इनका नाम सरिता महिवाल है इनका जन्म उत्तर प्रदेश के मोदीनगर में हुआ और वही पर इन्होंने शिक्षा प्राप्त की।
वर्तमान में ये उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर में रहती हैं इन्हें अपने लेखन से लोगों को जागरूक करना अच्छा लगता है ये प्रकृति प्रेमी है और अभी तक 400 से अधिक पेड़ लगा चुकी है ये 150 से अधिक साझा संग्रह में सहलेखिका रह चुकी हैं साथ ही इन्होनें अपने पिता को समर्पित “पिता मेरा संसार” नामक साझा संकलन भी की है इसके अलावा फरवरी 2026 में इनकी किताब 'एहसास दिल के' पब्लिश हुई है।
ये 2024 में अंतर्राष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुकी है।
26 अगस्त 2024 में इन्हें महिला समानता काव्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया है साथ ही स्वच्छ भारत अभियान और महिलाओं के जीवन में अंबेडकर के योगदान जैसी प्रतियोगिताओं में भी इन्हें सम्मानित किया गया है।
नेपाल की प्रसिद्ध संस्था " शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल " द्वारा नेपाल में बर्ष 2025 में आयोजित किए जाने वाले गौरवशाली सम्मान समारोह " विश्व प्रतिभा अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह " में " वर्ल्ड टैलेंट इंटरनेशनल अवॉर्ड " के लिए इनका नाम चयन किया गया है। 14 सितंबर हिंदी दिवस पर इन्हें हिंदी में अमूल्य योगदान देने के लिए विश्व काव्य रत्न और विश्व हिंदी रत्न मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है साथ ही अंतरराष्ट्रीय हिंदी दिवस पर अंतर्राष्ट्रीय हिंदी रत्न से सम्मानित किया गया है 21 फरवरी 2026 को इन्हें समाज में जागरूकता लाने के लिए मातृभाषा रत्न मानद उपाधि सम्मान व 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्त्री शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया है कई न्यूज़ पेपर और पत्रिकाओं में भी इनकी रचनाएं प्रकाशित होती रहती हैं और कई मंच पर भी ये अपनी रचनाएं सुना चुकी हैं
Monthly Badges Earned: 0
Yearly Badges Earned: 0
Yearly Community Awards: 0
Talent Hunt Awards: 0
National-Level Awards: 0
District-Level Achievements: 0
Organizing Team Awards: 0
Dedicated Participant Special Certificates:0
Open Mics Attended : 1
Books Published: 0
E-Magazines Published: 1