सक्षमता और निश्चत फैसले एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। जब हम किसी कार्य को करने में सक्षम होते हैं, तो हम उस कार्य के बारे में निश्चत फैसला ले सकते हैं। बीजेपी भी अपने लिए योग्य मुख्यमंत्री की परख में सक्षम रही है, राजस्थान विधानसभा से पहले बीजेपी में मुख्यंत्री के चहरे को लेकर कई कयास लगाए गए लेकिन चुनाव बाद भजनलाल शर्मा के तौर पर अपने बीच से ही एक कर्मठ कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री पद की ज़िम्मेदारी देकर पार्टी ने ये बता दिया कि वह जिस तरह अपने हर कदम को लेकर निश्चिंत है उसी तरह उसका चुनाव भी सटीक और योग्य है।
भजनलाल शर्मा का चुनाव बीजेपी के लिए इसलिए भी फलदायी साबित हुआ क्योंकि सीएम भजनलाल शर्मा के व्यक्तित्व में ज्ञान, कौशल, अनुभव के साथ ही दृढ़ता और विश्वास का कोंबिनेशन देखने को मिला है। वह जिस प्रतिबद्धता के साथ बड़े बड़े टास्क चुटकियों में हल करते गए और जनता के दिल में जगह बनाते गए, वह बेहद सराहनीय है। ईआरसीपी जैसे दशकों से अटके पड़े मसले को बातचीत से हल कर देना, पेपरलीक के इतने बड़े रेकेट के बीच बिना पेपर आउट के परीक्षा आयोजित कराने की चुनौति को स्वीकार करना। महिला सुरक्षा के लिए कड़ी व्यवस्थाएं करना उनके सुशासन देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
राज्यपाल के अभिभाषण पर जवाब देते हुए जिस तर्क और बुद्धिमत्ता का परिचय उन्होंने सदन में दिया वह उन्हें एक परिपक्व और मुख्यमंत्री पद के लिए सक्षम साबित करता है। वह राज्य के फैसले करने में भी सक्षम हैं और विरोधियों को करारा जवाब देने में भी समर्थ हैं। वह राज्य के लिए दूरदर्शी और लाभकारी फैसले करने में दृढ़ औऱ अटल हैं, तो वह राज्य के विकास की सभी संभावनाओं और अपने फैसलों के परिणामों के प्रति भी निश्चित और आत्मविश्वास से भरे हुए नज़र आते हैं।