जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज (जे.टी.जी.डी.सी.) केन्द्रीय ग्रन्थालय स्नातक और परास्नातक छात्रों और संकाय सदस्यो के लिए पाठ्य पुस्तकों, संदर्भ पुस्तकों, पत्रिकाओं, शोध पत्रिकाओं, समाचार पत्रों, सीडी / डीवीडी, ऑनलाइन डेटाबेस के उचित संग्रह और कई विशेष सुविधाओं के साथ अध्ययन के लिए एक उत्कृष्ट स्थान है। पुस्तकालय में DELNET, INFLIBNET और NDLI की सदस्यता उपलब्ध है। यह सब उपयोगकर्ताओं को उनकी आवश्यक पठन सामग्री प्राप्त करने में मदद करती है।
पुस्तकालय पठन सामग्रियों के उचित उपयोग के लिए मुक्त अधिगम (open access) प्रदान करता है. डी डी सी कॉल नंबरों के आधार पर पुस्तकों का व्यवस्थापन किया गया है। पुस्तकालय SOUL सॉफ्टवेयर के द्वारा स्वचालित है। पुस्तकालय अपने नवीनतम सूचनाओ के साथ ज्ञान तन्तु केंद्र के रूप में कार्य करता है।