आज दिनांक 05 अक्टुबर 2023 को टिक्कर महाविद्यालय में अंतराष्ट्रीय शिक्षक दिवस और महाविद्यालय की प्राचार्या डा. ललिता रावत की पदोन्नति के उपलक्ष्य पर जलपान का आयोजन किया गया जिस में महाविद्यालय परिसर में आने वाले राजकीय विद्यालय टिक्कर के प्रधानाचार्य को अपने सभी शिक्षकों के साथ, B. E. E. O और C. H. T को अपने स्टाफ के साथ आमन्त्रित किया गया।महाविद्यालय की प्राचार्या के आग्रह पर इस कार्यक्रम में सभी सम्मलित हुए तथा जलपान के साथ महाविद्यालय के लिए चयनित स्थान पर इसके भवन निर्माण विषय पर चर्चा हुई और सभी का मत था कि कि शिघ्र ही भवन निर्माण की प्रक्रिया आरम्भ होनी चाहिए ताकि आने वाले समय में यहाँ के विद्यार्थी भी इसी स्थान पर सभी सुविधाओं का लाभ ले सकें।
इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक वर्ग स. प्रो. मोनिका रैना, स. प्रो. रेखा शर्मा, स. प्रो. भूपेन्द्र सिंह, स. प्रो. साक्षी देष्टा और स. प्रो. अनूप कूमारी तथा गैर शिक्षक वर्ग में श्रीमती शीला देवी और श्रीमती निर्मला देवी भी शामिल हुए तथा सभी ने अतिथियों का स्वागत किया और जलपान की व्यवस्था में अपना योगदान दिया।
आज ही के दिन महाविद्यालय की अंग्रेजी की प्राध्यापिका श्रीमती मोनिका रैना का स्थान्तरण राजकीय महाविद्यालय सरस्वती नगर हुआ। इस अवसर पर उन्हें भी विदाई दी गई।
अन्त में महाविद्यालय की प्राचार्या डा. ललिता रावत ने अपने पूरे स्टफ के साथ सभी अतिथियों को महाविद्यालय में पधारने पर तहेदिल से धन्यवाद किया।
आज दिनांक 30 सितंबर 2023 को राजकीय महाविद्यालय टिक्कर में स्वच्छता पखवाड़े के तहत स्वच्छता दिवस का आयोजन प्राचार्य डॉक्टर ललिता रावत की अध्यक्षता में किया गया । सफाई के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया , जिसमें भाषण प्रतियोगिता, नारा लेखन तथा पोस्टर बनाना के साथ महाविद्यालय परिसर तथा उसके साथ लगते मैदान और बाजार की सफाई महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं तथा अध्यापकों द्वारा की गई। कार्यक्रम के समापन पर प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों में से प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहने वालों के नाम की घोषणा भी प्राचार्य डॉक्टर ललिता रावत के द्वारा की गई । भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर गीतांजलि प्रथम वर्ष से और द्वितीय स्थान पर रचना तृतीय वर्ष से तथा पोस्टर मेकिंग में प्रथम स्थान पर प्रिया और द्वितीय स्थान पर आदित्य रहे , इसी के साथ नारा लेखन में आरुषि प्रथम स्थान में रही और संतोष द्वितीय स्थान पर रहा। कार्यक्रम का संयोजन अंग्रेजी, इकोनॉमिक्स और पॉलिटिकल साइंस की प्राध्यापिकाओं के निर्देशन में किया गया ।महाविद्यालय के शिक्षक गण सहायक प्रोफेसर मोनिका रैना, सहायक प्रोफेसर साक्षी देषटाऔर सहायक प्रोफेसर अनूप कुमारी उपस्थित रहे।इसमें बीए प्रथम वर्ष की छात्रा गीतांजलि ने स्वच्छता का महत्व बताते हुए कहा कि हमें स्वच्छता दिवस और स्वच्छता पखवाड़ा क्यों मनाना चाहिए और इसे मनाने की आवश्यकता आज के वक्त में क्यों पड़ी । कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने भी अपना भरपूर सहयोग दिया तथा अंत में उनके लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई तथा कार्यक्रम का समापन इस नारे के साथ किया गया कि - हम सब का यही है सपना, स्वच्छ भारत हो अपना ।
आज दिनांक 16 सितम्बर 2023 को राजकीय महाविद्यालय टिक्कर में अभिभावक और प्राध्यापक संघ की बैठक का आयोजन डा. ललिता रावत की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें संघ की सचिव सहायक प्रो. रेखा शर्मा द्बारा सर्वप्रथम पुरानी कार्यकारिणी का धन्यवाद करते हुए उनकी सहमति से जिन कार्य पर पी. टी. ए. फंड का खर्चा किया गया था उसक बारे में सभी को अवगत कराया तथा सहायक प्रो. भूपेंद्र सिंह के द्बारा उसका पूरा ब्योरा भी बाद में प्रस्तुत किया गया। इसके उपरांत नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें श्री मोहनलाल को सर्वसम्मति से प्रधान के रूप में नियुक्त किया गया और श्री सूदेश कुमार को उपप्रधान नियुक्त किया गया। सदस्यों के रूप में भी श्री राकेश, श्री वृजलाल, श्रीमती सरिता श्रीमती नीतु, श्रीमती विद्या देवी, कांता देवी और प्रमिला देवी नियुक्त हुए।
इसके बाद महाविद्यालय के दफ्तर में प्रत्येक पद का खाली होना तथा प्राध्यापकों द्बारा कक्षाओं के साथ साथ दफ्तर के काम के कारण कार्य की अधिकता होने पर कक्षाओं का प्रभावित होने पर चर्चा हुई तथा सभी ने इसे जल्दी सुलझाने पर अपनी सहमति जताई। महाविद्यालय में कम्प्यूटर का कोर्स आरम्भ करने पर भी सबकी सहमति रही।
इसके पश्चात महाविद्यालय के शिलान्यास के उपरांत ही जमीन को लेकर जो विवाद रहा उसको हल करने के लिए अभिभावकों द्बारा एक प्रस्ताव रखा गया। जिसमें महाविद्यालय प्रशासन द्बारा किये जा रहे प्रयत्नों की सराहना की गई तथा हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया गया। तय स्थान पर यदि सबकी सहमति नहीं बनती तो दूसरे विकल्पों पर भी गौर किया जा सकता है इसके लिए भी सभी ने अपनी सहमति प्रदान की। इस प्रस्ताव को अंग्रेजी में स. प्रो. मोनिका रैना ने और हिन्दी में स. प्रो. रेखा शर्मा ने ना केवल तैयार किया अपितु बैठक में सब को पढ़ कर भी सुनाया। इस बैठक में महाविद्यालय की सहायक प्रो.साक्षी देष्टा और गैर शिक्षक वर्ग में श्रीमती शीला देवी एवं श्रीमती निर्मला देवी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
आज दिनांक 14 सितम्बर 2023 को राजकीय महाविद्यालय टिक्कर में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्या डॉक्टर ललिता रावत की अध्यक्षता में किया गया। इस में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं को आयोजित किया गया जिसमें भाषण प्रतियोगिता, नारा लेखन, पोस्टर बनाना तथा निबन्ध लेखन का प्रमुख प्रतियोगिताएं रहीं। कार्यक्रम बोझिल न होने पाये इसके लिए प्रतियोगिताओं के मध्य में गीत संगीत और नृत्य भी छात्र छात्राओं द्बारा प्रस्तुत किये गए। कार्यक्रम के समापन पर प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों में से प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहने वालों के नामों की घोषणा भी प्राचार्या डा. ललिता रावत के द्बारा की गई। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर महक और द्वितीय स्थान पर रीतिका पुन्टा रही। नारा लेखन में प्रथम स्थान पर रीतिका समरेट, द्वितीय स्थान पर अनुजा और पोस्टर बनाने में प्रथम स्थान आद्बितीय और दूसरा स्थान आर्यन ने झटका। कार्यक्रम का संयोजन हिन्दी की प्राध्यपिका रेखा शर्मा के निर्देशन में किया गया। महाविद्यालय की अन्य शिक्षक गण सहायक प्रो. मोनिका रैना, सहायक प्रो. भूपेंद्र सिंह और सहायक प्रो. साक्षी देष्टा और गैर शिक्षक वर्ग में श्रीमती निर्मला देवी और श्रीमती शीला देवी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
मंच संचालक के रूप में तृतीय वर्ष की छात्राओं रीतिका पुन्टा एवं कुमारी परीक्षा ने अपने दायित्व को बखूबी अंजाम दिया। उन्होने हिन्दी दिवस कबसे मनाया जाता है और इसे मनाने की आवश्यकता क्यों पड़ी, विषय पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए हिन्दी के महत्व को समझाया।मंच सज्जा एवं जलपान का प्रबंध तृतीय वर्ष की छात्राओं प्रिया, रीपा,आरूशी, अनुजा और आचंल ने उचित रूप से किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने भी अपना भरपूर सहयोग दिया।
महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों को सुचित किया जाता है कि 16 सितम्बर 2023 को दोपहर 1:30 बजे अभिवावक प्राध्यापक संघ की बैठक का आयोजन किया जा रहा है अतः आप सभी को सख्त निर्देश दिये जाते हैं कि आप लोग अपने अभिभावकों को इसके प्रति अवगत करवायें और तय तिथि पर उनकी उपस्थिति सूनिश्चित करवायें। इस वर्ष चूंकि हमारे महाविद्यालय में प्राचार्या की नियुक्ति हो चुकी है तो अभिवावकों का इस बैठक में शामिल होना अति आवश्यक है ताकि महाविद्यालय और छात्र छात्राओं से सम्बन्धित विषयों पर खुलकर चर्चा की जा सकें। अतः आपको पुनः निर्देश दिए जाते हैं कि आप अपने अभिभावकों को न केवल इस विषय पर सुचित करें अपितु उन्हें बैठक में शामिल होने के लिए प्रेरित करें।
Admission Schedule for Students batch 2023