क्या है!फर्स्ट टॉक इंडिया?

दी फर्स्ट टॉक इंडिया एक खीझ के पार जाकर एक बगावत का नतीजा है. अपने आसपास देखिए. बकौल ‘पीके’ इस गोले का आदमी सोचता कुछ है, बोलता कुछ है औऱ करता कुछ है. हमने इन तीनों को एक ही गोले में बंद करके हिला दिया और तय किया कि जैसे सोचते और बोलते हैं, वैसे ही लिखेंगे. न्यूज भी और व्यूज भी. और इनके पार बसी हर चीज भी.

फर्स्ट टॉक इंडिया देश की पहली ‘न्यू एज’ हिंदी न्यूज वेबसाइट है. ये मॉर्डन है, अपनी लैंग्वेज, एटीट्यूड और न्यूज क्राइटेरिया के चलते. ये दिन भर की चुनिंदा खबरें करती है, मगर उनके 360 डिग्री कवरेज के साथ. एक खबर की पूरी रिपोर्ट और एनालिसिस. साथ में क्विज, पोल, मीम, वीडियो जैसे एडिशनल फीचर्स.