- HINDI NEWS
22-may-2020 news
-मस्जिद में सामूहिक रूप से अलविदा की नमाज पढ़ने से मना करने पर पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में लोगों ने पुलिस की पीसीआर वैन पर हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। लोगों ने पीसीआर वैन चालक मुकेश कुमार के साथ मारपीट भी की। घटना की जानकारी मिलते ही चास एसडीपीओ भगवान दास, सिटी डीएसपी ज्ञानरंजन, चास प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय शांडिल्य और चास अंचल अधिकारी दिवाकर द्विवेदी सदल बल वहां पहुंचे और मामले को शांत कराया। सभी अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर लोगों से शांति बनाए रखने का आग्रह किया। नारायणपुर गांव में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। बताया जाता है कि दोपहर करीब 12:15 बजे करीब सौ की संख्या में लोग अलविदा की सामूहिक नमाज को लेकर नारायणपुर स्थित मस्जिद में जुटे हुए थे। इसी बीच पिंड्राजोरा पुलिस की पीसीआर वैन वहां पहुंची तो लोगों को देखकर पुलिस वालों ने उनलोगों को लॉकडाउन का उल्लंघन कर सामूहिक नमाज पढ़ने से मना किया तो कुछ युवक उग्र हो गए। उग्र युवकों ने पीसीआर वैन पर हमला कर दिया और उन लोगों ने वैन का शीशा फोड़ दिया। इस क्रम में उन लोगों ने वाहन चालक मुकेश की भी पिटाई कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही सिटी डीएसपी ज्ञानरंजन, चास सीडीपीओ भगवान दास सदल बल वहां पहुंच गए। इस बीच ग्रामीण अपने-अपने घरों में चले गए। गांव पहुंचे पुलिस वालों को महिलाओं के विरोध का भी सामना करना पड़ा। पुलिस अधिकारियों ने गांव के मुखिया राकेश कुमार बाउरी, जिला परिषद सदस्य संजय सिंह सहित गांव के गणमान्य लोगों के साथ बैठक कर गांव के माहौल को शांत कराया
22-may-news-----
टाटा स्टील में एक जून से नया नियम, मास्क नहीं पहनने, जहां-तहां थूकने पर जा सकती है नौकरी----------news
टाटा स्टील प्रबंधन ने सेफ्टी की तरह कोविड-19 से बचाव के मापदंडों व उपायों को कंपनी परिसर में सख्ती से अनुपालन के लिए नया नियम बनाया है। यह एक जून से प्रभावी होगा। प्रबंधन ने गुरुवार को टाटा वर्कर्स यूनियन को इसकी जानकारी दी। नए नियम में मास्क नहीं पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन नहीं करने और जहां-तहां थूकने पर नौकरी तक जा सकती है। अब कंपनी में दोपहिया वाहन पर एक और चारपहिया पर दो कर्मचारी बैठेंगे। थूकने या हाथ धोने के लिए वॉश बेसिन का उपयोग करना होगा। प्रबंधन की ओर से जारी प्रोटोकॉल्स कोविड-19 में बताया गया है कि पहली बार नियमों का उल्लंघन करने पर सावधान किया जाएगा।
दूसरी बार वार्निंग लेटर के साथ तीन दिनों तक ड्यूटी के बाद दो घंटे दूसरे कर्मचारियों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक करना होगा। तीसरी बार उल्लंघन करने पर एक दिन का सस्पेंशन व लगातार छह दिनों तक दो घंटे जागरूक करना होगा। लिखित देना होगा कि एक साल तक ऐसी गलती नहीं होगी। इसके बाद ही सस्पेंशन वापस होगा। चौथी बार दो दिन का सस्पेंशन व 10 दिनों तक 2 घंटे कर्मियों को जागरूक करना होगा। एक साल में पांचवीं व इससे अधिक नियम का उल्लंघन करने पर तीन दिन के सस्पेंशन के साथ 15 दिनों तक दो घंटे कर्मियों को जागरूक करना होगा
22-may-news----
विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के सारूकुदर गांव में गुरुवार को पति को मुंबई जाने से रोकने के क्रम में पत्नी की जान चली गई। घटना गुरुवार की देर शाम की है। मुंबई में बस चलाने वाला वासुदेव महतो कोरोना के कारण जारी लॉकडाउन में वहां फंसे इलाके के प्रवासी मजदूरों को अपनी बस से लेकर गुरुवार को अपना गांव सारूकुदर पहुंचा था। प्रवासियों को क्वारैंटाइन सेंटर में उतारकर वह घर आया था।
लगभग डेढ़ साल बाद घर में उसके कदम पड़े थे और उसी दिन शाम को वापस लौट रहा था। पत्नी कुंती देवी उसे मुंबई जाने से रोक रही थी, लेकिन वह नहीं माना और जाने के लिए बस पर बैठ गया। वह बस को स्टार्ट कर आगे बढ़ाने लगा। बस की ड्राइविंग सीट पर बैठे पति के समानांतर चलते हुए उसे रुकने की मिन्नत कर रही थी। नहीं रुकने पर बातचीत करने के लिए उससे उसका मोबाइल मांगने लगी। बताया गया है कि इसी बीच ठोकर लगने से वह गिर गई और उसका सिर बस के अगले पहिए की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। उसकी गोद में उनकी डेढ़ साल की बच्ची भी थी, लेकिन ठोकर से गिरी महिला की गोद से छिटक कर बच्ची थोड़ी दूर जा गिरी तथा उसकी जान बच गई। जबकि बस का दूसरा चालक बस को भगा ले गया।
विष्णुगढ़ पुलिस पोस्टमार्टम के लिए शव को थाना ले आई और शुक्रवार को हजारीबाग सदर अस्पताल भेज दिया। विष्णुगढ़ थाना आए डीएसपी ओम प्रकाश ने पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। कहा कि पुलिस के स्तर से उचित कार्रवाई होगी। उन्होंने ने कहा कि किसी के दबाव में नहीं आना है, जो घटना घटी है लिख कर दें। मृतका की दो लडकी है।
बताया गया कि पत्नी पति को वापस मुंबई जाने से रोक रही थी, जबकि पति का कहना था कि मैं गाड़ी मुंबई पहुंचा कर वापस लौट आऊंगा। इस पर पत्नी पति से मोबाइल मांग रही थी। पति का कहना था कि मोबाइल तुम्हें दे दूंगा तो मैं बात कैसे करुंगा। इसको लेकर विवाद हुआ। थाना प्रभारी ने कहा कि एफआईआर में कहा गया है कि मोबाइल छीनने के लिए आगे बढ़ी थी जिसमें वह वाहन के चपेट में आ गई। इस संबंध में थाना प्रभारी का कहना है कि मामला एक्सीडेंट का है। फिलहाल, इससे संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। मृतका का पति अभी घर पर है।
22-may news----
दाल-चावल खाने के बाद एक ही परिवार के 14 लोगों का अचानक स्वास्थ खराब हो गया। खाना खाने के कुछ ही देर बाद उन्हें उल्टियां शुरू हो गई। एक महिला की गांव में ही मौत हो गई। इसके बाद गांववालों ने निजी वाहन से दो बच्चों सहित अन्य दो लोगों को गुजरात के बरेली स्थित संगंम अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका उपचार जारी है।
मामला बखतगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम थरवाटा में गुरुवार रात का है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. विमल डूडवे के अनुसार रात को परिवार ने दाल-चावल खाए और उसके बाद अचानक 14 लोगों की तबियत बिगड़ गई। कुछ ही देर में महिला परी पति मोहनसिंह (20) की मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीण 4 लोग चंपा पिता झिंगरिया (7), अतुल पिता झिंगरिया (8), मोहनसिंह पिता अबलिया, देहली पति केसरिया (60) को उपचार के लिए गुजरात के बरेली स्थित संगंम अस्पताल ले गए। जहां सभी को भर्ती किया गया। उनका उपचार जारी है।
सुबह पहुंचा स्वास्थ विभाग का अमला
बीएमओ डॉ. नरेंद्र भइडिया के अनुसार रात में ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ केंद्र लाने की बजाय मरीजों को बिना सूचना के गुजरात ले गए। सुबह हमें मामले की जानकारी मिलते ही तत्काल टीम को गांव में भेजा। परिवार के सभी सदस्यों का स्वास्थ परीक्षण किया। फिलहाल सब ठीक हैं
20 may-news-
बिहार के कटिहार जिले में क्वारैंटाइन सेंटर में चार युवकों का गांजा पीते वीडियो वायरल हुआ है। मामला अमदाबाद प्रखंड के बैरिया मध्य विद्यालय क्वारैंटाइन सेंटर का है। सेंटर में गांजा पीने का वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पुलिस इस मामले पर अभी कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस का कहना है कि वीडियो हमें मिला है। इस बात की जांच की जा रही है कि यह मामला कब का है। क्वरैंटाइन सेंटर की तलाशी ली गई है।
वायरल वीडियो में यह दिख रहा है कि चार युवक एक कमरे में हैं। सभी लोग गाना सुन रहे हैं। एक युवक वीडियो बना रहा है। इस दौरान एक युवक दूसरे से माचिस मांगता है और इशारा करते हुए कहता है कि इसे गांजा पीना है। युवक एक दूसरे से मजाक करते हैं कि गांजा पीते वीडियो किसके पास भेजें।
क्वारैंटाइन सेंटर में मौजूद कुछ लोगों से जब हमने इस बारे में पूछा तब उन्होंने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि यहां हर रोज कुछ युवक गांजा और शराब पीते हैं। इसको लेकर कई बार मारपीट भी हो चुकी है। यहां क्या चल रहा है इसकी भनक प्रशासन को नहीं लगती है। बता दें कि दूसरे राज्यों से लौटे प्रवासी मजदूरों को बिहार सरकार ने 21 दिनों तक क्वारैंटाइन सेंटर में रहने का निर्देश दिया है। 21 दिन बाद ही सभी को घर लौटने की इजाजत दी जाएगी।
कोटद्वार --लॉकडाउन का असर पूरे देश में सामान्य जनजीवन पर तो पड़ा ही रहा है, लेकिन सबसे ज्यादा वो गरीब मजदूर इससे प्रभावित हो रहे है, जिनका जीवनयापन रोज की दिहाड़ी से होता है.
ऐसे दिहाड़ी मजदूर लॉकडाउन के चलते घर से निकल नहीं पा रहे हैं, जिसके चलते इनका कामकाज ठप हो गया है. अब इनके सामने जीवनयापन का भी संकट पैदा हो गया है. रोजाना कमाने वाले इन दिहाड़ी मजदूरों के पास अपने बच्चों और परिवार को खिलाने के लिए राशन तक नहीं हैं.
इन मजदूरों के पास रोजमर्रा के जरूरी सामान और राशन खरीदने तक को पैसा नहीं हैं.
लोग किराए पर रहकर गुजर-बसर कर रहे हैं सिबूनगर मे महिला नै बतiया की उसे पार्षद नै मोबाइल नम्बर
दे दिया वहi सै भी कुछ नहीं मिला
अब तक स्थानीय पार्षद शासन-प्रशासन का नुमाइंदा उनके हाल पूछने भी नही आया है।राशन के खत्म होने के चलते अब इन परिवारों पर भूख का डर साफ देखा जा सकता है।
-जो शिकायत उस महिला को थीं हमने उसकी जरुरत की चीजे उस तक पंहुचा दी और जो हमसे होगा वो हम करते रहगे परेशान की परेशानी को समझते हुए मदद कर देना यही सबसे बड़ा काम है कल्पना क्राइम रिपोर्टर फोर्स -टुडे न्यूज़
WWW.FORCETODAYNEWS ENGLISH HINDI.COM
3-may -2020-नई दिल्ली। इस समय नोवल कोरोना वायरस से लड़ रही है। तमाम देशों ने लॉकडाउन कर रखा है। लोग अपने घरों में बैठें है। ऐसे में नेटफ्लिक्स (Netflix) लोगों के लिए मनोरंजन का जरूरी साधन बन गया है। अगर आप भी उन लोगों में शामिल है जो नेटफ्लिक्स के लाइव स्ट्रीमिंग का मजा ले रहे हैं और आपको लगता है आगे आपके पास देखने के लिए कुछ नहीं बचेगा। तो चिंता मत करिए, हम आपके लिए आज एक शानदार खबर ।
नेटफ्लिक्स की एक सीक्रेट कोड (Netflix Secret Code) की सूची होती है। जिसका आप फिल्मों और शो को खोजने में उपयोग कर सकते हैं। हर कैटेगरी के लिए अलग-अलग कोड हैं। इन कोड का उपयोग करने के लिए आपको बस डोमेन के अंत में नंबर जोड़ना होगा www.netflix.com/browse/genre/XXXX(Code)। बता दें कि ये कोड केवल वेब ब्राउजर में ही काम करेंगे, मोबाइल एप पर नहीं।
यह रहीं कोडों की पूरी सूची:
एक्शन एंड एडवेंचर (1365)
एशियन एक्शन मूवीज (77232)
क्लासिक एक्शन एंड एडवेंचर (46576)
एक्शन कॉमेडीज (43040)
एक्शन थ्रिलर (43048)
एडवेंचर्स (7442)
कॉमिक बुक और सुपरहीरो मूवीज (10118)
स्पाई एक्शन एंड एडवेंचर (10702)
क्राइम एक्शन एंड एडवेंचर(9584)
फॉरेन एक्शन एंड एडवेंचर (11828)
मार्टिकल आर्ट्स मूवीज (8985)
मिलिट्री एक्शन एंड एडवेंचर (2125)
एडल्ट एनीमेशन (11881)
एनीमेशन एक्शन (2653)
एनीमेशन कॉमेडीज (9302)
एनीमेशन ड्रामास (452)
एनीमेशन फीचर्स (3063)
एनीमेशन हॉरर (10695)
एनीमेशन सीरीज (6721)
चिल्ड्रन एंड फॅमिली मूवीज (783)
एजुकेशन फॉर किड्स 10659
डिज्नी (67673)
मूवीज बेस्ड चिल्ड्रन बुक (10056)
फैमिली फीचर्स (51056)
टीवी कार्टून्स (11177)
एनिमल टेल्स (5507)
क्लासिक मूवीज (31574)
क्लासिक कॉमेडीज (31694)
क्लासिक वॉर मूवीज (48744)
साइलेंट मूवीज (53310)
कॉमेडीज (6548)
डार्क कॉमेडीज (869)
लेट नाईट कॉमेडीज (1402)
पोलिटिकल कॉमेडीज (2700)
स्टैंड-उप कॉमेडी (11559)
रोमांटिक कॉमेडीज (5475)
डॉक्युमेंट्रीज (6839)
बायोग्राफिकल डॉक्युमेंट्रीज (3652)
क्राइम डॉक्युमेंट्रीज (9875)
फॉरेन डॉक्युमेंट्रीज (5161)
स्पोर्ट्स डॉक्युमेंट्रीज (180)
पोलिटिकल डॉक्युमेंट्रीज (7018)
हॉरर मूवीज (8711)
क्रीचर फीचर्स (6898)
कल्ट हॉरर मूवीज (10944)
फॉरेन हॉरर मूवीज (8654)
हॉरर कॉमेडी (89585)
मॉन्स्टर मूवीज (947)
रोमांटिक मूवीज (8883)
स्पोर्ट्स मूवीज (4370)
टीवी शोज (83)
APR-27-2020-पटियाला. पंजाब पुलिस के हर जवान ने सोमवार को ‘मैं वी हां हरजीत सिंह’ नारा लगाया। 80 हजार पुलिस जवानों के सीने पर एक ही नाम का बैज दिखा- हरजीत सिंह। पंजाब पुलिस का हर जवान एसआई हरजीत की बहादुरी को अनूठे ढंग से सलाम कर रहा है। डीजीपी दिनकर गुप्ता ने भी अपनी वर्दी पर हरजीत सिंह के नाम का बैज लगाया। हरजीत इस समय चंडीगढ़ पीजीआई में भर्ती हैं। 12 अप्रैल को पटियाला में कर्फ्यू पास मांगने के दौरान भड़के निहंगों ने हरजीत पर हमला कर तलवार से कलाई काटकर अलग कर दी थी। हालांकि, बाद में पीजीआई चंडीगढ़ के डॉक्टरों ने साढ़े सात घंटे तक चले ऑपरेशन में कलाई को जोड़ दिया था।
APR-19- लॉकडाउन में कल से नरमी की शुरुआत होगी, लेकिन शर्तें लागू-नई दिल्ली. लॉकडाउन के 27 दिन हो चले हैं। कल यानी सोमवार से इसमें थोड़ी ढील मिलने जा रही है ताकि लोगों की राेजमर्रा की जरूरतें पूरी करने के लिए कुछ कामकाज शुरू हो सके, कुछ दुकानें खुलने लगें और आप ऑनलाइन भी ऑर्डर करना शुरू कर सकें। हालांकि, ट्रेनें, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, बस, ऑटो और कैब जैसी सुविधाएं बंद हैं और 3 मई तक बंद ही रहेंगी। याद रहे, अगर आप बाहर निकल रहे हैं तो सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखना और मास्क पहनना बेहद जरूरी है। कल से छूट तो मिल रही है, पर यह भी ध्यान रहे कि नियमों की अनदेखी हुई नहीं और आपके शहर या आपके इलाके को मिलने वाली सभी छूट खत्म की जा सकती हैं। सरकार ने रविवार को तीन चीजें साफ कीं। पहली- लाॅकडाउन के नियमों में ढील सिर्फ नॉन-कंटेनमेंट एरिया में ही मिलेगी। यानी जिन इलाकों में कोरोना के मामले और संक्रमण फैलने का खतरा ज्यादा है, वहां छूट नहीं मिलेगी। दूसरी- अमेजन-फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियां सिर्फ जरूरी सामान के ऑर्डर ले सकेंगी। वे मोबाइल, टीवी, फ्रिज, एसी के ऑर्डर अभी नहीं ले पाएंगी। तीसरी- 4 मई से उड़ानें शुरू करने का अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। इसलिए एयरलाइन कंपनियां अगले आदेश तक बुकिंग शुरू नहीं कर पाएंगी
FORCE-TODAY
APR-18-2020- कानपुर: लाॅकडाउन / रमजान के पवित्र महीने में थूकने वालों पर भी रहेगी पुलिस की नजर-मुस्लिम समुदाय के सबसे पवित्र रमजान माह की शुरूआत होने वाली है। ऐसे में पुलिस के सामने दोहरी चुनौती है। लॉकडाउन को पालन कराना सोशल डिस्टेसिंग बानाए रखना और उनके घरों तक जरूरी खाद्य सामाग्री पहुंचाना। इसके साथ ही रमजान माह में बेवजह इधर-उधर थूकनों पर भी पुलिस नजर रखेगी। इस पर पुलिस सख्त रवैया भी अपना सकती है । इसके धर्मगुरूओं को जागरूक करने के लिए उतारा जाएगा। कानपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की सख्या 29 है। जिसमें से एक संक्रमित की मौत हो चुकी है । जब बुजुर्ग को ठीक करके घर भेजा जा चुका है। शेष बचे 27 संक्रमित जमात के सदस्य है या फिर जमातियों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए है। शहर के 13 हॉटस्पॉट एरिया में कर्नलगंज और कुलीबाजार और मछरिया में लगातार पॉजिटिव मरीज सामने आ रहे है। FORCE-TODAY-SHAHRUMA
APR-16-सोशल डिस्टेंस का ध्यान नहीं -FORCE TODAY REP-SHAHRUMA
KOTDWARA-लकड़ीपड़ाव
सार्वजनिक स्थान पर बिना मास्क पहने
KOTDWARA-लकड़ीपड़ाव
सोशल डिस्टेंस की राशन लेने वालों ने खूब धज्जियां उड़ाईं। भले ही नगर निगम की ओर से सोशल डिस्टेंस बनाए रखने को चूना डालकर लाइनें और गोले खींचे गए थे। इसके बावजूद लोगों ने ध्यान नहीं दिया। खासकर महिलाओं ने सोशल डिस्टेंस का उल्लंघन अधिक किया। कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई समझने को तैयार नहीं हुआ। एक- दूसरे से चिपक कर ही खड़े हुए और बातें करते रहे।
REP-SHAHRUMA
APR-14- Mumbai के Bandra में भीड़ जुटाने का आरोपी हिरासत में लिया गया. आरोपी विनय दूबे को नवी मुंबई से हिरासत में लिया गया है. विनय पर मजदूरों को उकसाने का आरोप है. मंगलवार शाम को मुंबई के बांद्रा इलाके में हजारों लोगों की भीड़ इक्कठा हो गई थी. APR-13, 2020 NEWSदेश में कोरोना संक्रमण -से मरने वालों का आंकड़ा 341 तक पहुंच गया है। सोमवार को मुंबई के धारावी में संक्रमण से 5वीं मौत हुई। इसी के साथ महाराष्ट्र में कोरोना से मरने वालों की संख्या 150 पर पहुंच गई है। उधर, गुजरात में भी 2 और मध्यप्रदेश में 1 मरीज ने जान गंवाई। इससे पहले रविवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 39 लोगों की जान गई। मृतकों में महाराष्ट्र के 22 मरीज शामिल थे। शनिवार को कुल 36 संक्रमितों की मौत हुई थी।
मध्य प्रदेश के इंदौर में सोमवार को 42 साल के संक्रमित की मौत हुई। वह अरविंदो अस्पताल में भर्ती था। इंदौर में कोरोना से मौत का यह 33वां मामला है। रविवार को भी इंदौर में 2 लोगों ने जान गंवाई थी। भोपाल में कोरोना से तीसरी मौत की पुष्टि हुई। यहां 49 साल के इमरान खान की मौत शनिवार को हुई थी। रविवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
उत्तर प्रदेश में सोमवार को कोरोनावायरस के 40 नए केस सामने आए। अब तक राज्य में 550 संक्रमित मरीज हैं, इनमें 301 तब्लीगी जमाती शामिल हैं। 15 दिन और लॉकडाउन की अवधि बढ़ने की संभावनाओं के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संकट का मुकाबला करने के लिए कई समितियां बनाईं। पेयजल, उद्योग, वित्त, रोजगार से जुड़ीं ये समितियां 15 अप्रैल के बाद लॉकडाउन के दूसरे चरण पर काम करेंगी। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सरकारी कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट 15 अप्रैल से फिर शुरू होंगे। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान भी रखा जाएगा।
पंजाब में कोरोना संक्रमण के मामलों में आए दिन बढ़ोतरी होती जा रही है। हॉट स्पॉट बने मोहाली में 3 और जालंधर में बीते 24 घंटे में 7 केस पॉजिटिव आए हैं। इनमें से 3 एक ही परिवार से हैं। कपूरथला और फरीदकोट में एक-एक मरीज और बढ़ गया। इसके चलते अब तक राज्य में संक्रमण के कुल 170 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 23 ठीक हो गए तो 12 की कोरोना का यह खतरनाक वायरस जान भी ले गया।
राज्य में सबसे ज्यादा मोहाली जिले में 53 लोग संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से 37 अकेले गांव जवाहरपुर से हैं। जालंधर में संक्रमितों का आकंड़ा बढ़कर 22 हो गया है।