बच्चों को रोड सेफ्टी के बारे में उपयोगी जानकारी उपलब्ध कराई
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घंडीर में रोड सेफ्टी क्लब की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया l पाठशाला के उप प्रधानाचार्य रामस्वरूप ने बताया कि क्लब के प्रभारी नफर दीन ने अपने भाषण में बच्चों को रोड सेफ्टी के बारे में उपयोगी जानकारी उपलब्ध कराई और विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए हर कक्षा में जाकर बच्चों को प्रेरित किया l परिणाम स्वरुप बहुत से प्रतिभागियों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भरपूर सहयोग किया l बच्चों ने ड्राइंग और पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से सभी विद्यार्थियों को रोड सेफ्टी के बारे में अवगत कराया l इस अवसर पर बच्चों ने भाषण प्रतियोगिता में भी भाग लिया l 18 फरवरी 2025 से लेकर 20 फरवरी 2025 तक किए गए इस कार्यक्रम में विद्यालय के बहुत से बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया l इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक भी उपस्थित रहे l सभी शिक्षकों ने बच्चों द्वारा किए गए सभी कार्यक्रमों पर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ,एवं उनके माध्यम से घर गांव में रोड सेफ्टी के बारे में लोगों को अवगत कराने की अपील भी की l