कहानी –
यह कहानी मेरी एक खास दोस्त, जागृति के बारे में है, जो मेरे दिल में हमेशा एक खास जगह रखती है। मेरी कहानी की शुरुआत सरस्वती पूजा के दिन से होती है। उस दिन सुबह, मैं जागृति को सिंपल कपड़ों में देखा था, और कुछ अजीब सा महसूस हुआ। उसकी सादगी में कुछ खास था, जो मेरी नजरों से ओझल नहीं हो सकता था। उसी दिन से मेरे मन में उसके लिए एक खास जगह बनने लगी। मुझे अक्सर उसकी यादें आने लगीं, और मैं दिन-रात उसे ही सोचता रहता था।
कुछ दिन बाद, मुझे पता चला कि जागृति ने स्वी स्कूल छोड़ दिया था और वह दूसरी क्लास में चली गई थी। मेरे लिए यह एक बड़ा झटका था, क्योंकि अब वो पहले जैसी पास नहीं थी। मैं दोस्तों के साथ मस्ती करने में उलझा रहा, लेकिन रात को, जब सब कुछ शांत हो जाता, तब उसकी यादें मुझे परेशान करने लगतीं। हम सोचते थे कि शायद कुछ दिनों बाद इस सारी बातों को भूल जाएंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। हर त्योहार पर, हर खुशी और ग़म के बीच, मुझे उसकी यादें हर जगह घेर लेती थीं।
फिर आया 11वीं और 12वीं का समय। मैं पटना चला गया, जहां पढ़ाई के साथ-साथ एक नई दुनिया देखने का मौका मिला। नए दोस्त बने, लेकिन फिर भी किसी और का ख्याल मेरे मन में था। एक दिन पार्क में, मुझे लड़कियों के साथ बातें करने का मौका मिला, लेकिन जागृति के बारे में सोचे बिना मैं कुछ नहीं कर पाता था। धीरे-धीरे, जब मैंने रात को तकिया पकड़ा और सोने की कोशिश की, तब मेरे दोस्त ने मुझे चिढ़ाते हुए पूछा, "किसकी याद में हो?" और बस, उसी वक्त मुंह से "तुम्हारी नाम" निकल गया। मैंने सोचा था कि ये राज सिर्फ मेरे दिल में रहेगा, लेकिन उस दिन से मित्र सबको पता चल गया कि मैं जागृति को याद करता हूं।
तब से चीजें बदलने लगीं। मुझे उसका नंबर नहीं था, ना ही सोशल मीडिया पर हम संपर्क में थे। फिर भी, मुझे उसकी यादें हमेशा मेरे साथ रहतीं। फिर कुछ समय बाद, मुझे उसका नंबर मिल गया। 26 जनवरी के दिन, हमने पहली बार फ़ोन पर बात की। उसी के कुछ दिन बध, स्कूल में उशके यादो, मैं खूबसूरत पेंटिंग बनाया था। मुझे पेंटिंग बनाना उतना बढिया से नहीं आता था, लेकिन मैंने उसकी याद में एक कोशिश की थी। लोग उस पेंटिंग की तारीफ कर रहे थे।"
कुछ समय बाद, मुझे उसके बारे में और भी जानने का मौका मिला, और मैंने सोचा कि अगर हम साथ होते तो कितना अच्छा होता। फिर मैंने एक ऐप बनाने का सोचा, जिसमें हमारे नाम मिलाकर एक खास ऐप बना लिया। वह ऐप तैयार तो हो गया, लेकिन उसे इस्तेमाल करने में थोड़ी परेशानी आई। फिर भी, मैंने तय किया कि एक दिन, हम दोनों इस ऐप को एक साथ इस्तेमाल करेंगे।
मेरी यह पूरी कहानी, एक प्यार भरी यात्रा है, जो जागृति के बिना अधूरी है। हम दोनों के बीच हमेशा कुछ खास था, जिसे मैं शब्दों में नहीं कह सकता था। चाहे वो त्योहार हो, या स्कूल की यादें—हमेशा उसकी यादें मेरे दिल में बसी रहीं। आज भी वह मेरी ज़िन्दगी का एक अहम हिस्सा है, और मैं जानता हूं कि कभी न कभी, वह दिन आएगा जब हम अपनी ज़िंदगी के बाकी हिस्से को साथ बिताएंग |