Limited Seats....Book week before Janmashtami, between 19th to 23rd of August
हरे कृष्ण ,
*_ब्रजधाम यात्रा के विषय में_*
*_अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:_*
*यात्रा कब शुरू होती है?*
यात्रा साल भर, हर महीने के हर सोमवार को शुरू होती है। आपको रविवार शाम तक हमारे गेस्ट हाउस पहुंचना होगा। *https://bit.ly/check_booking*
इस लिंक पर क्लिक करके आप जिस तारीख को आना चाहते हैं उस दिन रूम है कि नहीं यह चेक कर सकते हैं। कृपया टिकट बुक करने से पहले यह जरूर चेक कर लें।
*गेस्ट हाउस कहाँ है?*
हमारा गेस्ट हाउस मथुरा स्टेशन और वृन्दावन के बीच मुख्य सड़क पर है। (बिरला मंदिर के पास)। जब आप रजिस्ट्रेशन का शुल्क जमा करेंगे तो आपको गेस्ट हाउस का लोकेशन और रूम बुकिंग का कन्फर्मेशन (पुष्टि) शेयर किया जायेगा।
*यात्रा शुल्क क्या है?*
हम सेवार्थ, यात्रा पर अधिक से अधिक छूट देने का प्रयास कर रहे हैं।
*चार दिन रहने* और *हमारे वाहन से 3 दिनों में मथुरा, गोकुल, नंदगांव, बरसाना, गोवर्धन, वृंदावन दर्शन के लिए*, हम प्रति व्यक्ति *केवल रु.2501/-* की नाममात्र सेवा स्वीकार करते हैं।
कम से कम ६ - ७ लोग होने पर *Ertiga*
कम से कम १५ - २० - लोग होने पर *Tempo Traveller*
*यात्रा का इतना कम शुल्क क्यों है ?*
शुल्क कम होने का सबसे बड़ा कारण यह है कि हम उन भक्तों को यह सुविधा देना चाहते हैं जो या तो धन के अभाव में या ब्रज के स्थानों, रहने की व्यवस्था इत्यादि के विषय में कम जानकारी होने के कारण नहीं आ पाते। इसका यह अर्थ नहीं है कि सुविधा में कोई कमी होगी। हर चीज की उत्तम व्यवस्था देने का प्रयास किया जायेगा।
*क्या भोजन की भी व्यवस्था है ?*
नहीं, भोजन के लिए आपको अपनी व्यवस्था करने की छूट है। यदि आप चाहें तो हम आपके लिए एक समय का सौ रूपए प्रति व्यक्ति के हिसाब से भोजन प्रसाद की व्यवस्था कर सकते हैं।
*क्या हम इस नेक सेवा में आपका सहयोग कर सकते हैं ?*
जी, आप किसी भी ऐसे व्यक्ति को साथ लेकर आइये जो पहली बार ब्रज में आ रहे हैं या धन के अभाव में यदि न आ पा रहे हैं, तो उनका शुल्क आप दे सकते हैं।
*क्या हम अकेले आ सकते हैं ?*
हमारे पास एक कमरे में दो लोगों के रुकने की व्यवस्था है। यदि आप अकेले आते हैं तो आपको किसी के साथ कमरा साझा करना होगा।
*क्या हम समूह (ग्रुप) में आ सकते हैं ?*
जी, आप १०-२० लोगों के समूह में आ सकते हैं। एक कमरे में दो लोगों के रुकने की व्यवस्था है। यदि बच्चे हैं तो बच्चों का कोई शुल्क नहीं है, पर अतिरिक्त गद्दा दिया जायेगा जिसका शुल्क (केवल १०० रु प्रतिदिन) अलग से देय होगा। बस में बच्चों को अलग से सीट नहीं मिलेगी।
_हमारा पूरा प्रयास है कि यह सेवा हर महीने के हर सोमवार को चालू रहे ।_
_परन्तु कम से कम हर सप्ताह १० लोगों का रजिस्ट्रेशन हो तो हमारे लिए गाड़ी की व्यवस्था करना सरल है ।_ *इसलिए ऊपर दिए गए लिंक पर किस हफ्ते की किस तारीख पर जगह खाली है यह चेक कर लें।*
*_दूसरी बात* यह है कि अभी हम *उन भक्तों को अधिक वरीयता दे रहे हैं जो पहली बार ब्रजदर्शन के लिए आना चाहते हैं* और *_साधारण सुविधाओं में गुजारा कर सकते हैं।_*
हम चाह रहे हैं कि एक समूह में आएं तो बेहतर है।
इसलिए जब भी आप मन बनाएं तो कृपया एक बार कॉल करके पूछताछ कर लें।
यदि उस सप्ताह में अधिक रजिस्ट्रेशन नहीं हुए होंगे तो हम गाड़ी की सुविधा देने में असमर्थ होंगे।
*_यदि उस यात्रा की आरम्भ में उतने रजिस्ट्रेशन नहीं हुए हैं तो यात्रा का विकल्प बदलकर केवल ठहरने की व्यवस्था तक ही सिमित रहेगा।_*
इस परिस्थिति में कमरे का शुल्क :
दो लोगों के लिए कमरा : *रु ६०० प्रतिदिन*
बड़ा कमरा (२ Bed + २ गद्दे) : *रु ८०० प्रतिदिन*
(*नोट :* हमारे पास सारे कमरे बिना AC के हैं।)
_प्रमुख स्थानों से गेस्ट हाउस की दूरी *(इ रिक्शा से)* :_
*वृन्दावन (इस्कॉन, प्रेम मंदिर, बांके बिहारी मंदिर)* - १५ मिनट
*कृष्ण जन्मस्थान* - ५ मिनट
*द्वारकाधीश मंदिर* - १० मिनट
(अपनी गाडी, टेम्पो या ऑटो से)
*गोकुल / महावन* - ३५ मिनट
*गोवर्धन* - ४० मिनट
*नंदगाव / बरसाना* - १ घंटा
*आगरा* - १ घंटा ३० मिनट
*दिल्ली* - २ घंटा ३० मिनट