पंजीकरण प्रमाण पत्र
पंजीकरण प्रमाण पत्र
पैन कार्ड
प्रतीक चिन्ह
जयपुर स्थित संतराम गौ सेवा एवं संरक्षण समिति की स्थापना एक दुखद घटना के कारण हुई |
भारत एक ऐसा देश जहां गौ को माता का दर्जा दिया जाता है | जहाँ आज भी घरों में पहला निवाला गौ माता के लिए निकला जाता है | जहाँ के ऋषि-मुनि और भारतवासी गौ माता की रक्षा के लिए अपने प्राण तक त्याग दिया करते है | ऐसी गौ माता जिनके गोबर में माता लक्ष्मी एवं गौ मूत्र में माता गंगा का वास माना गया है | गौ माता का दुग्ध तो अमृत के समान है |
वर्ष 2013 में जयपुर के लक्ष्मी मंदिर तिराहे पर गौ वंश को दुर्घटना का शिकार होने के कारण तड़पता हुआ संतराम गौ सेवा एवं संरक्षण समिति के तत्काल के अध्यक्ष श्री पवन शर्मा ने देखा और उसकी मदद करने का प्रयास किया गया लेकिन कोई उचित मदद नहीं मिलने के कारण उस गौ वंशी ने वही तड़पते हुए अपने प्राण त्याग दिए | क्योंकि उस वक्त ऐसा कोई माध्यम या अधिक संस्थाए नहीं थी जो उस स्थान पर जा कर गौ वंश का इलाज कर सके |उस वक्त उन्होंने निश्चय किया की जयपुर किसी भी गौ वंश की मौत इलाज ना मिलने के कारण नहीं होने देंगे |
उन्होंने अपने टीम गठन करना शुरू कर दिया | 2 वर्ष तक उन्होंने संस्थान को बिना रजिस्ट्रेशन के चलाया और 2 साल बाद दिनांक 24 अप्रैल 2015 को संस्था का रजिस्ट्रेशन करवाया और तब से अब तक सैकड़ों गौ माता और गौ वंशो का मुफ्त इलाज करते आ रहे है