NO SIGNAL की समस्या ठीक करने से पहले मैं आपको एक हास्यासपद कहानी बताऊंगा, आप पढ़ना चाहे तो पढ़ सकते हैं, नहीं तो डायरेक्ट NO SIGNAL की समस्या का समाधान वाला पैराग्राफ पढ़ सकते हैं ।
दोस्तों आपके साथ कभी ऐसी ऐसा हुआ कि आप गर्मी के मौसम, मई-जून के महीने में छत पर अपनी DTH की छतरी (एंटीना) घुमाने में लगे पड़े हो और पूरा शरीर पसीने से भीगा हो और आपके शरीर से पसीने की बारिश टप टप टप टपा रही हो और बार-बार चिल्लाने में लगे हो ।
“आया क्या, सिग्नल आया क्या, अब आया, अभी भी नहीं आया, हद है यार अब तो आ ही जाना चाहिए” ।
लेकिन सिग्नल का तो दूर-दूर तक कोई अता पता नहीं, केवल आया तो पसीना और NO SIGNAL ही,या सिग्नल कितने मिले 4%- 5% SIGNAL QUALITY आया ।
थक हार कर नीचे से कोई और NO SIGNAL की समस्या ठीक करने आता है और आपकी हालत का तो कहना ही क्या वह भी चलाता है ।
“सिग्नल आया क्या, नीचे से आवाज आती है आया आया थोड़े सिग्नल आए, अब चले गए”
पुराना Black And White का जमाना याद आ जाता है, जब Anttena पर कौवा या बगुला बैठ जाता था और टीवी झिल-मिलाने लगती थी । शक्तिमान, रामायण, महाभारत, रविवार की शाम 4 बजे वाली फिल्म, चित्रहार आदि सब आपके पसंदीदा कार्यक्रम निकल जाता था ।
ऐसा ही नो सिग्नल की समस्या ठीक करते-करते होता है, यही बार-बार होता रहता है । सिग्नल ठीक भी हो जाते हैं और अगले दिन फिर आंधी, पानी से फिर से नो सिग्नल की समस्या आ जाती है इस समस्या का Permanent समाधान के लिए यह आर्टिकल आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है ।
दोस्तों मेरे साथ तो NO SIGNAL को ठीक करने की ऊपर लिखी कहानी जैसी घटना हो चुकी है, इसलिए मैंने सोचा कि नो सिग्नल की समस्या, हमारे कई मित्रों के साथ आती होगी तो क्यों ना उनके साथ भी इस समस्या का समाधान शेयर किया जाए ।
तो दोस्तों इस सच्ची घटना के माध्यम से आपको भी कुछ बचपन की यादें आई होंगी और अच्छा लग रहा होगा ।
तो दोस्तों आज मैं आपको एक और आर्टिकल की जानकारी देने वाला हूं, जिसके माध्यम से आप, नो सिग्नल की समस्या का समाधान कर पाने में सक्षम होंगे ।
दोस्तों यदि आप फ्री डीटीएच रिसीवर (Free DTH Receiver), डिजिटल सैटेलाइट Set Top Box को घर में लगाए हुए हैं और आपको अक्सर आंधी, तूफान, बारिश के समय नो सिग्नल की समस्या आती है तो NO SIGNAL की समस्या को दूर करने के लिए इस आर्टिकल में आपको अच्छे से समझाया गया है कि फ्री डीटीएच में नो सिग्नल की समस्या को कैसे ठीक किया जाए ।
LNB का ठीक से ना लगा हो, ठीक से Set ना सेट होना ।
सेट टॉप बॉक्स (Sat Top Box) और LNB में Cable का ठीक से Connection ना हो पाना ।
छतरी (Anttena) का ठीक दिशा में ना लगा होना।
छतरी (Anttena) का ठीक से झुकाव ना होना ।
सही Frequency का न Set करना या कर पाना ।
ज्यादातर No Signal की समस्या इन्हीं 5 कारणों से होती है ।
तो दोस्तो TV, Set Top Box, और छतरी (एंटीना) को ठीक से Connect कर लेने के बाद निम्नलिखित प्रक्रिया करें –
सभी Device को ON कर लेना है ।
आप छतरी (एंटीना) को पूर्व और दक्षिण की दिशा में थोड़ा पूर्व की ओर कर ले ।
छतरी (एंटीना) को जमीन से थोड़ा आसमान की तरफ करें ।
एलएनबी का तीर का निशान सेंटर में भी कर सकते हैं, या फिर थोड़ा सेंटर से एक तरफ भी कर सकते हैं ।
अब अपने TV को Source Button दबाकर TV को AB1 में Select कर ले ।
उसके बाद अपने Set Top Box Receiver का Menu Button दबाकर Information को Select कर लेना है ।
अब आपके सामने LNB Frequency, Trans Frequency, Symble Rate (Mhz में) आदि और साथ में Signal Intensity (% में), Signal Quality (% में) में दिखाई देगा ।
DTH में No Signal की समस्या की ठीक करने के लिए यही Signal Intensity का % और Signal Quality का % को बढ़ाना होगा, जिससे आपके DTH के सभी Channel में नो सिग्नल की समस्या समाप्त हो जाएगी ।
तो दोस्तो डीटीएच नो सिंगनल की समस्या को ठीक करने के लिए मैं आपको LNB Frequency, Trans Frequency, और Symble Rate (Mhz में) को बताऊंगा जो आप Set Top Box में Set करके Signal Intensity और Signal Quality को बढ़ा पाएंगे और सभी Free के Channel का आनंद उठा पाएंगे ।
LNB Frequency, Trans Frequency, और Symble Rate (Mhz में) को सेट करने के लिए आप DTH का Menu Button को दबाकर Programe Setup में जाएं ।
इसके बाद आपको Add New Programe दिखेगा और Add New Programe को OK करके Select करें ।
तो दोस्तों यहां पर मैं आपको बता दूं कि आपको LNB Frequency में आपको 09750, 09750 को Set करना होगा ।
Trans Frequency में आपको 5 Frequency बताता हूं जो कि 11510, 11470, 11550, 11090, 11170 को बारी-बारी से Change करके Auto Scan करना होगा ।
(a) Symble Rate – 29500
(b) Polarity – V
(c) 22 K – OFF
(d) DisEqc – OFF
(e) Mode – FREE
(f) Trans Frequency को Change कर के Auto Scan करना है, को चुन लेना है ।
जैसे कि चित्र में दिखाया गया सभी Setting कर लेते हैं ।
सबसे पहले कोई एक Trans Frequency माना 11170 को Select कर लेते हैं ।
11170 को Trans Frequency में Select कर लेने के बाद आपको OK Button दबाना है अब आपके सभी Channel भी आ जाएंगे और NO SIGNAL की समस्या का समाधान भी हो जाएगा ।
अगर No सिग्नल की समस्या का समाधान नहीं हो पाता है तो आपको मैंने पहले ही बताया कि Trans Frequency 11170 ,11470,11510,11550, 11590 को एक-एक करके बारी-बारी से Change करते हुए OK दबाना है ।
आपको बता देंगे Trans Frequency ही Change करेंगे बाकी LNB Frequency,और Symble Rate Polarity, Mode आदि वही Select करना है जैसा कि ऊपर बताया गया है और चित्र में दिखाया गया है ।
आपको केवल Trans Frequency ही बार बार बदल के OK करना है इसके बाद आपको Menu Button में Programe Setup में जाकर Auto Scan करना होगा और सभी चैनल आ जाएंगे एवं आपकी DTH में नो सिग्नल की समस्या का समाधान हो जाएगा ।
गर्मी में धूप, बारिश, सर्दी में ठंडी हवा से छुटकारा ।
समय की बचत होगी आप कम समय में आसानी से नो सिग्नल की समस्या को Solve कर पाएंगे ।
किसी को नो सिग्नल की समस्या ठीक करने के लिए बाहर से बुलाना नहीं पड़ेगा जिससे कि जिसके लिए आपसे रुपए की मांग करेगा और समय भी ज्यादा लगा सकता है ।
अगर आप No Signal समस्या को ठीक करना सीख गए तो भविष्य में आपको ऊपर लिखी समस्या के अलावा टीवी सीरियल, क्रिकेट, न्यूज़, मूवी, आदि मनोरंजन की समस्या भविष्य में कभी भी ज्यादा समय के लिए नहीं आएगी ।
दोस्तों आपने अक्सर देखा होगा कि जब आप डीटीएच में ऑटो स्कैन करते हैं तो इससे स्पेस फुल की समस्या आती है या डुप्लीकेट चैनल आ जाते हैं, डुप्लीकेट चैनल की समस्या के कारण स्पेस फुल की समस्या आती है, और स्पेस पुल की समस्या के कारण अन्य नए चैनल नहीं आ पाते हैं ।
तो इस समस्या से निजात पाने के लिए आपको निम्नलिखित प्रोसेस करना होगा
Menu- Edit Programe- Delete All Programe-OK
Menu – System Setup – Default Value – OK
उपर्युक्त प्रक्रिया करने से आपका सेट टॉप बॉक्स Reset हो जाएगा और डुप्लीकेट चैनल भी डिलीट हो जाएंगे जिससे आपको स्पेस फुल की समस्या खत्म हो जाएगी और वही पुराने चैनल आ जाएंगे जो नई सेटअप बॉक्स में थे उसके बाद आप
Menu – Edit Programe – Auto Scan करके सभी नए व पुराने चैनल प्राप्त कर पाएंगे ।