जागृति सामाजिक सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट
सामाजिक विकास के लिए काम करता है और समुदाय को बेहतर जीवन प्रदान करता है। संगठन मुख्य रूप से समुदाय में काम कर रहा है, समुदाय के लिए सर्व धर्म धर्म सम्मेलन, स्वास्थ्य और स्वच्छता, पर्यावरण, शैक्षिक, ग्रामीण विकास, कौशल विकास / व्यावसायिक प्रशिक्षण, महिला सशक्तीकरण और आदि।
SAHARANPURJAGRATI SAMAJIK SEVA CHARITABLE TRUST
हमारे बारे में
ट्रस्ट का कार्यक्षेत्र :-
ट्रस्ट में वर्णित उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए प्रारम्भिक अवस्था में समस्त उत्तर प्रदेश व भारत के सभी राज्य इसका कार्यक्षेत्र होगा ।
ट्रस्ट के उद्देश्य
(अ) सामाजिक उद्देश्य:-
01. समाज में फैली कुरूतियों को दूर करने हेतु प्रवचन, सेमिनार, अन्य कार्यक्रम आदि का आयोजन करना।
02. धर्म के प्रति फैली हुई भ्रांतियों को दूर करना और शुद्ध धर्म का वैज्ञानिक आधार पर प्रचार प्रसार करना।
03. शिक्षा (तकनीकी, नवीनतम रोजगार परखशिक्षा) का प्रचार प्रसार करना।
04. सेन्टर फॉर पब्लिक अवेयरनेस एण्ड इन्फॉरमेशन की गतिविधियों को संचालित करना और इसके द्वारा समाज के लोगों को जागरूक करना।
05. मनुष्यों में करूणा, प्रेम और मैत्री का प्रसार करना।
06. कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए बेटी बचाओ अभियान को आगे बढ़ाना। इसके लिए सामाजिक जागरूकता हेतु साहित्य, पुस्तकें, वीडियो केसेट्स, सी.डी., डी.वी.डी. का निर्माण एवं वितरण करना। इस हेतु प्रवचन, सेमिनार, अन्य कार्यक्रम आदि का आयोजन करना ।
07. सामाजिक उत्थान के लिए तत्कालीन समय अनुसार कार्य करना।
08. महिलाओं को शिक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूक करना।
09. विधवा एवं तलाकशुदा महिलाओं की आर्थिक सहायता करना व उनके जीविकोपार्जन के लिए लघु एवं कुटीर उद्योगों की स्थापना करना।
10. ऐसे जरूरतमंद व्यक्तियों जो अक्षम हैं, विकलांग हैं, मानसिक या शारीरिक रूप से कमजोर हैं या निर्धन वर्ग के हैं उनके उत्थान व जीविकोपार्जन के लिये आर्थिक सहायता करना एवं उनके जीविकोपार्जन के लिए लघु एवं कुटीर उद्योगों की स्थापना करना।
11. निर्धन छात्र-छात्राओं को शिक्षा प्राप्त करने के लिए छात्रवृत्ति देना व उनकी शिक्षा की व्यवस्था करना।
12. समाज के वृद्धजनों की सेवा के कार्य करना।
13. रोग पीडि़तों को चिकित्सा सुविधा में मदद करना।
14. मुद्रण, प्रकाशन, वितरण एवं संचार के माध्यमों से देशवासियों में जागृति लाना, जिसमें मुख्य रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य (वैकल्पिक चिकित्सा), गरीबी उन्मूलन एवं असहाय की सहायतार्थ कार्य करवाना।
15. उपभोक्ता संरक्षण तथा उपभोक्ता हितों की रक्षार्थ कार्यक्रमों का संचालन, उसके संदर्भ में कार्यक्रमों का आयोजन एवं प्रकाशन, टी.वी. सीरियल एवं इन्टरनेट समाचार बुलेटिन आदि का प्रसारण करना।
16. मानव समाज व समस्त जीवधारियो के लिये पर्यावरण संरक्षण,वातावरण संतुलन ,मानव स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता व उक्त कार्य हेतु संस्था स्थापित करना व कार्य करवाना I
(ब) शैक्षणिक उद्देश्य
यह की ट्रस्ट के माध्यम से शिक्षण संस्थान चलाया जायेगा जिसका प्रमुख्य नाम :- JAGRATI OF EDUCATIONAL INSTITUTE. होगा तथा विभिन्न शाखाएँ –JAGRATI COMPUTER INSTITUTE ,बालिका सिलाई प्रशिक्षण केंद्र ,Jagrati Educatinal Institute, Jagrati Coaching Institute, Girl’s Beauty Parlour Training Center,आदि व उपशाखाए जिनका नाम अभी सुनिश्चित नहीं हुआ है ट्रस्ट इनका नामकरण करके संस्था स्थापिक करेगा ।
01. छात्र-छात्राओं को पूर्व प्राथमिक, प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक, सीनियर उच्च ,माध्यमिक और उच्चतर शिक्षा के लिए कॉलेज शिक्षा प्रदान करना, विद्यालय एवं उनका सुचारू रूप से संचालन
करना एवं उनका रख रखाव करना। शिक्षा (तकनीकी ,नवीनतम रोजगार परख शिक्षा, Computer Education ,सिलाई सेंटर ,ब्यूटी पार्लर ) शिक्षा के लिए कॉलेज शिक्षा प्रदान करना, विद्यालय,Institute , Center, Cocahaing Center एवं उनका सुचारू रूप से संचालन करना एवं उनका रख रखाव करना ।
02. विभिन्न स्तरों पर खेल एवं खिलाडिय़ों के विकास के लिए प्रतियोगिताएं और प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन करना।
03. छात्र-छात्राओं को कम्प्यूटर/इन्जीनियरिंग/आयुर्वेद एवं चिकित्सा अनुसंधान की व्यवस्था करना। एवं उक्त कार्य हेतू संस्था स्थापित करना I
04. छात्र-छात्राओं के लिए चिकित्सा की शाखाओं में अनुसंधान हेतु बहुउद्देशीय एवं बहुस्तरीय योजना तैयार कर क्रियान्वित करना।
05. चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान के अन्तर्गत प्रशिक्षण। विभिन्न विषयों में प्रशिक्षण संस्थाओं का इन्तजाम करना और प्रबन्ध करना।
06. चिकित्सा और शिक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों पर या विधाओं पर अनुसंधान करवाना।
07. तात्कालिक युग को मद्देनजर रखकर शैक्षणिक उद्देश्यों को बढ़ाया जा सकता है और तात्कालिक युग में प्रचलित शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा प्रारम्भ कर संचालित की जा सकती है।
08. ऐसी अन्य व्यवस्थायें कार्य एवं क्रियाकलाप करना जो आवश्यक हों और ट्रस्ट के शैक्षणिक एवं सामाजिक उद्देश्यों की पूर्ति में सहायक हों, को क्रियान्वित करना।
09. उपरोक्त शैक्षणिक उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए व्यावसायिक शिक्षा एवं सरकारी नौकरियों में अधिक से अधिक छात्र छात्राओं को सफल होने के लिए विभिन्न कोचिगं कक्षाओं की व्यवस्था करना ।
10. आयुर्वेद एवं चिकित्सा विज्ञान के विभिन्न विभागों में शोध कार्य करना एवं करवाना ।
11. एलोपैथी के अलावा अन्य वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों के विकास के लिए कार्य एवं अनुसंधान के लिए अस्पताल एवं शिक्षण कार्य के लिए विद्यालय आदि खोलना।
12. समाज के लिए रोजगार हेतु बढ़ई का कार्य (सामान बनाना व मरम्मत), लोहे कार्य (सामान बनाना व मरम्मत), राजगीर मिस्त्री, पेंटिंग आदि के लिए प्रशिक्षण संस्थान,व प्रशिक्षण की व्यवस्था ।
(स) चिकित्सा सम्बन्धी उद्देश्य
01. दंत चिकित्सा के प्रचार प्रसार हेतु नि:शुल्क डेन्टल चैक-अप कैंप का आयोजन करना।
02. ओरल कैन्सर, सरवाईकल कैन्सर की चिकित्सा एवं रोकथाम करने हेतु के कैंप लगाना, सेमीनार का आयोजन करना और अन्य गतिविधियों में भाग लेना।
03. विभिन्न प्रकार के कैंसर रोगों की रोकथाम एवं इलाज हेतु व्यवस्था करना, अस्पताल चलाना।
04. कैंसर रोग से लडऩे हेतु विदेशी संस्थाओं से तालमेल करना और उचित सहायता लेना।
05. एड्स से लडऩे के लिए समाज में जागरूकता पैदा करना।
06. एड्स से पीडि़त और एच.आई.वी. संक्रमित लोगों की चिकित्सकीय सहायता करना।
07. आयुर्वेद अनुसंधान एवं शिक्षा के विकास हेतु योगदान।
08. आयुर्वेद की विविध शाखाओं में अनुसंधान हेतु बहुउद्देशीय योजना तैयार कर क्रियान्वित करना।
09. आयुर्वेदिक एवं अन्य चिकित्सा पद्धतियों के निदान एवं चिकित्सा शिविरों का आयोजन कर स्वास्थ्य सेवा करना।
10. ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले प्रत्येक वर्ग को चिकित्सा सम्बन्धी सुविधायें उपलब्ध करवाना जो शहरों में उपलब्ध है।
11. निर्धन वर्ग को चिकित्सा प्राप्त करने के लिए आर्थिक सहयोग करना।
12. किसी वर्ग के व्यक्ति को किसी भी गंभीर बीमारी की चिकित्सा कराने के लिए सहयोग करना।
13. कुपोषण अन्य व्याधियों के निदानार्थ बालक, बालिकाओं एवं गर्भवती महिलाओं के लिए शिविरों का आयोजन करवाना तथा विभिन्न आहार एवं औषधि अन्य प्रकार के विटामिन्स आदि का नि:शुल्क वितरित करना।
14. चिकित्सकीय अनुसंधान करना एवं करवाना।
अन्य उद्देश्य -
1. समस्त मानव समाज के विकास एवं सामाजिक कल्याण हेतु सभी कार्य किसी भी धर्मनस्ल लिंग एवं आयु के भेदभाव के बिना करना।
2. शिक्षा के प्रचार व प्रसार के लिए सभी प्रकार की शिक्षण संस्थाए खोलना, उनका संचालन इन्जीनियरिंग;मेडिकल ;मैनेजमेंट कोलेज ;डेन्टल काॅलेज आदि स्थापित करना तथा उनका संचालन।
3. यह कि मानव समाज के उत्थान के लिए षिक्षा का प्रसार व प्रचार करना ;शिक्षा संस्थाए ;पुस्तकालय ;वाचनालय इत्यादि खोलना या किसी ऐसी संस्था को सहायता देना
4. यह कि मानव समाज के असहाय व्यक्तियो की सहायता करना व निर्धन तथा योग्य छात्राओ को छात्रवृत्ति देना ।
5. यह कि निर्धन एवं अपंग एवं अनाथ छात्र- छात्राओ एवं व्यक्तियों की हर प्रकार से यथा योग्य सहायता करना
6. यह कि उपरोक्त उद्देश्य हेतु धन एकत्रित करना एवं उसके व्यय तथा निवेष पर नियंत्रण करना।
7. यह कि ऐसे कार्य जिनका विवरण ऊपर नही किया गया हो और वह मानव समाज के कल्याण व शिक्षा के प्रचार व प्रसार के लिए उपयोगी एवं लाभप्रद हो तथा उपरोक्त वर्णित उद्देश्य के अनुरूप है तो उन कार्यो को भी ट्रस्ट की सहमति से किया जा सकेगा।
हमारे आदर्श
हम वैज्ञानिक स्वभाव के साथ पारंपरिक ज्ञान का उपयोग करते हुए तत्काल कार्रवाई, में विश्वास करते हैं
हमारा नज़रिया
एक मानवीय, समाज का निर्माण करना।
हमारे अध्यक्ष और ट्रस्टी का एक शब्द
मेरे द्वारा ट्रस्ट का हिस्सा बनने के कई अच्छे कारण हैं। सबसे महत्वपूर्ण कारणों में से एक वह योगदान है जो मैं समाज के लिए करने में सक्षम हूं। यह उन लोगों के साथ जुड़ने का सबसे अच्छा तरीका है जिन्हें हमारे ट्रस्ट में हमारी मदद की ज़रूरत है मैंने कई अलग-अलग लोगों के साथ काम किया है
हमारा विशेष कार्य
कमजोर समुदायों और समूहों की क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में काम करना मानव अस्तित्व के हर पहलू में अपना हक पाने के लिए कार्यरत
हम और हमारी टीम:-
हमारे समर्थक एवं सहयोगी :-
....................................................................................................................................................................................................................................................................
हमारे विचार :-
1. जब व्यक्ति इतना सक्षम हो जाये की अपने परिवार का निर्वहन, भरण - पोषण कर सके ,अपना व अपने परिवार का खर्च का भार संभल सके ,तो हमारे ख्याल से व्यक्ति को अपने ,अपनों एवं अपने समाज के लिए भी कुछ नेका कार्य करना चाहिए ,
हम लोगो में से अधिकांश लोग केवल अपने जीवन यापन में ही सारा समय(जीवन ) खर्च कर देते है ,यदि हम अपना कुछ समय समाजिक कार्यो में भी खर्च करेंगे तो हमारे आने वाली पीढ़ी ,बच्चो ,एवं देश की भी उन्नति संभव होगी
2. .......................................................................................................................................................................................................................................................................................................................................................................................................................................................................................................
हम क्या करते हैं
...........................................................................................................................................................................................
हमारे लाभार्थी बोलते हैं
............................................................................................................................................................................................
आज तक आयोजित आजीविका प्रशिक्षण
...........................................................................................................................................................
हमारा पता -:
C/O-: JAGRATI SAMAJIK SEVA CHARITABLE TRUST
Address -: VILLAGE KANKARKOOI DELHI ROAD SAHARANPUR 247001 (UTTAR PRADESH), INDIA
Mobile No.: +91-7599771206 ,
E-mail: jagratisamajik2022@gmail.com
हमारा पता -:
C/O-: JAGRATI SAMAJIK SEVA CHARITABLE TRUST
Address -: VILLAGE KANKARKOOI DELHI ROAD SAHARANPUR 247001 (UTTAR PRADESH), INDIA
Mobile No.: +91-7599771206 ,
E-mail: jagratisamajik2022@gmail.com