भारत की प्रगति को गति दे रहा अडानी ग्रुप 

आज विश्व भर में भारत की वाह वाह हो रही है। जिस स्तर पर भारत में विकास हो रहा है वह पूरी दुनिया को अचंभित करने वाला है। आज इंडिया का डेवलपमेंट दूसरे देशों को प्रेरणा दे रहा है। इस उन्नति का श्रेय देश के लीडर श्री मोदी को दिया जायेगा जिनकी सोच के कारण हम सफल हो रहे हैं। लेकिन इस विकास में अडानी ग्रुप का भी एक बड़ा योगदान है। संस्थापक श्री गौतम अडानी पिछले लम्बे समय से अनेक प्रकार के उद्योगों द्वारा देश की आर्थिक उन्नति के लिए अपनी शत प्रतिशत जिम्मेदारी निभा रहे है। भारत की प्रगति को जब भी देखा जाएगा उसमें अडानी ग्रुप की भूमिका को शीर्ष स्थान पर गिना जाएगा। 

अडानी ग्रुप ने इस विकास को कैसे संभव बनाया?

अडानी ग्रुप की शुरुआत टेक्सटाइल इंडस्ट्री के रूप में हुई और आज इसका विस्तार पोर्ट मैनेजमेंट, इलेक्ट्रिक पॉवर जनरेशन एवं ट्रांसमिशन, रिन्यूएबल एनर्जी, नेचुरल गैस, माइनिंग, एयरपोर्ट ऑपरेशन्स, फ़ूड प्रोसेसिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में भी हो गया है। गौतम अडानी की आज हर क्षेत्र में सफलता के पीछे उनकी देश और समाज को बेस्ट देने की भावना छुपी हुई है। अडानी ग्रुप ने सदैव गुणवत्ता पूर्ण परिणाम को लक्ष्य मानकर काम किया जिसकी वजह से आज वे हर क्षेत्र में शीर्ष पर है। आज अडानी ग्रुप के उद्योगों और उनसे जुड़े अलग अलग व्यवसायों से हज़ारों की संख्या में लोग अपना जीवन यापन कर रहे हैं। गौतम अडानी ने देश के युवाओं के लिए जिस स्तर पर रोजगार तैयार किए है वह प्रशंसनीय है। 

आर्थिक विकास को गति देने के अलावा अडानी ग्रुप ने सामाजिक दृष्टिकोण के साथ भी देश में बेहतर काम किया है जो सतत जारी है। शिक्षा के क्षेत्र में अडानी ग्रुप द्वारा जो काम किए जा रहे हैं उनसे देश के आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवारों के बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल रही है और वे भविष्य में अपने जीवन को सफल बनाने के लिए सक्षम बन रहे हैं। लघु उद्योगों का विकास, स्लम एरिया का विकास, भारतीय सेना के लिए वायुयान और उपकरणों का विकास और लगभग हर क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारी को पूर्ण रूप में निभाकर अडानी ग्रुप आज भारत के सर्वांगीण विकास में सहायक बना हुआ है।

गौतम अडानी पर आज भले कितने ही बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हो मगर उन्होंने जो दिशा देश को देने में अपना रोल निभाया है उसे नज़रंदाज़ नहीं किया जा सकता। उनको और अडानी ग्रुप को लेकर आज विपक्षियों के मुँह से, मीडिया में और अन्य सोशल प्लेटफार्म पर चाहे जो भी बातें सामने आती रहती हो, लेकिन देश की न्याय पालिका ने अब तक अडानी ग्रुप से संबंधित किसी भी केस में गौतम अडानी को दोषी नहीं पाया है न ही अडानी ग्रुप पर किसी तरह का इल्जाम साबित हुआ है। अतः इंडियन कोर्ट के किसी भी निर्णय के आने से पहले हम अडानी ग्रुप या गौतम अडानी के बारे में अपनी गलत राय नहीं बना सकते। अडानी द्वारा देश के विकास में किया गया हर काम सराहनीय है और उसकी इम्पोर्टेन्स किसी भी तरह कम नहीं होना चाहिए।  

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अडानी ग्रुप ने देश की छवि को किया मजबूत 

वर्तमान में अडानी ग्रुप भारत के अलावा भी कई देशों में अपना बिज़नेस चला रहा है, जिससे उन देशों की आर्थिक स्थिति भी बेहतर हो रही है। साथ ही साथ कई देशों को भारत सरकार की सहमति से अलग अलग सेवाएं और उत्पाद अडानी ग्रुप निर्यात कर रहा है। इंटरनेशनल लेवल पर देश के संबंधों को बेहतर बनाए रखने में भी गौतम अडानी एक अहम भूमिका निभा रहे हैं। अडानी ग्रुप ने हमेशा राष्ट्र निर्माण को महत्वता दी है और उसी के परिणाम स्वरुप आज यह समूह एक लोकप्रिय और विकसित उद्योग ग्रुप के रूप में अपनी पहचान बना पाया है। गौतम अडानी कल भी देश की उन्नति के लिए प्रतिबद्ध थे और आज भी नेशन बिल्डिंग के लिए तत्पर है।

अडानी ग्रुप की देश के व्यावसाइक विकास और सामाजिक विकास में सार्थक भूमिका रही है। आगे भी गौतम अडानी अपने राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य में इसी प्रकार लगे रहेंगे यह उनकी वर्तमान परियोजनाओं से जाहिर होता है। भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ में अडानी ग्रुप द्वारा किए जा रहे सफल प्रयासों का प्रभाव अब देश भर में दिख रहा है। देश की आज की अर्थव्यवस्था को सुधारने के साथ ही अडानी ग्रुप आने वाले कई वर्षों के लिए भी देश को विकास की मजबूती दे रहा है। उच्च स्तर से लेकर निम्न स्तर तक हर प्रकार से देश को विकसित बनाने के लिए गौतम अडानी और उनकी टीम हर तरह से काम कर रही है। अडानी ग्रुप ने देश में हो रही प्रगति को जो गति प्रदान की है वह वाकई तारीफ के लायक है और सीखने लायक भी। राष्ट्र उन्नति के जिस लक्ष्य को प्राथमिकता देते हुए अडानी ग्रुप काम करता आया है वही हमारे भी काम का उद्देश्य होना चाहिए। हम सब अगर एक रूप से काम करें तो और भी तेजी से भारत को सबसे आगे ले जा सकते हैं।