पाकिस्तान और श्रीलंका आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। इन दोनों देशों के पास अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए भी पैसा नहीं बचा है। पर, लोगों को शायद ही पता हो कि दुनिया में सबसे ज्यादा कर्ज वाले देशों की सूची में इनका नाम काफी नीचे है।
1. जापान
जापान पर जीडीपी के अनुसार, दुनिया में सबसे ज्यादा कर्ज है। जापान का कुल कर्ज 9.087 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर है। यह जापान के जीडीपी का 237% है।
2. ग्रीस
दुनिया में कर्ज के मामले में ग्रीस दूसरे स्थान पर है। ग्रीस पर कुल 379 बिलियन अमेरिकी डॉलर का कर्ज है। यह इस देश के जीडीपी का 177% है।
3. लेबनान
मध्य-पूर्व के देश लेबनान कर्ज वाले देशों की सूची में तीसरे स्थान पर है। लेबनान का कुल कर्ज 96.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर है। जो उसकी कुल जीडीपी का 151 फीसदी है।
4. इटली
यूरोप के खूबसूरत देश इटली पर भी भारी मात्रा में कर्ज है। इटली कर्ज के मामले में दुनिया में चौथे स्थान पर है। इटली का कुल कर्ज 2.48 ट्रिलियन डॉलर है। यह कर्ज इटली की जीडीपी का 135% है।
5. सिंगापुर
पूर्वी एशियाई देश सिंगापुर पर 1.7 ट्रिलियन डॉलर का कर्ज है। ऐसे में सिंगापुर सबसे अधिक कर्ज वाले देशों में पांचवे स्थान पर है। सिंगापुर पर उसकी जीडीपी का 126% कर्ज है।