पब्लिक इण्टरमीडिएट कॉलेज जोगीमढ़ी, पौड़ी गढ़वाल
पब्लिक इण्टरमीडिएट कॉलेज जोगीमढ़ी, पौड़ी गढ़वाल
पब्लिक इण्टर कॉलेज जोगीमढ़ी, समुद्र तल से 1850 मीटर की उँचाई में पट्टी बंगारस्यूँ, ढौंडियालस्यूँ, सावली तथा चौथान के केन्द्रीय स्थल जोगीमढ़ी मे स्थित है। अपने प्राकृतिक सौन्दर्य के लिए प्रसिद्ध इस स्थल की जिला मुख्यालय पौड़ी से दूरी 130 किमी0 तथा ब्लाक मुख्यालय बीरोंखाल से दूरी 26 किमी0 है । टिहरी मुरादाबाद मोटर मार्ग मे बैजरी से 16 किमी0 पक्की सड़क से एवं 300 मीटर पैदल चल कर यहाँ आसानी से पहुँचा जा सकता है ।
इस विद्यालय की स्थापना सन् 1948 में जूनियर हाईस्कूल के रुप मे हुई है । विद्यालय को सन् 1962 मे जूनियर हाईस्कूल, सन् 1964 मे हाईस्कूल साहित्य एवं सन् 1969 मे हाईस्कूल विज्ञान तथा 1979 मे इण्टर साहित्य और 1985 मे इण्टर विज्ञान की मान्यता प्राप्त हुई है।
विद्यालय के पास नापित 290 नाली (5.80 हेक्टे०) भूमि मे प्रयाप्त कक्षा कक्ष, विज्ञान प्रयोगशालाएं, स्टॉफ रुम, मीटिंग हाल, प्रधानाचार्य कक्ष, बालक बालिका एवं स्टॉफ के लिए अलग–अलग शौचालय उपलब्ध हैं। बच्चों के खेल कूद के लिए तीन खेल के मैदान और विद्यालय के दो तरफ सुन्दर फूलों की क्यारियाँ हैं ।
• हाईस्कूल में पढ़ाए जाने वाले विषयः- हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, गणित, गृह विज्ञान |
• इण्टर मे पढ़ाए जाने वाले विषयः - हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित ।
• विद्यालय मे वर्तमान समय मे 5 प्रवक्ता 3 सहायक अध्यापक, 2 पी०टी०ए० शिक्षक एवं 4 लिपिक तथा 3 परिचारक कार्यरत हैं ।
इस वेबसाइट को खंड शिक्षा अधिकारी, श्रीमती वर्षा भारद्वाज जी के "डिजिटल विद्यालय-डिजिटल भारत" प्रेरणा मन्त्र और परिवर्तन सोशल फाउंडेशन के सहयोग से निर्मित कराया गया है।
यह वेबसाइट जोगीमढी विद्यालय का एक वर्चुअल द्वार है। इस वेबसाइट का उद्देश्य, विद्यालय के सकारात्मक प्रयासों व गतिविधियों के लिए एक डिजिटल मंच प्रदान करना है। जिससे विद्यालय द्वारा कराये जा रहे सकारात्मक कार्यों और सम्बंधित सूचनाओं को टेक्नोलॉजी के माध्यम से प्रकाशित किया जा सके है। इस वेबसाइट का एक महतवपूर्ण उद्देश्य नवाचार को प्रोत्साहित करना भी है जिसके अंतर्गत विद्यालय में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों व शिक्षकों के प्रयासों को प्रकाशित किया जाएगा जिससे अन्य साथी छात्र / शिक्षक भी प्रोत्साहित हो।
जिला शिक्षा अधिकारी (D.E.O)
सांस्कृतिक प्रस्तुति कार्यक्रम -1
सांस्कृतिक प्रस्तुति कार्यक्रम -2
अन्य महत्वपूर्ण वेबसाइटस
उत्तराखंड एजुकेशन पोर्टल
(https://educationportal.uk.gov.in)
विद्यालयी शिक्षा उत्तराखंड
(https://schooleducation.uk.gov.in)
उत्तराखंड बोर्ड
NCERT
SCERT उत्तराखंड
निष्ठा (NISTHA)
दीक्षा (DIKSHA)