फिटनेस को हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने के उद्देश्य से माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा 29 अगस्त, 2019 को फिट इंडिया अभियान का शुभारंभ किया गया । इस अभियान का मिशन व्यवहार में परिवर्तन लाना और अधिक शारीरिक रूप से सक्रिय जीवन शैली की ओर बढ़ना है इस मिशन को प्राप्त करने की दिशा में, फिट इंडिया ने निम्नलिखित उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए विभिन्न पहलों और कार्यक्रमों के आयोजनकरने का प्रस्ताव रखा है:
फिटनेस को आसान, मजेदार और निःशुल्क बढ़ावा देना ।
केन्द्रित अभियानों के माध्यम से फिटनेस को बढ़ावा देने वाली फिटनेस और विभिन्न शारीरिक गतिविधियों पर जागरूकता फैलाना ।
देशज खेलों को बढ़ावा देना ।
फिटनेस को प्रत्येक स्कूल, कॉलेज/विश्वविद्दयालय,पंचायत/गाँव आदि तक पहुंचाना।
भारत के नागरिकों के लिए जानकारी साझा करने, जागरूकता बढ़ाने और निजी फिटनेस कहानियों को साझा करने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु एक मंच तैयार करना ।