केंहिंसं भर्ती परीक्षा -2023 (प्रशासनिक वर्ग) से संबंधित सूचनाओं के लिए त्वरित लिंक भर्ती परीक्षा/Recruitment Exam पर जायें।
निमंत्रण
प्रमुख आकर्षण
कार्यक्रम विवरण
संकल्पना और विद्वज्जन
केंद्रीय हिंदी संस्थान, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार (उच्चतर शिक्षा विभाग) के अंतर्गत स्वायत्त संगठन केंद्रीय हिंदी शिक्षण मंडल द्वारा संचालित शिक्षण संस्थान है। संस्थान की स्थापना संविधान के अनुच्छेद 351 में उल्लिखित हिंदी के विकास विषयक मार्गदर्शक सिद्धांत के अनुपालन में की गई थी, जिसके अनुसार हिंदी को विभिन्न भारतीय भाषाओं के साथ सद्भाव और समन्वय के साथ समावेशी रूप में विकसित करने पर बल दिया गया है। संविधान की इस मूल भावना के अनुपालन में संस्थान देश-विदेश में अन्य भाषा के रूप में हिंदी के शैक्षणिक प्रचार-प्रसार, तुलनात्मक भाषावैज्ञानिक अध्ययन, अनुसंधान और विकास, शिक्षण-सामग्री निर्माण, भाषा संवर्धन और प्रोत्साहन से जुड़ी हुई विभिन्न गतिविधियों का संचालन करता है।
हिंदी और भारतीय भाषाओं की समन्वयपरक संस्कृति और साझे विकास की चुनौतियों एवं संभावनाओं से जुड़े विविध परिप्रेक्ष्यों पर व्यापक संवाद के लिए संस्थान द्वारा अंतरराष्ट्रीय भाषा-उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें भारतीय भाषाओं के विषय-विशेषज्ञ विद्वानों के विशेष व्याख्यान, सांस्कृतिक/साहित्यिक कार्यक्रम, पुस्तक एवं पोस्टर प्रदर्शनी आदि आयोजन सम्मिलित हैं। इस उत्सव में केंद्रीय हिंदी शिक्षण मंडल की शासी परिषद और शिक्षण मंडल के सदस्यों के साथ-साथ राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्यातिलब्ध विचारक, चिंतक, पत्रकार, साहित्यकार, शिक्षाविद् , भाषा शिक्षक और शोधार्थी-विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।
संस्थान भाषा, साहित्य, समाज और संस्कृति से जुडे विषयों के अध्ययन चिंतन में रुचि रखने वाले लोगों को इस कार्यक्रम में सहर्ष आमंत्रित करता है।