15 फरवरी तक करें अप्लाई, दसवीं-जमा दो की परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र भरने के निर्देश जारी
प्रदेश में दसवीं और जमा दो की टर्म-टू की परीक्षाएं मार्च और अप्रैल माह में होनी है। इसके लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दसवीं और जमा दो के नियमित विद्यार्थियों से निर्धारित शुल्क के साथ प्रवेश पत्र 15 फरवरी से पहले भरने के निर्देश दिए हैं। दसवीं और जमा दो के कंपार्टमेंट, एडिशनल सब्जेक्ट डिप्लोमा होल्डर्स, इंगलिश, इंप्रूवमेंट, डिप्लोमा री-अपीयर के छात्र भी पहली फरवरी शुल्क के साथ आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश पत्र भरने की अंतिम तिथि 15 फरवरी है। इसके बाद विलंब शुल्क के साथ परीक्षार्थी 21 फरवरी तक आवेदन कर सकेंगे। बोर्ड के अध्यक्ष डा. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि दसवीं के सभी विषयों की परीक्षाओं के लिए चार सौ रुपए जबकि जमा दो के सभी विषयों के लिए शुल्क पांच सौ रुपए निर्धारित किया गया है।
दसवीं और जमा दो की कंपार्टमेंट केवल अंग्रेजी विषय के लिए 550 रुपए शुल्क लिया जाएगा। एडिशनल और इंप्रूवमेंट के लिए भी 550 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है। अधिक विषयों के दसवीं कक्षा में इंप्रूवमेंट, दो से अधिक एडिशनल विषयों के लिए 850 रुपए शुल्क लिया जाएगा। 15 फरवरी तक अगर छात्र आवेदन नहीं करते हैं तो उन्हें एक हजार रुपए शुल्क चुकाना पड़ेगा। एक हजार रुपए विलंब शुल्क के साथ 21 फरवरी तक ही आवेदन कर सकेंगे।