ICSE HINDI - reference and practice materials for ICSE HINDI Part A & Part B content as per latest syllabus
Model Questions:_
1. आप किसी स्थान विशेष की यात्रा करना चाहते हैं | उस स्थान की जानकारी प्राप्त करने के लिए उस क्षेत्र के पर्यटक विभाग के अधिकारी को पत्र लिख कर पूछताछ कीजिये
2. आपका भाई अपना अधिकांश समय मोबाइल फ़ोन के उपयोग में बिताता है | मोबाइल फ़ोन के अधिक उपयोग करने से होने वाली हानियाँ का उल्लेख करते हुए उसे पत्र लिखिए |
3. आपकी कॉलोनी में कुछ असामाजिक तत्त्व (Anti social elements)आकर बस गए हैं | उनकी गुंडागर्दी बढ़ने के कारण नागरिको का जीवन कठिन हो गया है | अपने शहर के पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर उनकी शिकायत कीजिये तथा सुव्यवस्था के लिए शीघ्र कदम उठाने की प्रार्थना कीजिये |
4. आपका छोटा भाई किसी दुसरे शहर में पढने गया है जहाँ वह खेलने के लिए समय नहीं निकाल पा रहा है | खेलों का महत्व समझाते हुए उसे पत्र लिखिए |
5. स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित एक भाषण प्रतियोगिता में, स्वतंत्र दिवस के महत्व पर आपने अपने विचार प्रस्तुत किये थे | विदेश में रहने वाले अपने मित्र को पत्र लिखकर इस कार्यक्रम की जानकारी दीजिये |
6. आप किसी पत्रिका के नियमित ग्राहक बनना चाहते है | पत्रिका के प्रकाशक से पत्र लिखकर पूछिए कि पत्रिका का वार्षिक मूल्य क्या है और आपको वह पत्रिका क्यों पसंद है |
7. छात्रावास में रहने वाली अपनी छोटी बहन को फैशन की ओर अधिक रुझान न रख ध्यानपूर्वक पढ़ाई करने की सीख देते हुए पत्र लिखिए |
8. आपके नगर में एक “विज्ञान कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है | इस कार्यशाला के संयोजक को पत्र लिखकर बताइये कि आप भी इसमें सम्मिलित होना चाहते है |
9. रोजगार हेतु किसी स्कूल के प्रधानाचार्य को पत्र लिखिए | पत्र में शैक्षाणिक योग्यता अपनी उपलब्धियां एवं अनुभव के बारे में विस्तार से लिखिए |
10.आपने अपने विद्यालय के वार्षिकोत्सव में नाटक में भाग लिया | नाटक दर्शकों
को बहुत पसंद आया | अपने मित्र को पत्र लिखकर नाटक की कथावस्तु
उसमें अपने द्वारा साकार किये गए चरित्र के बारे में विस्तार से बताइये
11. आपके क्षेत्र में सडकों पर बहुत अधिक पानी जमा हो जाता है , क्योंकि अधिकांश सड़कें टूटी हुई है | जगह जगह “स्पीड ब्रेकर” यातायात में सहायक न होकर बाधक बन गए है | परिस्थिति की पूर्ण जानकारी देते हुए नगर निगम के अधिकारी को शिकायती पत्र लिखिए |
12. आपके विद्यालय में कुछ अतिथि आये थे, जिनकी देखभाल की जिम्मेदारी आपको सौंपी गए थी | अपनी माताजी को पत्र लिखकर बताइये कि वे अतिथि विद्यालय में क्यों आये थे और आपने उनके लिए क्या क्या किया ?
13. आपने नया कंप्यूटर खरीदा है , किन्तु खरीदने के एक महीने बाद ही उसमें खराबी आ गयी | आपकी शिकायत पर दुकानदार ने कोई ध्यान नहीं दिया | कंपनी के मुख्य मेनेजर को पत्र लिखकर घटना की जानकारी देते हुए उनसे अनुरोध कीजिये कि वे आपके साथ न्याय करें |
14. आप अपने मित्रों के साथ किसी पर्वतीय प्रदेश की यात्रा के लिए गए थे |
वहाँ के प्राकृतिक सौन्दर्य का वर्णन करते हुए अपनी माताजी को पत्र लिखिए |
15. आप पिछले दो दिनों से विद्यालय में ठीक समय पर उपस्थित नहीं हो पा रहे थे | प्रधाचार्य को विद्यालय में विलम्ब में पहुँचने का कारण बताते हुए क्षमादान के लिए पत्र लिखिए |
16.टी वी से प्रसारित होने वाले किसी धारावाहिक की कमियों की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए चैनल विशेष के कार्यकर्म संचालक को एक पत्र लिखिए |
17.नगर में जगह जगह घूमते वाले आवारा पशुओ की समस्याओं की ओर जनता तथा अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट करते हुए अमर उजाला के मुख्य सम्पादक को पत्र लिखिए |
18.अपनी कक्षा अध्यापिका के प्रति किये गए दुर्व्यवहार पर क्षमा माँगते हुए अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य को पत्र लिखिए |