Dr. Lokendra Singh Rajput, Assistant Professor, Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication
डॉ. लोकेन्द्र सिंह राजपूत, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल में सहायक प्राध्यापक हैं.
संक्षिप्त परिचय : डॉ. लोकेन्द्र सिंह
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल में सहायक प्राध्यापक हैं। आपकी 14 पुस्तकें प्रकाशित हैं, जिनमें हिंदवी स्वराज्य दर्शन, मैं भारत हूँ, डॉ. अम्बेडकर :विचार और पत्रकारिता एवं हम असहिष्णु लोग प्रमुख हैं। आपने स्वदेश, दैनिक भास्कर, पत्रिका और नईदुनिया में पत्रकारिता की है। देशभर के समाचारपत्र-पत्रिकाओं एवं वेबसाइट पर आपके लेख नियमित प्रकाशित होते हैं। हिंदी ब्लॉग और वीडियो ब्लॉगिंग में भी आपका हस्तक्षेप है। इसके साथ ही आप विश्व संवाद केंद्र, मध्यप्रदेश के सचिव एवं निदेशक हैं।
आपको मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार और मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग के राष्ट्रीय सम्मान 'सूचना प्रौद्योगिकी सम्मान-2025' सहित अन्य प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित हैं। आप डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म भी बनाते हैं और वे फ़िल्म फेस्टिवल में पुरुस्कृत भी हुई हैं।
जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर से पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर की उपाधि - एमजेएमसी (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन)
जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी, भाेपाल से पीएचडी की उपाधि।
स्वदेश, दैनिक भास्कर, पत्रिका, नवदुनिया में संवाददाता, उपसंपादक एवं वरिष्ठ उपसंपादक के पद पर सेवाएं दी
प्रोडक्शन सहायक, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय
सहायक प्राध्यापक, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के शोध कार्य “हिंदी समाचार पत्रों में अंग्रेजी शब्दों का प्रयोग” में प्रमुख सहभागिता
माखनलाल चतुर्वेदी की पत्रकारिता एवं रतौना आन्दोलन पर आधारित शोधकार्य एवं पुस्तक लेखन
हिन्दवी स्वराज्य दर्शन (श्रीशिव छत्रपति दुर्ग दर्शन यात्रा वृत्तांत)
डॉ. भीमराव अम्बेडकर : पत्रकारिता एवं विचार
मैं भारत हूँ (काव्य संग्रह)
देश कठपुतलियों के हाथ में
हम असहिष्णु लोग
संघ दर्शन : अपने मन की अनुभूति
राष्ट्रध्वज और आरएसएस, अर्चना प्रकाशन, भोपाल
रतौना आन्दोलन : हिन्दू-मुस्लिम एकता का सेतुबंध (सह लेखक)
राष्ट्रवाद एवं मीडिया (सह-संपादक)
हिंदी हम सबकी (शोध समन्वयक)
हिंदी पत्रकारिता विमर्श (संपादन)
स्त्री शक्ति संवाद (सह-संपादक)
जो कहूंगा सच कहूंगा : प्रो. संजय द्विवेदी से संवाद (संपादक)
लोगों का काम है कहना : प्रो. संजय द्विवेदी पर एकाग्र (संपादक)
अन्य पुस्तकों में पाठ्य लेखन एवं विशेषांकों का संपादन
देशभर के प्रमुख समाचारपत्रों, पत्रिकाओं एवं वेबसाइट पर कविता, कहानी, यात्रा वृतांत एवं समसामयिक विषयों पर आलेखों का नियमित प्रकाशन
अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार (फेसबुक/ब्लॉग/नेट)-2021, साहित्य अकादमी, मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद्, मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग, भोपाल
पं. प्रताप नारायण मिश्र युवा साहित्यकार सम्मान-2023, भाऊराव देवरस सेवा न्यास, लखनऊ
हिन्दी सेवा सम्मान-2020 द्वारा प्रभा साक्षी, दिल्ली
आइडियल ट्रेवलर ऑफ़ द ईयर-2020, न्यूज़ एक्सप्रेस डॉट कॉम
‘अटल पत्रकारिता सम्मान-2018’ द्वारा प्रवक्ता डॉट कॉम (2018)
‘ब्लॉगर रत्न’ द्वारा शोभना वेलफेयर सोसायटी, दिल्ली (2012)
पुस्तक ‘देश कठपुतलियों के हाथ में’ के लिए ‘अभिनंदन’ द्वारा राष्ट्रीय पत्र लेखक मंच, ग्वालियर (2014)
सामाजिक कार्यों के लिए विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित
सहायक प्राध्यापक (Assistant Professor), माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल
सह-संपादक (Associate Editor) : मीडिया मीमांसा, त्रैमासिक द्विभाषी शोध पत्रिका, ब्लाइंड पीयर रिव्यू
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,
बी-38, विकास भवन, प्रेस काम्प्लेक्स, एमपी नगर जोन-1, भोपाल-462011 (मध्यप्रदेश)
ईमेल : lokendra777@gmail.com
फेसबुक : www.facebook.com/singhlokendra777
ट्विटर : https://twitter.com/lokendra_777
ब्लॉग : www.apnapanchoo.blogspot.com
यूट्यूब : https://www.youtube.com/@apnaavideopark