दोस्तो संसार में किसी भी वस्तु, भाव और जीव का अगर कोई नाम है तो उस नाम को संज्ञा(Noun) कहेंगे। दोस्तो एक बात का विशेष ध्यान रखें कि संज्ञा एक विकारी शब्द है। जिन शब्दों में लिंग, वचन, कारक आदि के कारण उसका रूप परिवर्तन होता है उन्हें विकारी शब्द कहते हैं और बिल्कुल इसके विपरीत परिस्थिति को अविकारी शब्द कहतें हैं, आज के आर्टिकल का हमारा विषय संज्ञा है, इसलिए हम संज्ञा(Sangya) पर चर्चा करने वाले हैं।
’संज्ञा’ उस विकारी शब्द को कहते हैं, जिससे किसी विशेष वस्तु, भाव और जीव के नाम का बोध हो।
यहाँ ’वस्तु’ शब्द का प्रयोग व्यापक अर्थ में हुआ है, जो केवल प्राणी और पदार्थ का वाचक नहीं, वरन उनके धर्मों का भी सूचक है। साधारण अर्थ में ’वस्तु’ का प्रयोग इस अर्थ में नहीं होता।
अतः वस्तु के अंतर्गत प्राणी, पदार्थ और धर्म आते है। इन्हीं के आधार पर संज्ञा के भेद किए गए है।
⇒ संज्ञा के सामान्य भेद
संज्ञा के भेदों के संबंध में वैयाकरण एकमत नहीं है। पर, अधिकतर वैयाकरण संज्ञा के पाँच भेद मानते हैं-
जातिवाचक (Jativachak)
व्यक्तिवाचक (Vyaktivachak)
गुणवाचक (Gunvachak)
भाववाचक (Bhav vachak sangya)
द्रव्यवाचक (Dravya Vachak Sangya)
ये भेद अँग्रेजी के आधार पर है, कुछ रूप के अनुसार और कुछ प्रयोग के अनुसार। किंतु, हिंदी व्याकरण में सभी तरह की संज्ञाओं को दो भागों बाँटा गया है
-एक, वस्तु की दृष्टि से और दूसरा, धर्म की दृष्टि से –
इस प्रकार, हिंदी व्याकरण में संज्ञा के मुख्यतः चार भेद हैं-
व्यक्तिवाचक
जातिवाचक
भाववाचक
द्रव्यवाचक
पं. कामता प्रसाद गुरु के अनुसार, ’’समूहवाचक का समावेश व्यक्तिवाचक तथा जातिवाचक में और द्रव्यवाचक का समावेश जातिवाचक में हो जाता है।’’
तो चलिए अब हम शुरुआत में व्यक्तिवाचक संज्ञा को समझतें है
व्यक्तिवाचक संज्ञा (Vyaktivaachak sangya)
जिस शब्द से किसी एक वस्तु या व्यक्ति का बोध हो, उसे ’व्यक्तिवाचक संज्ञा’ कहते हैं, जैसे-हिमालय , गाँधीजी, सूर्य , गंगा इत्यादि।
’हिमालय’, ’गाँधीजी’, कहने से एक पर्वत का -एक व्यक्ति का, ’गंगा’ कहने से एक नदी का और ’सूर्य ’ कहने से ग्रह का बोध होता हैं। व्यक्तिवाचक संज्ञाएँ जातिवाचक संज्ञाओं की तुलना में कम है।
व्यक्तिवाचक संज्ञाएँ निम्नलिखित उदाहरण सचित्र दिए गए हैं –
Vyakti Vachak Sangya
दिनों, महीनों के नाम – जनवरी, फरवरी, सितम्बर, दिसम्बर, मार्च, अप्रैल , जुलाई, अक्टूबर, मई, सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शनिवार, रविवार
पर्वतों के नाम – कंचनजंघा, राॅकीज पर्वत, अलकनंदा, हिमालय, काराकोरम, विंध्याचल
दिशाओं के नाम – उत्तर, दक्षिण, पूर्व, पश्चिम
देशों के नाम – चीन, अफगानिस्तान, इटली, जर्मनी, जापान, भारत, जापान, अमेरिका, पाकिस्तान
ऐतिहासिक युद्धों और घटनाओं के नाम – तराईन का युद्ध, बक्सर का युद्ध, प्लासी का युद्ध, प्रथम विश्व युद्ध, द्वितीय विश्व युद्ध
पुस्तकों तथा समाचारपत्रों के नाम – रामचरितमानस, ऋग्वेद, धर्मयुग
समुद्रों के नाम – अंध महासागर , काला सागर, भूमध्यसागर, हिंद महासागर, प्रशांत महासागर
त्योहारों, उत्सवों के नाम – दीपावली, वैशाखी, ईद, लोहङी , रक्षाबंधन, विजयादशमी, होली
राष्ट्रीय जातियों के नाम – भारतीय, रूसी, जापानी
व्यक्तियों के नाम – संजय, रवि, रीना, ललिता, महेन्द्र
नगरों, चौकों और सङको के नाम – वाराणसी, चाँदनी चौक, अशोक मार्ग
नदियों के नाम – कृष्णा, कावेरी, सिंधु यमुना, नर्मदा, गोदावरी, सरस्वती, गंगा, ब्रह्मपुत्र
दोस्तो आपने व्यक्तिवाचक संज्ञा को समझ लिया होगा ,अब हम जातिवाचक संज्ञा को समझेंगे
जातिवाचक संज्ञा (Jaati Vachak Sangya)
जिन संज्ञाओं से एक ही प्रकार की वस्तुओं अथवा व्यक्तियों का बोध हो, उन्हें ’जातिवाचक संज्ञा’ कहते हैं। जैसे – गाय, कार, घर, बस, कुत्ता, आदमी, फूल, मनुष्य, पहाङ, नदी, इत्यादि।
’फूल’ कहने से फूलों की प्रजातियों का, ’गाय’ कहने से सभी तरह की गायों की प्रजातियों का, ’पहाङ’ कहने से विश्व के सभी पहाङों का
और ’नदी’ कहने से सभी प्रकार की नदियों का जातिगत बोध होता है।
Jaati Vachak Sangya
संबंधियों , व्यवसायों, पदों और कार्यों के नाम – भाई, पिता, दादा, कारीगर, बैंककर्मी, जुलाहा, दुकानदार, धोबी, प्रोफेसर, दानी, ठग
पशु-पक्षियों के नाम – कुत्ता, घोङा, हाथी, गाय, चीता, बाघ, कौआ, मोर, कबूतर, कोयल, बाज
वस्तुओं के नाम – पेन, मेज , कुर्सी, प्लेट, पुस्तक, घड़ा, चाबी, कप, गिलास
प्राकृतिक तत्त्वों के नाम – आँधी, चक्रवात, बिजली, वर्षा, सुखा, सुनामी, तूफान, भूकंप
भाववाचक संज्ञा (Bhaav vachak sangya)
जिस संज्ञा-शब्द से व्यक्ति या वस्तु के गुण या धर्म, दशा अथवा व्यापार का बोध होता है, उसे ’भाववाचक संज्ञा’ कहते हैं, जैसे– बुढ़ापा, नारीत्व, लङकपन, मिठास, अपनत्व, शैशव, मित्रता, ममता, सुनाई, हँसी, लिखावट, दान, ठंडक, भूख, शत्रुता, यौवन, बचपन, मनुष्यता, स्वत्व, सर्वस्व, दिखावा इत्यादि। हर पदार्थ का धर्म होता है। पानी में शीतलता, आग में गर्मी, मिठाई में मिठास का, मनुष्य में देवत्व और पशुत्व इत्यादि का होना आवश्यक है।
व्यक्तिवाचक संज्ञा की तरह भाववाचक संज्ञा से भी किसी एक ही भाव का बोध होता है, ’धर्म’, ’गुण’, ’अर्थ’ और ’भाव’ प्रायः पर्यायवाची शब्द हैं। इस संज्ञा का अनुभव हमारी इंद्रियों को होता है भाववाचक संज्ञा का बहुवचन नहीं होता है।
Bhav Vachak Sangya
भाववाचक संज्ञाओं का निर्माण(Bhav vachak sangya)
भाववाचक संज्ञाओं का निर्माण जातिवाचक संज्ञा, विशेषण, क्रिया, सर्वनाम और अव्यय में प्रत्यय लगाकर होता है।
उदाहरण –
सर्वनाम से – अपना-अपनापन, अपनाव, मम-ममता, ममत्व, निज-निजत्व, इत्यादि
जातिवाचक संज्ञा से – गुरु-गुरुत्व, बच्चा-बचपन, राष्ट्र-राष्ट्रीयता, पुरुष-पुरुषत्व, बुढ़ा-बुढ़ापा, शिष्य-शिष्यत्व, जाति-जातीयता, लङका-लङकपन, शत्रु-शत्रुता, विद्वान-विद्वता दास-दासत्व, पंडित-पंडिताई, इत्यादि।
अव्यय से – दूर-दूरी, परस्पर-पारस्पर्य, समीप-सामीप्य, निकट-नैकट्य, शाबाश-शाबाशी, वाहवाह-वाहवाही इत्यादि।
क्रिया से – हारना-हार, हँसना-हँसी, उतरना-उतार, सजना-सजावट, बचना-बचाव, बिकना-बिक्री, सूझना-सुझाव, लिखना-लिखाई, धोना-धुलाई, उङना-उङान, चढ़ना-चढ़ाई।
विशेषण से – चतुर-चतुराई, लंबा-लंबाई, ठंडा-ठंडाई, मूर्ख-मूर्खता, बुरा-बुराई, सुंदर-सुंदरता, मीठा-मिठास, मधुर-मधुरता, ऊँचा-ऊँचाई, चौङा-चौङाई, लघु-लघुता।
भाववाचक संज्ञा में जिन शब्दों का प्रयोग होता है,
समूहवाचक संज्ञा (Samuh Vachak Sangya)
जिस संज्ञा से वस्तु अथवा व्यक्ति के समूह का बोध हो, उसे ’समूहवाचक संज्ञा’ कहते हैं, जैसे-व्यक्तियों का समूह-सभा, दल, गिरोह, वस्तुओं का समूह-गुच्छा, कुंज, मंडल, घौद।
द्रव्यवाचक संज्ञा किसे कहते हैं ?
द्रव्यवाचक संज्ञा (Dravya Vachak Sangya)
जिस संज्ञा से नाप-तौल वाली वस्तु का बोध हो, उसे ’द्रव्यवाचक संज्ञा’(Dravya Vachak Sangya) कहते हैं। इस संज्ञा का सामान्यतः बहुवचन नहीं होता, जैसे-लोहा, सोना, चाँदी, दूध, पानी, तेल, तेजाब इत्यादि।
संज्ञाओं का प्रयोग (Sangya)
संज्ञाओं के प्रयोग में कभी-कभी उलटफेर भी हो जाया करता है। कुछ उदाहरण यहाँ दिए जा रहे हैं
–
(क) जातिवाचक ⇒ व्यक्तिवाचक – कभी-कभी जातिवाचक संज्ञाओं का प्रयोग व्यक्तिवाचक संज्ञाओं में होता है।
जैसे-’पुरी’ से जगन्नाथपुरी का, ’देवी’ से दुर्गा का, ’दाऊ’ से कृष्ण के भाई बलदेव का, ’संवत्’ से विक्रमी संवत् का, ’भारतेन्दु ’ से बाबू हरिश्चंद्र का
और ’गोस्वामी’ से तुलसीदासजी का बोध होता हैं।
इसी तरह, बहुत-सी योगरूढ़ संज्ञाएँ मूल रूप से जातिवाचक होते हुए भी प्रयोग में व्यक्तिवाचक के अर्थ में चली आती है,
जैसे-गणेश, हनुमान, हिमालय, गोपाल इत्यादि।
(ख) व्यक्तिवाचक ⇒ जातिवाचक – कभी-कभी व्यक्तिवाचक संज्ञा का प्रयोग जातिवाचक (अनेक व्यक्तियों के अर्थ) में होता है।
ऐसा किसी व्यक्ति का असाधारण गुण या धर्म दिखाने के लिए किया जाता है।
ऐसी अवस्था में व्यक्तिवाचक संज्ञा जातिवाचक संज्ञा में बदल जाती है।
जैसे-गाँधी अपने समय के कृष्ण थे, यशोदा हमारे घर की लक्ष्मी है, तुम कलियुग के भीम हो इत्यादि।
(ग) भाववाचक ⇒ जातिवाचक – कभी-कभी भाववाचक संज्ञा(Bhav Vachak Sangya) का प्रयोग जातिवाचक संज्ञा में होता है।
उदाहरणार्थ-ये सब कैसे अच्छे पहरावे है। यहाँ ’पहरावा’ भाववाचक संज्ञा है, किंतु प्रयोग जातिवाचक संज्ञा में हुआ।
’पहरावे’ से ’पहनने के वस्त्र’ का बोध होता है।
संज्ञा के बहुविकल्पीय प्रश्न
जातिवाचक संज्ञाओं से भाववाचक संज्ञाएँ बनाना –
विशेषण से भाववाचक संज्ञाएँ बनाना -
अव्ययों से भाववाचक संज्ञाएँ बनाना -
क्रियाओं से भाववाचक संज्ञाएँ बनाना -
दोस्तो अब हम संज्ञा टॉपिक को समझनें के बाद इससे जुड़े महत्त्वपूर्ण प्रश्नों को भी पढेंगे
1. ’झूठा आदमी विश्वास के योग्य नहीं होता’ – इस वाक्य में ’विश्वास’ है-
(अ) अकर्मक क्रिया (ब) जातिवाचक संज्ञा
(स) गुणवाचक विशेषण (द) भाववाचक संज्ञा
सही उत्तर-(द)
2. निम्नलिखित में भाववाचक संज्ञा कौनसी है?
(अ) शत्रुता (ब) वीर
(स) मनुष्य (द) गुरु
सही उत्तर-(अ)
3. ’मधुर’ विशेषण से बनी भाववाचक संज्ञा है?
(अ) माधुर्य (ब) मधुरिमा
(स) माधुरी (द) मधुरता
सही उत्तर-(अ)
4. निम्नलिखित में कौन-सा शब्द ’व्यक्तिवाचक संज्ञा’ है?
(अ) गाय (ब) पहाङ
(स) यमुना (द) आम
सही उत्तर-(स)
5. ’विद्वान’ विशेषण से बनी भाववाचक संज्ञा है?
(अ) विदुषी (ब) विधाता
(स) विद्वता (द) वरदान
सही उत्तर-(स)
6. कौन-सा शब्द भाववाचक संज्ञा नहीं है?
(अ) मिठाई (ब) चतुराई
(स) लङाई (द) उतराई
सही उत्तर-(अ)
7. ’तुम्हें धोखा नहीं देना चाहिए’ वाक्य में ’धोखा’ संज्ञा है?
(अ) भाववाचक
(ब) समुदाय वाचक
(स) जाति वाचक
(द) व्यक्ति वाचक
सही उत्तर-(अ)
8. निम्नलिखित में कौन द्रव्यवाचक संज्ञा नहीं है?
(अ) लोहा (ब) घङी
(स) तेल (द) दूध
सही उत्तर-(ब)
9. जिन शब्दों का रूप लिंग वचन और कारक के आधार पर बदल जाता है, वे कहलाते है?
(अ) अविकारी (ब) एकार्थी
(स) अव्यय (द) विकारी
सही उत्तर-(द)
10. निम्नलिखित में कौन व्यक्तिवाचक संज्ञा नहीं है?
(अ) रामायण (ब) पटना
(स) औरत (द) गंगा
सही उत्तर-(स)
11. निम्न में से कौन-सा शब्द संज्ञा है?
(अ) क्रुद्ध (ब) क्रोधी
(स) क्रोध (द) क्रोधित
सही उत्तर-(स)
12. अर्थ के विचार से संज्ञा कितने प्रकार की होती है?
(अ) 4 (ब) 5
(स) 6 (द) 7
सही उत्तर-(ब)
13. इन शब्दों में भाववाचक संज्ञा शब्द कौन-सा है?
(अ) मित्रता (ब) पंडित
(स) इच्छा (द) चलना
सही उत्तर-(अ)
14. जातिवाचक संज्ञा बताएँ?
(अ) लङका (ब) सेना
(स) श्याम (द) दुःख
सही उत्तर-(अ)
15. संज्ञा का प्रकार नहीं है?
(अ) व्यक्तिवाचक (ब) जातिवाचक
(स) देशवाचक (द) भाववाचक
सही उत्तर-(स)
16. व्याकरण की दृष्टि से ’प्रेम’ शब्द क्या है?
(अ) भाववाचक संज्ञा (ब) विशेषण
(स) क्रिया (द) अव्यय
सही उत्तर-(अ)
17. ’भारतीय सेना बहुत शक्तिशाली है’ वाक्य में ’सेना’ संज्ञा है?
(अ) जातिवाचक (ब) समुदायवाचक
(स) भाववाचक (द) व्यक्तिवाचक
सही उत्तर-(ब)
18. अविकारी शब्द होता है?
(अ) संज्ञा (ब) सर्वनाम
(स) विशेषण (द) अव्यय
सही उत्तर-(द)
19. ’भाववाचक संज्ञा’ के अन्तर्गत आते है?
(अ) पशु-पक्षी आदि (ब) गुण-दोष आदि
(स) दिशाएँ आदि (द) आभूषण आदि
सही उत्तर-(ब)
20. जाति वाचक संज्ञा से किसका बोध नहीं होता है?
(अ) पद का (ब) पक्षी के नाम का
(स) पशु के नाम का (द) आदमी की जाति का
सही उत्तर-(द)
21. कौन-सा प्रत्यय लगाने से ’मधुर’ विशेषण भाववाचक संज्ञा में परिवर्तित हो जाएगा?
(अ) त्व (ब) ता
(स) तम (द) पन
सही उत्तर-(ब)
22. किसी व्यक्ति या वस्तु के नाम का बोध कराने वाले शब्द कहलाते हैं?
(अ) नामवाची (ब) संज्ञा
(स) नामधारी (द) विशेष
सही उत्तर-(ब)
23. जिन शब्दों में प्रयोग के अनुसार कोई परिवर्तन नहीं होता है, उन्हें कहा जाता है?
(अ) पद (ब) विकारी शब्द
(स) अविकारी (द) पदबंध
सही उत्तर-(स)
24. ’सोना-चाँदी’ में संज्ञा का भेद बताएँ?
(अ) समूह वाचक (ब) जातिवाचक
(स) द्रव्यवाचक (द) इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर-(स)
25. बुढ़ापा भी एक प्रकार का अभिशाप है’ – शब्द में ’बुढ़ापा’ कौनसी संज्ञा है?
(अ) व्यक्तिवाचक संज्ञा (ब) भाववाचक संज्ञा
(स) जातिवाचक संज्ञा (द) इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर-(ब)
26. ’कुँज’ में संज्ञा शब्द का भेद बताएँ?
(अ) जातिवाचक (ब) समूहवाचक
(स) भाववाचक (द) इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर-(ब)
27. निम्नलिखित शब्दों में कौन-सा शब्द ’भाववाचक संज्ञा’ के अन्तर्गत रखा जाएगा?
(अ) मोहन (ब) नदी
(स) हरियाली (द) अयोध्या
सही उत्तर-(स)
28. निम्नलिखित में कौन व्यक्तिवाचक संज्ञा है?
(अ) शिक्षक (ब) विद्यार्थी
(स) मंत्री (द) महेन्द्र
सही उत्तर-(द)
29. इनमें व्यक्तिवाचक संज्ञा कौनसी है?
(अ) माण्डवी (ब) घरेलू
(स) भला (द) स्वतंत्र
सही उत्तर-(अ)
30. ’कोयला’ में संज्ञा शब्द का भेद बताएँ?
(अ) व्यक्तिवाचक (ब) समूहवाचक
(स) भाववाचक (द) जातिवाचक
सही उत्तर-(द)
31. व्यक्तिवाचक संज्ञा के लिए कौन-सा शब्द स्वीकार्य है?
(अ) फल (ब) आलस्य
(स) देश (द) राकेश
सही उत्तर-(द)
32. ’मिठास’ शब्द है?
(अ) व्यक्तिवाचक संज्ञा (ब) जातिवाचक संज्ञा
(स) भाववाचक संज्ञा (द) समूह वाचक संज्ञा
सही उत्तर-(स)
33. ’हिमालय’ शब्द में संज्ञा है-
(अ) जातिवाचक (ब) भाववाचक
(स) द्रव्यवाचक (द) व्यक्तिवाचक
सही उत्तर-(द)
34. ’माहात्म्य’ शब्द है?
(अ) क्रिया (ब) जातिवाचक
(स) व्यक्तिवाचक (द) भाववाचक
सही उत्तर-(द)
35. संज्ञा के विकार हैं-
(अ) लिंग (ब) वचन
(स) कारक (द) उपर्युक्त सभी
सही उत्तर-(द)
36. निम्नलिखित में से किस विकल्प में सभी शब्द व्यक्तिवाचक संज्ञाएँ है?
(अ) ममता, बैल, राधेश्याम
(ब) राधेश्याम, पन्नालाल, हिमालय
(स) आम, साधना, ऊँचाई
(द) गाय, मूर्खता, चालाकी
सही उत्तर-(ब)
37. निम्न में से व्यक्तिवाचक संज्ञा है-
(अ) अरावली (ब) पर्वत
(स) बचपन (द) नगर
सही उत्तर-(अ)
38. निम्नलिखित में से किस विकल्प में सभी शब्द भाववाचक संज्ञाएँ है?
(अ) धैर्य, चतुराई, प्रेम
(ब) अकेलापन, वृक्ष, दृढ़ता
(स) खुलापन, फूहङता, सूर्य
(द) उङासी, शेर, चालाकी
सही उत्तर-(अ)
39. भाववाचक संज्ञा का उदाहरण है-
(अ) हिमालय (ब) भारतवर्ष
(स) कठोरता (द) जयन्त
सही उत्तर-(स)
40. विशेषण से भाववाचक बनने वाला शब्द है?
(अ) नहाता (ब) शिष्टता
(स) खेलता (द) दौङना
सही उत्तर-(ब)
41. ’नीलिमा’ शब्द में निहित संज्ञा है-
(अ) द्रव्यवाचक (ब) व्यक्तिवाचक
(स) जातिवाचक (द) भाववाचक
सही उत्तर-(द)
42. हमें गरीबों पर दया करनी चाहिए, इसमें रेखांकित शब्द है?
(अ) अवस्था सूचक विशेषण
(ब) संज्ञा
(स) विशेषण
(द) क्रिया
सही उत्तर-(स)
43. जातिवाचक संज्ञा नहीं है?
(अ) शैशव (ब) लोहा
(स) लकङी (द) पुस्तक
सही उत्तर-(अ)
44. भाववाचक संज्ञा में बोध होता है-
(अ) गुण, दशा, व्यापार का
(ब) व्यक्ति, वस्तु, स्थान का
(स) जाति, वर्ग का
(द) उपर्युक्त सभी का
सही उत्तर-(अ)
45. ’वात्सल्य’ ’वत्सल’ की कौन-सी संज्ञा है?
(अ) जातिवाचक (ब) भाववाचक
(स) व्यक्तिवाचक(द) द्रव्यवाचक
सही उत्तर-(ब)