प्रस्तुत कविता “हार जीत” कवि “अशोक वाजपेयी” के कविता संकलन “कहीं नहीं वहीं” से ली गई है। यह एक गद्य कविता है। यह कविता शासक वर्ग, राजनीति, युद्ध, इतिहास और आम आदमी को लेकर आधुनिक प्रसंगों मे अनेक प्रश्न उठती है। कवि कहते है कि नागरिकों पाता ही नहीं है की, उनका राजा, उनका शासक कौन है? और उनका शत्रु कौन है? उन्हे बताया गया है की उनकी विजय हुई है। ये भी स्पष्ट पाता नहीं है की किसकी विजय हुई है, नागरिकों की या शासकों की। नागरिकों को यह भी नहीं पता कि कितने सैनिक युद्ध के लिए गए थे, और कितने विजयी होकर वापस आ रहे हैं। मरने वालों की सूची अप्रकाशित है। अर्थात अभी ये भी नहीं पाता है की कितने सैनिक मारे गए है।
चमड़े के थैले में पानी रखने वाला रखने वाला सिर्फ वह बूढ़ा व्यक्ति है। जो कह रहा है कि, हम जीते नहीं हैं। एक बार फिर हार गए हैं और गाने बजाने के साथ जीत नहीं हार लौट रही है। कवि कहते हैं कि, अच्छा है कि, उस बूढ़े व्यक्ति पर बस सड़क सींचने भर की जिम्मेवारी है। सच बोलने या दर्ज करने की नहीं क्योंकि जिन पर यह जिम्मेवारी है, वह शासकों के गुलाम है। उनके साथ जीत कर लौट रहे हैं। जीत का जश्न मना रहे हैं।