भारतीय रिजर्व बैंक, निर्गम विभाग की महाप्रबंधक श्रीमती सविता वर्मा तथा उप महाप्रबंधक श्री पियुष तेलरांधे के कर-कमलों द्वारा संस्था के वेलफेअर आर्टिकल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उनके शुभहस्तों से पात्र सदस्यों को 3 ग्राम के स्वर्ण स्मृति चिन्ह (Gold Coin) का वितरण किया गया।
इस कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष श्रीमती रजनी नगरकर, मानद सचिव श्री गिरीश नंदनवार, उपाध्यक्ष श्री मिलिंद पेंढारकर, कोषाध्यक्ष श्रीमती अर्चना गंगर सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।