हमारा स्कूल
शासकीय प्राथमिक शाला गुडरापारा कोलियरी की स्थापना 1997 में हुई थी और इसका प्रबंधन शिक्षा विभाग द्वारा किया जाता है। यह ग्रामीण क्षेत्र में स्थित है। यह छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के कांकेर ब्लॉक में बीहड़ जंगलों में बसा गाँव कोलियारी में स्थित है । स्कूल में 1 से 5 तक की कक्षाएँ संचालित हैं। स्कूल सह-शैक्षिक है और इसमें कोई पूर्व-प्राथमिक अनुभाग संलग्न नहीं है। इस विद्यालय में शिक्षा का माध्यम हिन्दी है। इस विद्यालय तक हर मौसम में सड़क मार्ग से पहुंचा जा सकता है। इस स्कूल में शैक्षणिक सत्र जून में शुरू होता है.
स्कूल के चारों ओर प्राकृतिक मनोरम दृश्य, पहाड़ो को देखने में अलग ही आनंद कि अनुभूति होती है । मन कहता है यही बस जाऊ, ऐसे में स्कूल में पढ़ रहे छात्रों को गुरुकुल शिक्षा जैसा आनंद मिलता है ।
प्रधानाध्यापक
हम वो कुम्हार है जिनके पास मिट्टी रूपी बालक है, हम जैसे उसे बनायेंगे वो बनेगा | यदि हम उनके साथ कोमलता के भाव के साथ उन्हें एक रूप में ढालेंगे तो बच्चा आसानी से ढलेगा और यदि हम कठोरता से थोडा भी प्रहार करे, वो आसानी से टूट सकता है, इसीलिए सदैव कोमल विचारो से उन्हें सफलता के शिखर तक पहुँचाना है |
महत्वपूर्ण संसाधन
बच्चो और उसके पालकों के मदद के लिए कुछ महत्वपूर्ण संसाधनों के लिंक नीचे उपलब्ध है |
[https://ejaaduipitara.ncert.gov.in/]
[https://itpd.ncert.gov.in//]
[https://epathshala.nic.in//index.php?ln=en]
[https://www.swayamprabha.gov.in/]
[https://diksha.gov.in/]
[https://nptel.ac.in/]