशिश किए हैं। मकई के कुछ दाने जो कार्व कर उसमें कीड़ा दिखाने की कोशिश किए हैं। नीचे के भाग को ध्यान से देखें तो उसमें एक श्रृंखला दिखाई देता है, जिसके सिर को मकई के दाने के आकार मे बनायें हैं, जो कि पूरी संरचना को खूबसूरती प्रदान कर रहा है साथ-साथ इस कलाकृति में अपनी प्रकृति को ज्यादा ना छेड़ते हुए पालिस का उपयोग किया गया है, जिससे इसमें उपस्थित रेशे भी सुंदरता में चार चांद लगा रहे हैं। इस कलाकृति के माध्यम से हम एकता में बल के साथ साथ विनम्र भाव को भी दिखाने का प्रयास किए हैं। सबसे पहले कलाकृति में जो श्रृंखला दिखाई दे रहा है, वह कहीं ना कहीं एकजुटता को दर्शाता है। इस श्रृंखला के बीच खाली स्थान जो पानी के बुंद के समान दिखाई दे रहा है, उसमें जो गोल-गोल छोटे छोटे दाने दिख रहे हैं, जो कि अधिक संख्या मे ऊपर जाते जाते कम होते गये हैं, वह कहीं ना कहीं उस भीड़ को दिखाता है, जिसे हम यू कर सकते हैं कि संघर्ष तो सभी करते हैं पर कुछ लोग ही आगे बढ़ पाते हैं। यही आगे बढ़े हुए लोग जो सही के लिए जीवनभर संघर्ष करते हैं, उन्हीं लोगों का समूह, जो मकई के दाने में देख सकते हैं। मकई का दाना को हम गौर से देखें तो वह हम लोग है जो कि कतार में से एक के बाद एक मकई के दाने, अनुशासन के नियम को पालन करते हुए अपनी एकता को बहुत सुंदर तरीके से क्रमबद्ध दिखाया गया है। लेकिन इसी समाज में कुछ लोगों की तुच्छ मानसिकता या यूं कहें कि असामाजिक तत्वों के लोगों की यह कोशिश रहती है कि हम कैसे इस एकता को खंडित कर दें। इसके लिए वे सभी असामाजिक तत्व हथियार के माध्यम से या डरा के उसमें फूट डालने का कोशिश करते हैं जो इस कलाकृति में कीड़े के रूप में दिखाया गया है। वह असामाजिक तत्व के लोग हीं हैं जो चाहते हैं कि किस प्रकार अपने पक्ष में लोगों को करें ताकि वह समूह बिखर जाए और आगे नहीं बढ़े। लेकिन हम सभी जानते हैं कि जीत अक्सर उन्हीं लोगों की होती है जो सही के लिए लड़ते हैं ऊपर एक फूल को दिखाया गया है जो कि हल्का झुका हुआ है प्रेरित होता है अर्थात इस जीत में जो हमारा परिणाम निष्कर्ष निकला वह अकड़ जैसा नहीं हैं वह भी हल्का सा झुका हुआ है जैसे कई विद्वान का मानना है और हकीकत भी है कि पेड़ से फल जैसे जैसे बड़े होते हैं वैसे वैसे वो झुकते चले जाते हैं। झुकने से कोई व्यक्ति छोटा या अपमानित नहीं होता बल्कि कई गुना ज्यादा इज्जत-सम्मान पाता है। इसीलिए इस फूल को हल्का सा झुका हुआ दिखाया गया है। अर्थात हम सारांश में कह सकते हैं कि जीत हमेशा सच्चाई की होती है हमेशा एक दूसरे को सही के लिए मदद करें क्योंकि कोई भी संघर्ष एक आदमी से मुमकिन नहीं है, उसमें समाज के सभी लोगों की अनुमति और एकजुटता की जरूरत होती है, जिस प्रकार फूल जीत के बाद भी झुका हुआ है जिससे हम समाज को यह प्रेरणा लेना चाहिए कि किसी भी चीजों को पा लेने के बाद भी हमें घमंड नहीं करना चाहिए और ना हीं अकड़ के चलना चाहिए।
Title- Life is not equal every moment
Medium- Wex, Sculpture
Size - 09 x 09 x 20 cm
Location - Patna, India
Year - 2021
Life is not equal every moment
इस कलाकृति के माध्यम से हम यह दिखाना चाह रहे हैं कि जीवन में हमेशा एक जैसा प्रेम भाव नहीं रह पाता, उम्र बढ़ने के साथ साथ लोगों के बीच जो उतार चढ़ाव आता है और लोग धीरे-धीरे खुद को अलग करने लगते हैं, इसी को दिखाने का प्रयास किया गया है। इस कलाकृति का माध्यम मोम है।
इस कलाकृति को जब दूर से देखेंगे तो एक मानव आकृति जैसा नजर आएगा, जो कि प्रतीकात्मक रूप से आभास कराया गया है। इस कलाकृति के निचले हिस्से में एक दिल के आकार के जैसा दिखाने का प्रयास किया गया है और उसके थोड़ा ऊपर एक दरार को दिखाया गया है जिसके ऊपर से धागा से बांधा हुआ प्रतीत होता है। कलाकृति में पतले पतले आकार के पाइप को इस प्रकार से व्यवस्थित किया हुआ मालूम पड़ता है कि अपने आप में एक दूसरे से बंधे हैं और जब ऊपर के हिस्से को देखते हैं तो प्रत्येक पाइप एक दूसरे से अलग हो रहे हैं। इस कलाकृति में जितने पाइप दिखाया गया है वह मानव को प्रतीकात्मक रूप से दिखाया गया जब मानव का जन्म होता है तो उस समय कौन लोग कैसा है नहीं है यह मालूम नहीं रहता और जिस परिवेश में वह रहता है उसी के अनुकूल दोस्त यार के साथ मिलजुल कर रहता है जिसको कलाकृति में दिल के रूप में दिखाने का प्रयास किए हैं, और पाइप एक दूसरे से बंधा हुआ है और उसके बीच में दिल को देखकर ऐसा मालूम पड़ता है की सभी की आत्मा एक जैसी है। मनुष्य का उम्र जैसे-जैसे बढ़ता है तो बढ़ने के क्रम में कभी-कभी किसी से अनावश्यक झगड़ा विवाद या किसी प्रकार की दुश्मनी होने की वजह से लोग एक दूसरे से अलग दृष्टि से देखने लगते, मानो कि वह हमारा दुश्मन है और साड़ी दोस्ती को भुला देते हैं, जिसको हमने कलाकृति में दरार के रूप में दिखाने का प्रयास किए हैं, लेकिन यह जो दरार है जिसको हम जख्म भी कर सकते हैं इसको भी समय-समय पर कोशिश किया जाता रहा है भरने का, जिससे हमारी दोस्ती बनी रहे, जिसको कलाकृति में धागे से दरार को बांधा हुआ दिखाया गया है। जब हमारे मन में किसी के प्रति इस प्रकार का भावना आना शुरू हो जाता है तो इसमें से कुछ घाव दिन प्रतिदिन अंदर ही अंदर बढ़ते रहता है जो कि बाहर से इंसान मे नहीं दिखाई पड़ता लेकिन अंदर ही अंदर वह नकारात्मक भावना का शिकार होते जाता है। यही कारण है की कुछ व्यक्ति अपने आप को अकेला रहना पसंद करने लग जाता है। उसे लगने लगता है कि यदि शांति चाहिए तो अपने आप को अलग ही रहो वही अच्छा है, ना किसी से झगड़ा ना किसी से तकरार। लेकिन सच्चाई यह होना चाहिए की हमारा उम्र बढ़ने के साथ साथ हमारा एक दूसरे से व्यवहार पहचान और भी अच्छा होना चाहिए।
Title- Result of conflict
Medium- Wax and iron wire, Sculpture
Size - 09 x 09 x 20 cm
Location - Patna, India
Year - 2021
Result of conflict
इस कलाकृति के माध्यम से संघर्ष करने के बाद जो सफलता हासिल होती है और जिस सफलता से समाज प्रेरणा लेता है उसे दिखाने का प्रयास किया गया है। इस कलाकृति का माध्यम मोम है, इसमें छोटे-छोटे कील और पतले लोहे की ताड़ का प्रयोग भी किया गया है।
इस कलाकृति में नीचे के भाग को देखते हैं तो उसमें छोटा-छोटा कील को दिखाया गया है और उस कील के नीचे उभर खाबर जैसा सतह को दिखाया है जोकि यह दर्शाता है कि जब हम किसी कार्य को पहली बार प्रारंभ करते हैं तो उस समय बहुत सारी कठिनाई का सामना करना पड़ता है, लेकिन जब इन कठिनाइयों का सामना करते हुए हम आगे बढ़ते हैं तो हमारी सफलता को देखते हुए बहुत से लोग हमारे साथ जुड़ते चले आते हैं जिसको इस कलाकृति में ताड़ का पिलर के माध्यम से दिखाया है। इस स्थिति में व्यक्ति बहुत कुछ हासिल कर लेता है तब ऐसा नहीं है की उसने इस सफलता के पीछे मेहनत ही ना किया हो, उस मेहनत को इस कलाकृति में कील को अंदर की तरफ डालकर उसके ऊपर का पॉइंट को सिर्फ दिखाया है जो कि यह दिखा रहा है कि उसमें बहुत सारे कील (जख्म) चुभा हुआ है, जोकि तार के पिलर के ऊपरी हिस्से में देख सकते हैं। अब वह मनुष्य और आगे बढ़ता है और अपना लक्ष्य को हासिल करता है तो वह चाहता है कि हम अपने से ऐसा क्या समाज को मदद कर सकते हैं जिसको हम कर सकते हैं। उसको इस कलाकृति में पेड़ के पत्ते और डाली के रूप में दिखाने का प्रयास किए हैं। सबसे विशेष बात यह होती है की ऐसे व्यक्ति जो कठिन परिश्रम कर अपने मुकाम को हासिल करते है और समाज की सेवा करते हुए भी अपने आप को इस तरह से समाज में घुल मिलकर रहते हैं जिससे कोई भी व्यक्ति उस व्यक्ति के सामने अपने आप को छोटा महसूस ना करता हो और अपने आपको गौरवान्वित महसूस करता हो। जिसके स्वभाव के कारण समाज उस व्यक्ति से प्रेरणा लेता हैं। जिसे हम कलाकृति में डाली के अंतिम छोर में फल के जैसा दिखाने का कोशिश किए हैं और वह भी फल थोड़ा सा झुका हुआ है जोकि अच्छे व्यक्ति की नम्रता का भाव को प्रकट करता है और एक इंसान में यह गुण का होना बहुत जरूरी होता है, लेकिन कभी-कभी पैसा का मोह और किसी न किसी दबाव के कारण व्यक्ति ना चाहते हुए भी कुछ ऐसा कार्य करने को मजबूर हो जाता है जिसे वह नहीं चाहता है। क्योंकि यदि वह ऐसा कार्य नहीं करेगा तो उसका नौकरी का खतरा है या उसका पेट का सवाल है। लेकिन कुछ भी हो, भावनात्मक दृष्टि से इंसान को अंदर से इंसान होना बहुत जरूरी होता है।
Title- Life journey
Medium- Acrylic colour, Wall Painting
Size - 12 x 08 ft
Location - Patna, India
Year - 2019
Life journey
इस चित्र को कला एवं शिल्प महाविद्यालय पटना के बाउंड्री वाल पर 79 वां फाउंडेशन डे के कार्यक्रम के समय दीवार पर बनाया था, जो कि वर्तमान में मिट चुका है बस तस्वीर मोबाइल में रह गई है। इस चित्र को कलात्मक तरीके से जीवन का यात्रा को दिखाने का प्रयास किए हैं। जिसका माध्यम एक्रेलिक कलर है।
इस कलाकृति को ध्यान से देखें तो इसमें एक के मकड़ी का जाल जिसके बीच में घड़ी बनाया हुआ है उसके ऊपर से पौधा को दिखाया गया है उसके बगल में दो जानवर जैसा दिखाई दे रहा है और उसके बीच में एक घेरा बना हुआ है, तो समझते हैं कि इस कलाकृति में हम क्या कुछ बताने का प्रयास किए हैं। इस दुनिया में बहुत से ऐसे लोग हैं जो अपना सपना को किसी कारण वश पूरा नहीं कर पाए। इसमें से बहुत से लोग ऐसे होते हैं जिनके पास टैलेंट तो कूट-कूट कर रहता है लेकिन उसके टैलेंट को समझने वाला व्यक्ति समय से नहीं मिल पाता, जिस कारण वह व्यक्ति किसी अन्य माध्यम को चुनता है और सारा जीवन यह सोचता है कि काश जो हम चाह रहे थे वह हमें प्राप्त हो जाता तो आज हम अपने मन की करते। लेकिन समय और परिस्थिति इंसान को मजबूर कर देती है किसी अन्य काम को करने के लिए, यदि ना करेंगे तो पेट कैसे चलेगा। बहुत सारी समस्याएं हैं, सबसे पहले इस कलाकृति को जब हम देखते हैं तो जो घेरा बना हुआ है बीच में उसके आगे एक बीमार जानवर जैसा गिरा हुआ दिखाए हैं। जब इस तस्वीर को जूम करके देखेंगे तो ऐसा लगेगा कि इन्होंने अपना जीवन का महत्वपूर्ण समय गवां दिया और वह घेरा को पार नहीं कर सका। घेरा इसलिए दिखाए हैं जिससे यह मालूम पड़े की हर एक व्यक्ति का लक्ष्य कुछ ना कुछ होता है और वह कुछ सीढ़ी चढ़ने के बाद आगे नहीं बढ़ पाता कहीं ना कहीं किसी रूकावट को महसूस करता है वही रुकावट घेरा के रूप में दिखाएं हैं, लेकिन यह व्यक्ति सोचता है कि अपने आने वाली जनरेशन को हम उस घेरे से भी पार करायेंगे और उसे हम जो नहीं कर सके वह अपने बच्चों को, अपने अगले जनरेशन को, वह समस्या का सामना नहीं करना पड़े। घेरा के उस पार एक छोटा सा जानवर जैसा दिखाया गया है, जो कि मनुष्य का रूप मैं मान के चलेंगे यह व्यक्ति उस घेरा को पार तो कर जाता है जिस घेरा से उसके माता पिता आगे नहीं बढ़ पाए थे, घेरा पार करने के बाद आगे देखता है कि एक मकड़ी के जाल जैसा मार्ग है और उसके बीचो बीच एक घड़ी को दिखाएं हैं, जोकि एक लक्ष्य के रूप में भी प्रदर्शित हो रहा है। मकड़ी के जाल को हम एक के बहुत हीं मजबूत धागे के तौर पर या कठिन रास्ते के तौर पर दिखाने का प्रयास किए हैं, क्योंकि जब मकड़ी के जाल में कोई कीड़ा फंस जाता है तो वह आसानी से नहीं निकल पाता है। उसी में कोई चालाक कीड़ा होता है वह मकड़ी के जाल से भी निकल कर भाग जाता है तो इसके लिए दिमाग चाहिए होता है। कहने का यह अर्थ यह रहा की इस मकड़ी के जाल को साधारण रास्ता नहीं समझेंगे अब इस व्यक्ति के लिए जो मार्ग बना हुआ है, वह अपने आप में एक कठिन रास्ता को प्रदर्शित करता है। जिसको उसे पार करना है तब जाकर उसे लक्ष्य की प्राप्ति होगा। इन सभी सीढी़ को पार करते हुए यह व्यक्ति लक्ष्य को प्राप्त करने मुख्य बिंदु पहुंचता है और प्राप्त करता है तो वहां इसे एक घड़ी दिखाई देता है जिस घड़ी में देखने के बाद उससे यह प्रेरणा लेता है की यह घड़ी तब भी चल रहा था जब हम लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए रास्ता का प्रारंभ नहीं किए थे और यह घड़ी अभी चल रहा है जब हम लक्ष्य को प्राप्त कर चुके हैं। तो इससे वह प्रेरित होकर यह चीज सीखता है कि लक्ष्य को प्राप्त तो कर लिए लेकिन अभी हमें रुकना नहीं चाहिए। अभी भी हमें चलने की आवश्यकता है और कुछ ऐसा करके दिखाना है जिससे समाज के वैसे लोग भी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सके जो लोग किसी न किसी कारण वश मुकाम नहीं हासिल कर पाते हैं। जब इन सभी चीजों को ध्यान में रखकर कोई व्यक्ति लक्ष्य को प्राप्त करता है और समाज में एक अच्छा संदेश देता है तो निष्कर्ष के रूप में घड़ी के ऊपर एक पौधा को दिखाएं हैं, जो यह बता रहा है कि आप तब सफल माने जाएंगे जब इन सभी समस्याओं का सामना करते हुए समाज को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। तब जो खुशी आपके मन में होगी उसी खुशी को हरियाली के रूप में पौधा को दिखाएं हैं। हमें आशा है कि इस कलाकृति को देखने के बाद आप भी इससे प्रेरणा लेंगे की अपने आप को निरंतर कैसे आगे बढ़ना है और समाज में एक अलग पहचान बने। आपका समय बहुत कीमती होता है, हम मानते हैं कि समय से बहुत सारी चीजें नहीं मिल पाती है, इसका मतलब यह नहीं हुआ कि हम अपनी मेहनत को छोड़ दें। भले वह चीज नहीं प्राप्त हो, जिसे हम चाह रहे हैं। कम से कम हमें उसका रूपरेखा की जानकारी तो प्राप्त हो गया। यदि हम प्रयास ही नहीं करते तो यह भी तो नहीं पता चलता। इसीलिए अपने आप को पहचानने की आवश्यकता है। आप हर मुश्किल से मुश्किल कार्य को पूरा कर सकते हैं यदि आप में लगन और सहनशीलता हो।
Title- Mother Nature
Medium- Wood, Sculpture
Size - 11 x 11 x 36 in
Location - Patna, India
Year - 2018
Mother Nature
इस कलाकृति में हम प्रकृति को अपने भविष्य के साथ जोड़ने का काम किए हैं हमारा भविष्य तब तक है जब तक प्रकृति सुरक्षित है, इस कलाकृति को सागवान की लकड़ी को काटकर बनाया गया है, कलाकृति को ध्यान से देखें तो सर्वप्रथम हम देखते हैं कि बीच में एक बच्चा गर्व में दिखाने का प्रयास किए हैं अर्थात हम लोग प्रकृति के गर्भ में रहते हैं, और प्रकृति मां के समान है। पुनः ऊपर के भाग को देखें तो टूटा हुआ पेड़ का भाग जैसा दिखाने का प्रयास किए हैं और उसके ऊपर एक गिलहरी को बनाए हैं साथ ही दो जीव छिपकली और उल्लू को भी दिखाने का प्रयास किए हैं अर्थात जिस प्रकार हमारा प्रकृति नष्ट होने की दिशा में अग्रसर तेजी से बढ़ रहा है, बावजूद इसके जितने भी जीव जंतु हैं वह प्रकृति में अपनी जगह को नहीं छोड़ रहे हैं, क्योंकि उनका वातावरण प्रकृति के साथ जुड़ा हुआ था, है, और रहेगा। यही कारण है कि जिस प्रकार से प्रकृति नष्ट होते जा रही है उसी प्रकार से पशु पक्षी जीव जंतु भी कम होते जा रहे हैं जिसका जिम्मेवार सिर्फ मानव है। अतः इसी प्रकार से यदि प्रकृति दिन प्रतिदिन नष्ट होते चले जाए तो ऐसी स्थिति भी प्रकृति मैं आ सकती है जब प्रकृति पूर्ण नष्ट होने के कगार पर हो तब समाज में न तो हम जिंदा रह पाएंगे और ना ही जीव जंतु इसलिए हमें चाहिए कि प्रकृति को नष्ट ना करें जितना प्रकृति में हरियाली होगी उतना ही मनुष्य, जीव-जंतु, आदि में खुशहाली होगी।
Title- Silence power
Medium- Clay, Sculpture
Size - 10 x 10 x 32 in
Location - Patna, India
Year - 2019
Silence power
इस कलाकृति के माध्यम से यह दिखाने का प्रयास किया गया है की शांत स्वभाव से निरंतर कार्य करने वाला व्यक्ति या बिना किसी दिखावे के खुद से लड़ने वाला व्यक्ति, कभी भी किसी मुकाम को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। क्योंकि इनके पास धैर्य और सहनशीलता कूट-कूट के भरा रहता है।
इस कलाकृति का माध्यम टेराकोटा है, इस कलाकृति को ध्यान से देखने पर बैठा हुआ मुद्रा में व्यक्ति दिखाई देता है जो कि क्रिएटिव तरीके से बनाया गया है और इसके शरीर को मकई के बाल के दाने से सुसज्जित किया गया है साथ ही इसका चेहरा भी बहुत ही सुंदर तरीके से दिखाने का प्रयास किया गया है और सामने से जब हम देखते हैं तो आगे से पेड़ की डाली को दिखाने का प्रयास किया है जो कि ऐसा प्रतीत होता है कि एक नई उमंग पल्लवित हो रही हो। जब हम इस मूर्ति शिल्प को दूर से देखते हैं, तो ऐसा लगता है की यह अपने आप में एक ऐसी कहानी कह रही हो की मानो शांत स्वभाव और आदर पूर्वक बैठा कोई व्यक्ति हमें अपनी ओर आकर्षित कर रहा हो। अतः हमें चाहिए की हम अपने आप को इस प्रकार से बना कर रखें, जिससे हमारा कर्म से हमारी पहचान को लोग जान सके और समझ सके।
Title- Power of unity
Medium- Clay, Sculpture
Size - 10 x 10 x 32 in
Location - Patna, India
Year - 2019
Power of unity
इस कलाकृति के माध्यम से हम एकता को दिखाने का प्रयास किए हैं जिसका परिणाम यह निकल कर आता है कि हम जब तक खुद को अपने दायरे में रहते हैं तब तक कोई भी हमारा बाल बांका नहीं कर सकता।
इस कलाकृति का माध्यम क्ले है, इस कलाकृति में मकई के बाल को दिखाने का प्रयास किए हैं और उसके ऊपर से क्रिएटिव तरीके से हाथ को एक दूसरे से बांधते हुए दिखाए हैं जिसका अर्थ यह हुआ कि मकई का बाल के दाने खुद में अपने आप में एक प्रकार से एकता को दिखाता है और जिसको हम चाह कर भी बीच से एक दाना आसानी से नहीं निकाल सकते और इसके ऊपर से एक सिंबॉलिक रूप से हाथ को दिखाने का प्रयास किए हैं जो एक दूसरे को जोड़ते हुए दिखाया गया है इसका मतलब यह रहा कि जब तक हम अपने आपको किसी विशेष धर्म-संप्रदाय अथवा विशेष नियम के साथ बंधे रहते हैं तो वह हमें अपने आप में एक सुरक्षा प्रदान करता है, जब हम इस सुरक्षा के अंतर्गत कोई भी कार्य करते हैं या कोई भी दुविधा आती है तो बिना कहे सुने हमारे स्वभाव को देखते हुए लोग सामने आते हैं और मदद करते हैं। इस कलाकृति के माध्यम से यही दिखाने का प्रयास किया गया है।
Title- Hidden Mask
Medium- Mixed media, Sculpture
Size - 11 x 15 x 24 in
Location - Patna, India
Year - 2020
Hidden Mask
इस कलाकृति के माध्यम से हम समाज में हो रही घटनाओं को लेकर हम किस प्रकार से प्रतिक्रिया देते हैं, और वह प्रतिक्रिया से किसी का नुकसान नहीं हो, उसे दिखाने का प्रयास किए हैं ।
इस कलाकृति का माध्यम मिक्स मीडिया है। कलाकृति में एक चेहरा को दिखाएं हैं और उसके ऊपर से तार का जाल मोड़ मोड़ कर बनाया गया है। इसका अर्थ यह हुआ कि कोई भी समस्या हमारे मन और मस्तिष्क में किसी ना किसी माध्यम से प्रवेश करती है, इसके बाद चेहरा में मुंह पर एक चाबी दिखाए हैं जोकि जीव का काम जुबान के रूप में दिखाने का प्रयास किया है और इसके ठीक सामने एक जाल को दिखाएं है, जिसका अर्थ यह हुआ कि जो भी समस्या हमारे मन और मस्तिष्क में रहती है और उस समस्याओं को अपने जुबान के जरिए किसी न किसी के सामने प्रस्तुत करते हैं तो उसका अपना एक दायरा होता है जो की जाल के द्वारा दिखाने का प्रयास किए हैं। यदि हम कहीं भी अपनी जुबान को लगाम नहीं लगा पाते तो हमारा जो भी पहचान है उसमें कमी आना शुरुआत हो जाता है या दूसरे शब्दों में कहें तो हमारा चरित्र पर सवाल खड़ा हो सकता है।
अतः हमें चाहिए कि जहां पर जितना बोलना है उस वातावरण को देखते हुए हमें उतना ही बोलना चाहिए, क्योंकि यदि हम ज्यादा बोलते हैं तो बहुत सारी ऐसी बातें भी निकल जाती है जो हमें नहीं बोलना चाहिए होता है।
Title- Path of positivity
Medium- Clay, Sculpture
Size - 08 x 08 x 24 in
Location - Patna, India
Year - 2018
Path of positivity
इस कलाकृति के माध्यम से सकारात्मक तरीके से अपने जीवन को आगे कैसे बढ़ाया जाए, इसे दिखाने का प्रयास किया गया है। क्योंकि जब तक हम अपने आप को पहचान कर एक निश्चित रास्ते पर चलना शुरू नहीं करते, तब तक हम किसी भी मंजिल को आसानी से नहीं पा सकते हैं।
कलाकृति का माध्यम टेराकोटा है और इस कलाकृति को ध्यान से देखें तो कलाकृति में जो भी आकृति दिखाई दे रहा है वाह किसी वेस्ट मटेरियल के आकार को मिट्टी से तैयार कर इस प्रकार से व्यवस्थित किया गया है की यह कलाकृति अपने आप में पूर्ण कलाकृति दिखाई मालूम पड़ती है और इसके साथ ही इसके आंतरिक भावों को भी हम लोग देख सकते हैं। कोई भी व्यक्ति सफलता तब हासिल करता है जब वह हर एक सीढी़ को समय से चढ़ता हो और अपने लक्ष्य की ओर निरंतर अग्रसर बढ़ते रहता हो, इस बीच में बहुत सारी समस्याएं बहुत सारी रुकावटें भी देखने को मिलती है, लेकिन थोड़ा समय लगता है जब हम उस मुकाम को हासिल कर लेते हैं जिस मुकाम को हम चाहते हैं तो हमें एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी भी मिलती है जो कि कलाकृति के ऊपरी हिस्से को देखकर समझ सकते हैं और हम अपने योग्यता के अनुसार से उस जिम्मेदारी को आसानी से कर पाते हैं ।
Title- Pride of Bihar
Medium- West meterial, Sculpture
Size - 12 x 15 x 15 in
Location - Patna, India
Year - 2018
Pride of Bihar
इस कलाकृति के माध्यम से हम बिहार मे शिक्षा प्राप्त करने वाले एक ऐसे व्यक्तित्व को दिखाने का प्रयास कर रहे हैं जिसका चर्चा दुनिया के हर एक कोने में दिखाई देता है, जी हां बुद्ध का, इनका संबंध हमारे बिहार से इस प्रकार से जुड़ा हुआ है कि बिहार में ऐसे स्थान जहां पर वर्षो रहकर बुद्ध अपने को ज्ञान प्राप्त करते हैं और उसी ज्ञान को दुनिया के बहुत से लोग पालन करते हैं और उनको भगवान के रूप मे भी मानते हैं।
इस कलाकृति का माध्यम वेस्ट मटेरियल है इसमें आपको एक बुद्ध का सांकेतिक रूप दिखाई देता है और इसके बगल में है एक बिहार के नक्शा को एक गिटार के रूप में दिखाने का प्रयास किया गया है जिसका तार बुद्ध के आत्मा से जोड़ कर दिखाने का प्रयास किया गया है और बुद्ध के पीछे आभा मंडल को ट्रांसपेरेंट पाइप से दिखाने का प्रयास किया गया है इसके दोनों साइड पर पेड़-पौधा और नीचे बुद्ध के अनुयाई को शिक्षा ग्रहण करते हुए दिखाया गया है जो कि रंग के ट्यूब से बनाया गया है। इस प्रकार जब हम इस कलाकृति को दूर से देखते हैं तो ऐसा मालूम पड़ता है कि बिहार जिस व्यक्तित्व को दुनिया के सामने प्रस्तुत किया है, उसे इस कलाकृति के माध्यम से हम देख सकते हैं और समझ सकते हैं।
Title- Education System
Medium- Mixed media, Sculpture
Size - 16 x 14 x 14 in
Location - Patna, India
Year - 2017
Education System
इस कलाकृति में हम सरकारी शिक्षा व्यवस्था को दिखाने का कार्य किए हैं। हमारे समाज से हीं कुछ लोगों को शिक्षा व्यवस्था को सुधारने का जिम्मेदारी दिया जाता है, जब तक शिक्षा व्यवस्था को ईमानदारी कर्तव्यनिष्ठा के साथ किया जाता है, तब तक सही चलता है। लेकिन जब कुर्सी का मोह आ जाता है और पैसा का लालच, तो जो स्थिति पैदा होती है उसे ही दिखाने का प्रयास किए हैं।
इस कलाकृति को ध्यान से देखें तो तीन प्रकार के विद्यार्थी को दिखाने का प्रयास किया गया है, जो कि अलग-अलग तीन रास्ते से आगे बढ़ते हुए दिखाया गया है। पहले रास्ते से जो कि पढ़ाई करने वाले लोगों के लिए है जिसमें क्रमबद्ध सीढी़ बनाई गई है दूसरा वे लोग हैं जो कि पैसे और लिंक के बल पर आगे बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं तीसरे रास्ते से वैसे छात्र हैं जो कि पढ़ाई कम और आंदोलन में ज्यादा रुचि दिखाने वाले का है। सबसे ऊपर एक एजुकेशन सिस्टम का प्रमुख व्यक्ति है जिसे देखने के बाद ऐसा लगता है कि प्रमुख व्यक्ति का हाथ लिंक वाले लोग के सामने झुका हुआ है और पैड़ पढ़ने वाले लोग के सामने है, और पढ़ने वाले लोग उस पैड़ के साथ ऐसा देखने में लग रहा है कि वह गुहार कर रहे है फिर भी प्रमुख व्यक्ति नहीं सुन रहा, क्योंकि इसके पास शिक्षा तो है लेकिन पैसा नहीं है, लिंक नहीं है। जिससे एजुकेशन सिस्टम के चरित्र का अनुमान लगा सकते हैं। तीसरे लोग जो कि पढ़ाई कम और दिखावा ज्यादा करते वह जीवन भर या तो आंदोलन करते रह जाते या शांत होकर बैठ जाते हैं, इसमें जरूरी यह नहीं होता है कि सभी आंदोलन करने वाले लोग पढ़ने वाले छात्र नहीं है कुछ लोग मजबूरी बस आंदोलन करते हैं ताकि बेहतर शिक्षा और व्यवस्था मिल सके जब आंदोलन का कोई परिणाम नहीं निकलता है तो ऐसे व्यक्ति हमेशा दूसरे को जिम्मेदार ठहराने का काम करते हैं। ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि लोग आंदोलन करते हुए भी किसी भी परिस्थिति में पढ़ाई कर सकते हैं या किसी अन्य माध्यम से भी जानकारी हासिल कर अपनी शिक्षा को बेहतर कर सकते हैं। इस प्रकार इस कलाकृति में जो कुछ दिखाया गया है उसे समाज को सीखने की आवश्यकता है क्योंकि समय बहुत हीं कीमती होता है।
Title- Artist Life
Medium- West meterial, Sculpture
Size - 20 x 14 x 14 in
Location - Patna, India
Year - 2017
Artist Life
इस कलाकृति को मैंने वेस्ट मटेरियल से बनाया है। जितने मानव आकृति दिखाने का प्रयास किए हैं वह वाटर कलर ट्यूब का प्रयोग किया गया है, बांकि पीछे का स्टेज दृश्य भी वेस्ट मटेरियल का है इस कलाकृति के माध्यम से हम यह दिखाने का प्रयास किए हैं कि जब कोई व्यक्ति आर्ट की पढ़ाई करने आर्ट कॉलेज आता है तो वह क्या क्या सीखता है। इस कलाकृति में कोई व्यक्ति पेंटिंग करते हुए, कोई व्यक्ति मूर्ति बनाते हुए, कोई व्यक्ति फोटोग्राफी करते हुए, तो कोई कॉलेज के कार्यक्रम को संचालित करते हुए आदि को दिखाने का प्रयास किए हैं। कलाकार की तपस्या और मेहनत का परिणाम जब अच्छा आता है तो वह कलाकार अपनी कला के माध्यम से अपनी पहचान को बनाता है और समाज में उसे एक अलग प्रभावशाली व्यक्तित्व के तौर पर जाना जाता है।
Title- Hope and despair
Medium- White Cement and clock
Size - 05 x 08 x 03 in
Location - Patna, India
Year - 2021
A............
इस कलाकृति को मैंने ..............................................................................................................................................................................................................................................................................................................................................................................................................................................................................................................................है।
Title- Pretentious people are dangerous
Medium- White cement and iron wire
Size - 06 x 06 x 10 in
Location - Patna, India
Year - 2021
A............
इस कलाकृति को मैंने ..............................................................................................................................................................................................................................................................................................................................................................................................................................................................................................................................है।
Title- Your love is my protection
Medium- White cement and iron wire
Size - 05 x 05 x 10 in

Title- Austerity
Medium- 07 x 04 x 09 in
Size - White cement, iron nail and iron wire
Location - Patna, India
Year - 2021
A............
इस कलाकृति को मैंने ..............................................................................................................................................................................................................................................................................................................................................................................................................................................................................................................................है।
Title- Manners is my self power
Medium- White cement and iron wire
Size - 05 x 05 x 07 in

Title- Growth and achievement
Medium- White cement and iron wire
Size - 05 x 04 x 08 in

Title- Power of peace
Medium- White cement and iron wire
Size - 04 x 04 x 07 in
Location - Patna, India
Year - 2021
A............
इस कलाकृति को मैंने ..............................................................................................................................................................................................................................................................................................................................................................................................................................................................................................................................है।
Title- Repulsion and aim
Medium- White cement, cotton, bandage and thread
Size - 05 x 08 x 08 in

Title- Obstacles and conflicts

Title- Post and honor
Medium- White cement, cotton and bandage
Size - 08 x 05 x 10 in
Location - Patna, India
Year - 2021
A............
इस कलाकृति को मैंने ..............................................................................................................................................................................................................................................................................................................................................................................................................................................................................................................................है।
Title-
Medium-
Size -

Title- Digital stretch of mind
Medium- White cement and thread
Size - 05 x 10 x 07 in
Location - Patna, India
Year - 2021
A............
इस कलाकृति को मैंने ..............................................................................................................................................................................................................................................................................................................................................................................................................................................................................................................................है।
Title- Path of struggle
Medium- Wax
Size - 05 x 05 x 08 in

Medium- Water colour
Title- Austerity (Tapasya)
Medium- Sketch pen
Title- Digital life
Medium- Mixed media
Title- Torture (Atyaachaar)
Medium- Acrylic coloue, Wall painting
Title- Today's young generation
Medium- Sand and cement
Title- ..........
Medium- Pen and watercolour
Title- Misuse of power
Medium- 3D Greeting card
Title- Struggle
Medium- 3D Greeting card
Title- Patna museum and yakshini
Medium- 3D Greeting card
Title- Lare Shri Radha Mohan ji