एग्री जंक्शन वन स्टॉप शॉप
सुलेमपुर परसावा पोस्ट देवीपुर टांडा अम्बेडकर नगर पिन कोड 224190
बारे मे-
किसानों को खेती से जुड़ी सभी सेवाएं एक ही स्थान पर मुहैया कराने के लिए जिले के प्रत्येक ब्लॉक में एग्री जंक्शन वन स्टॉप शॉप खोली गयी है . इन केंद्रों का उद्देश्य किसानों को वन स्टॉप शॉप के रूप में सभी कृषि संबंधित सुविधाएं प्रदान करना है. एग्री जंक्शन के माध्यम से न केवल किसानों को खेती में सहारा मिलेगा, बल्कि कृषि विषय में स्नातक और परास्नातक कर चुके बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे.