Biography and Literary Works in Hindi
डॉ. मुल्ला आदम अली (अंग्रेज़ी में: Dr. Mulla Adam Ali) का जन्म भारत के आंध्र प्रदेश राज्य के अनंतपुर ज़िले के उंतकल गाँव में एक मुस्लिम परिवार में हुआ। उन्होंने सातवीं कक्षा तक अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने गाँव के विद्यालय में पूरी की। चूँकि हिंदीतर क्षेत्र में स्थित गाँव के स्कूलों में हिंदी नहीं पढ़ाई जाती थी, इसलिए उन्हें आठवीं कक्षा के लिए अपने गाँव से पाँच किलोमीटर दूर स्थित एक अन्य स्कूल जाना पड़ा, जहाँ हिंदी भाषा पढ़ाई जाती थी। इसी स्कूल में उन्होंने आठवीं कक्षा से हिंदी पढ़ना-लिखना शुरू किया। हिंदी भाषा के प्रति उनके प्रेम और रुचि के कारण उन्होंने आगे चलकर हिंदी में एम.ए. और पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त की।
शिक्षा : एम.ए., पीएचडी., बीएड., हिंदी अनुवाद में डिप्लोमा, एपी सेट., विद्वान उपाधि।
रचनात्मक उपलब्धियां :
“हिन्दी कथा-साहित्य में देश-विभाजन की त्रासदी और साम्प्रदायिकता” (प्रकाशक – पराग बुक्स, दिल्ली), 2021, नन्हा सिपाही (बाल कहानी संग्रह) विवेक पब्लिशिंग हाउस, जयपुर (2025), राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर 24 लेख प्रकाशित, 30 से ज्यादा राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय सेमिनार, 80 से ज्यादा राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय वेबिनार, कई पत्र-पत्रिकाओं में कविताएं, कहानियाँ प्रकाशित।
पुरस्कार/सम्मान :
एंटी करप्शन फाउंडेशन द्वारा “नेशनल एजुकेशन आइकन अवार्ड-2019”, सोसाइटी फॉर यूथ डेवलपमेंट द्वारा “स्वामी विवेकानन्द युवा सम्मान-2019”, नवसृजन कला, साहित्य एवं संस्कृति न्यास (पंजी.) दिल्ली द्वारा “नवसृजन हिन्दी रत्न सम्मान-2021”, हिन्दू वेलफेयर फाउंडेशन (भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त) द्वारा “राष्ट्रीय साहित्य श्री सम्मान-2021”, विश्व संवाद परिषद की ओर से हिन्दी साहित्य एवं काव्य सभा (प्रकोष्ठ) के लिए अवैतनिक प्रदेश अध्यक्ष (आंध्र प्रदेश) 2021.
डॉ. मुल्ला आदम अली समकालीन हिंदी साहित्य के एक कवि, लेखक और बाल साहित्यकार हैं। उनकी कविताएँ न केवल बच्चों के लिए शिक्षाप्रद और मनोरंजक होती हैं, बल्कि वयस्क पाठकों के लिए भी सामाजिक, नैतिक और सांस्कृतिक संदेश लेकर आती हैं।
डॉ. मुल्ला आदम अली की कविताओं की विशेषताएँ
डॉ. अली की कविताओं में सरल भाषा, रोचक शैली और गहरी संवेदनशीलता का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। उनकी रचनाएँ अक्सर शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, नैतिक मूल्यों और सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों पर केंद्रित होती हैं। उनके लेखन में बच्चों की जिज्ञासा और कल्पनाशक्ति को प्रोत्साहित करने की क्षमता है।
उनकी कुछ लोकप्रिय कविताओं में शामिल हैं:
1. काश.! मैं वृक्ष होता
2. रुदन करता पेड़
3. बूढ़े पेड़ का दुख
4. जंगल ये जंगल
5. प्रकृति और मनुष्य
6. न कर छेड़खानी
7. प्रकृति की मुस्कान
8. प्रभात का संदेश
9. प्रकृति बिना मनुष्य
10. ऋतुओं के संग-संग
11. भागती जिंदगी की चुप्पी
12. मोबाइल में कैद जिंदगी
13. बचपन की वो गलियां
14. गांव में है सच्ची मानवता
15. सांप्रदायिकता का जाल
16. सबसे बड़ा धर्म
17. हौसलों का सफर
18. जिंदगी का कारवां
19. भगवान का संदेश
20. नफरत की आग
21. निहारा
22. अधूरा इश्क़
23. भुला ना सका
24. पढ़ाकू
25. श्रेष्ठ बंधन
26. समय के खेल में
27. स्वीकारा है
28. इश्क में आजाद कर दिया
29. धिक्कार
30. खामोशी से तुझे आज भी चाहना
31. मन्नत के धागे
आदि कविताएं।
बाल कविताएं :
1. प्रदूषण है शैतान
2. हमारा पर्यावरण
3. नीम का पेड़
4. खेलों का महत्व
5. आम फलों का राजा है
6. बंदर मामा चालाक बड़े
7. फूल खिले बागों में
8. तोता बोला काग से
9. हिरण : वन का सुंदर राही
10. गौरैया का संदेश
11. नया सवेरा आया
12. आई सर्दी
13. आई गर्मी
14. पंखा बोल पड़ा
15. नन्हे मुन्ने प्यारे बच्चे
16. मन करता है...
17. आई बसंत बहार
18. आई वर्षा रानी
19. बादल राजा आए
20. रंग-बिरंगी धरती
21. हमारी प्रार्थना
22. बाल दिवस
23. हमारा देश, हमारा धर्म
24. वृक्ष की महिमा
25. किताबों का जादू
26. गुब्बारों की टोली
27. सपनों की बगिया
28. तोता हरा-हरा
29. बचपन की यादें
30. छोटू चूहा चालाक बड़ा
31. नटखट गिलहरी
32. नीला-नीला सागर
33. वीर हमारे प्रहरी हैं
34. सीखें हर दिन कुछ नया
35. जादुई परियाँ
36. सपने सच होते हैं
37. जंगल में लगी थी शाला
38. साफ़-सफ़ाई की आदत प्यारी
39. मोर की नृत्य
40. कभी न हारो, हमेशा चलो
आदि बाल बाल कविताएं।
बाल कहानियां;
1. सच्चाई की जीत
2. पेड़ की पुकार
3. जंगल के सच्चे दोस्त
4. नन्हा सिपाही
5. बूँद बूँद की कहानी
6. छोटू और घायल गिलहरी
7. गुड्डू और परीक्षा का डर
8. जादुई झील और परियों का रहस्य
9. फटे कपड़े की मुस्कान
10. घोंसला
11. छोटी सी पहल
12. चोरी की सजा
13. वीर साहिल
14. परिवार की ताकत
15. कम बोलने की ताकत
16. पौष्टिक आहार की शक्ति
17. हामिद की सच्ची ईद
18. चतुर बंदर और उसकी दोस्त
19. सच्चाई का इनाम
20. चिंकी और जादुई पेन
21. रोबोट और खुशी की खोज
आदि बाल कहानियां।
संदर्भ;
1. Hindi Kavita
2. Hindi Kahani
3. Sahitya Kunj
6. साहित्य शाला
10. My Hindi Articles and Literary Works
11. भारत-दर्शन हिंदी साहित्यिक पत्रिका
12. साहित्य सिनेमा सेतु वेब पोर्टल
13. Tiny Tales Hub
आदि कई वेबसाइट्स amar ujala, साहित्यपीडिया, स्टोरी मिरर, प्रतिलिपि, मीडियम, quora, reddit.
Official Website Link : Dr. Mulla Adam Ali
आधिकारिक यूट्यूब चैनल लिंक : डॉ. मुल्ला आदम अली