Dr. Farooq Farooqui द्वारा दी जाने वाली फिजियोथेरेपी सेवाओं में कई प्रकार की शारीरिक समस्याओं का प्रभावी इलाज शामिल है। यदि आप कमर दर्द, डिस्क प्रॉब्लम, शरीर में जकड़न या खिंचाव, डिस्क स्लिप के कारण नस दबना, सायटिका (पूरे पैर में दर्द), गर्दन दर्द, कंधे का जाम होना या जोड़ों की समस्या से परेशान हैं, तो आप उनसे परामर्श ले सकते हैं। इसके अलावा घुटनों में दर्द व सूजन, घुटनों में गैप आना, सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस, नसों से जुड़ी समस्याएं, लकवा (पैरालिसिस), बच्चों में सेरेब्रल पाल्सी, फ्रैक्चर के बाद हाथ-पैर का टेढ़ा रहना तथा कूल्हा व घुटना प्रत्यारोपण (replacement) के बाद की फिजियोथेरेपी जैसी समस्याओं का भी विशेषज्ञ इलाज यहां उपलब्ध है।