भूमिका के अनुवाद के लिए यहाँ क्लिक करें ।
जहां तक संभव हुआ इस भूमिका का सटीक अनुवाद किया गया है। लेकिन हेगेल के दर्शन को समझने के लिए कुछ खास शब्दावली और पृष्ठभूमि चाहिए, इसलिए इसे समझना थोड़ा मुश्किल होगा। वैसे भी, यह अंग्रेज़ी में भी आसान नहीं है। इसीलिए कुछ स्पष्टीकरण किया गया है। हर पैराग्राफ के साथ एक फुटनोट होगा, जो इस स्पष्टीकरण से जुड़ा होगा। आप ऊपर दिए गए टैब के जरिए भी स्पष्टीकरण देख सकते हैं।
यह अनुवाद हेगेल के इस पुस्तक के चार अंग्रेज़ी अनुवादों पर आधारित है: बैली (1910), मिलर (1977), इनवुड (2018), और पिंकर्ड (2018)। हमने मुख्य रूप से पहले अनुवाद (बैली) का उपयोग किया है, लेकिन स्पष्टता के लिए अन्य अनुवादों को भी देखा है। पैराग्राफ की संख्या आखिरी तीन अनुवादों के अनुसार रखी गई है। अनुवाद के दौरान हमने अपनी समझ और स्पष्टीकरण के लिए फ़िन्डले (1910), हिपोलाइट (1974), लाऊवर (1993), हैरिस (1997), और इनवूड (2018) के टीकों का भी अध्ययन किया है।