शिक्षा वर्तामान एवं भविष्य के निर्माण का अनुपम साधन है । भारत जैसे ग्रामीण प्रधान देश में ग्रामीण आबादी में शिक्षा पर कोई विषेश ध्यान नहीं दिया गया । इसी क्रम में श्री मो.इरशाद खां ने अपना सम्पूर्ण जीवन ग्रामीण क्षेत्रों की छात्र / छात्राओं की प्रतिभा को पुष्पित पल्लवित करने हेतु हज़रत आयशा गर्ल्स उच्च माध्यमिक विद्यालय रौनाही पड़ाव अयोध्या की स्थापना की । इसकी स्थापना का मुख्य उद्देश्य अशिक्षा का समूल नाश करना था । ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभावों को शिक्षित कर राष्ट्र के उत्थान में सहयोग प्रदान करना है । आज विद्यालय को हाईस्कूल तक उ o प्र o ( यूपी बोर्ड ) शासन द्वारा मान्यता प्राप्त है । फलस्वरूप विद्यालय प्रगति के पथ पर अग्रसर होते हुए पल्लवित एवं पुष्पित हो रहा है । कालेज के अनेक छात्र / छात्राएं प्रतिष्ठित पदों पर प्रदेश एवं देश में संस्थान को गौरान्वित कर रहें हैं ।
संस्थापक
श्री मो.इरशाद खां