॥परमश्रद्धेय बाबा बिशन दास जी महाराज के सभी भक्तो का बाबा के ऑनलाइन देवस्थानम में मंगल स्वागत है॥
बाबा का ऑनलाइन देवस्थानम, बाबा के भक्तो की श्रद्धा और आस्था का केंद्र हैं l बाबा बिशन दास धाम ग्राम नंदरामपुरबास जिला- रेवाड़ी, प्रदेश हरियाणा (भारत) मे स्थित श्री श्री 1008 श्री परम श्रद्धेय बाबा बिशनदास जी महाराज का पवित्र एवं आलोकिक देवस्थान हैं l यह ऑनलाइन देवस्थान परम श्रद्धेय बाबा जी की भक्ति मे अपार श्रद्धा एवं भक्ति भाव रखने वाले सभी भक्तो, स्वंसेवको,व् आम जनबंधुओं और बहनों को एक मंच पर लाने का प्रयास है , एक ऐसा सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक मंच जो की परम श्रद्धेय बाबा जी की भक्ति व् आस्था मे ओतप्रोत जनमानस को उन्मुक्त भाव से लेकिन शालीन तरीके से अपने विचारो, भावों, भावनाओं और सुझावों को व्यक्त करने हेतु प्रेरित करता हैं, एक सुअवसर प्रदान करता हैं, एक अध्यात्मिक आधार प्रदान करता हैं एवं तदानुसार परम श्रद्धेय बाबा जी के तेजस्वी, आलोकिक, दैवीय व् चमत्कारी ब्रह्म स्वरुप एवं जीवन दर्शन के प्रसार, प्रचार एवं प्रवाह को समाजहित हेतु पथ-प्रदर्शित करता हैंI इस ऑनलाइन देवस्थान का मूल उद्देश्य परम श्रद्धेय श्री बाबा बिशन दास जी महाराज के दैवीय अस्तित्व से समस्त जनमानस को अवगत कराना हैं तथा बाबा जी की महिमा गुणगान व् शुखद अनुभूति को सार्वभौमिक पहचान दिलवानी हैं I बाबा बिशन दास धाम में विराजमान परम श्रद्धेय बाबा बिशन दास जी के चरण कमलों मे आस्था रखने वाले, बाबा जी की प्रेरणा से जनहित व् जानकल्याण के कार्यो मे अपना योगदान देने वाले तथा बाबा जी के प्रति सेवा भाव से प्रेरित भक्तो की सभी प्रकार की मनोकामनाए पूर्ण होती है l