माँ जाशोमति सेवा धाम ट्रस्ट, लखनऊ से संचालित एक सेवा संस्था है, जो वृद्धाश्रम, हरित क्षेत्र (ग्रीन फील्ड), शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्रों में कार्य करती है। इस ट्रस्ट की स्थापना श्री मार्कंडेय सिंह ने अपनी माँ की स्मृति में की है, ताकि समाज में जरूरतमंदों की सेवा और सहायता की जा सके।
हम ज़रूरतमंदों तक निःशुल्क इलाज, स्वास्थ्य शिविर और जागरूकता अभियानों के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संकल्प पहुँचाते हैं।
वृद्ध, अनाथ और असहाय जनों की देखभाल से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक—हम हर कार्य में मानवता को सर्वोपरि रखते हैं।
वंचित बच्चों को शिक्षा, छात्रवृत्ति और कौशल विकास के अवसर देकर हम उनका कल संवारते हैं।