हिन्दू हृदय सनी मिश्रा जी का जन्म उत्तर प्रदेश के कुशभवनपुर जनपद में ०४ मई १९९२ में हुआ थ। श्री सनी जी का पैतृक निवास जयसिंहपुर विधानसभा के पुरषोत्तमपुर ग्रामसभा के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। श्री सनी जी की प्रारंभिक शिक्षा जनपद के ही पब्लिक विद्यालय से हुई। श्री सनी जी को बचपन से ही सामाजिक व धार्मिक कार्यो में रूचि थी। आगे चलकर हिंदी एवं संस्कृत विषय से स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण की।
श्री हिन्दू हृदय सनी जी का धार्मिक योगदान -
श्री सनी जी अपने क्षेत्र में दुर्गापूजा , जन्माष्टमी आदि उत्सवों के भव्य आयोजन का प्रारम्भ किया। साथ ही साथ स्वामी विवेकानंद जी की विचारधारा का अनुकरण करते हुए भारतीय संस्कृति के संवर्धन व विकास के लिए सतत प्रयास किया , इसके लिए राष्ट्रवाद समरसता सहभोज अभियान का प्रारम्भ किया जिसके अंतर्गत समाज के पिछड़े शोषित , वंचित , दलित , किसान आदि के मध्य जाकर प्रवास करना उनके साथ मिलकर भोजन पाकन व ग्रहण करना साथ ही साथ उनके मध्य फैली छुआछूत , अशिक्षा , अराजनैतिकरण आदि भ्रांतियों को दूर करना साथ ही साथ अंतोदय विचारधारा के अनुकरणीय समाज के अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति तक समस्त आवश्यक मूलभूत सुविधाओं जैसे शिक्षा , भोजन , वस्त्र , औषद्यि आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करने का प्रयास करना। साथ ही साथ समय समय पर प्रतियोगी परीक्षा करवाकर पुरष्कार के माध्यम से छात्रों को प्रोत्साहित करना तथा आमजनमानस के विधुत बिल जमा काउंटर पर पृथक महिला काउंटर स्थापित करवाने का सफल प्रयास व समय में भी बढ़ौती की सफलता।
श्री हिन्दू हृदय सनी जी की हिंदुत्व नीति -
टीम कर्त्तव्य के साथ मिलकर प्रदेश में चल रहे सरकारी प्राथमिक विद्यालयों के इस्लामीकरण षड़यंत्र को उजागर करना सड़क पर होने वाले नवाज के विरोद में चौक में सामूहिक हनुमान चालीसा का आयोजन , अवैध बनी मस्जिदों का आर टी आई के माध्यम से षड़यंत्र उजागर करना जनपद में चल रहे लव जिहाद में हिन्दुओ की सहायता करना व उन्हें जागरूक करने का प्रयास करना मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रो में हिन्दुओ व व्यापारिओं पर होने वाले अत्याचार का मुखर होकर सामना करना व शासन प्रशासन की सहायता से हर संभव हिन्दुओ की मदद करना।
श्री हिन्दू हृदय सनी जी का राजनैतिक परिचय -
बचपन से ही समाज के लिए कुछ करने की भावना लेकर समाज से जुड़े रहे २०११ में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े आगे चलकर २०१४ के लोकसभा के चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाई जिसमे भाजपा विजयी रही यह क्रम आगे बढ़कर २०१७ में एक विशाल रूप में विधानसभा के चुनाव में सक्रिय भूमिका में आगे आया इसके पश्चात हिन्दू युवा वाहिनी ( मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज / मुख्य संरक्षक ) में नगर अध्यक्ष के पद पर सफलता पूर्वक एक वर्ष में ११२ सामाजिक धार्मिक कार्यक्रमो का आयोजन किया। आगे चलकर प्रत्यक्ष रूप से ग्रामीण क्षेत्रो में प्रवास व जागरूकता अभियान के माध्यम से भाजपा का प्रचार प्रसार किया व २०१९ के लोक सभा चुनावो में एक सक्रिय भूमिका निभाते हुए जनपद की युवाओ की सबसे बड़ी सभा व भाजपा प्रत्याशी के १३९ सभाओ की सफल व्यवस्थापक के रूप में सहयोग व ४१ सभाओ का ओजस्वी मंच संचालन कर भाजपा को विजयी बनाने में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया। साथ ही साथ विद्यार्थी परिषद के द्वारा आयोजित होने वाले वार्षिकी कार्यक्रम मिशन साहसी की व्यवस्थाओ में महत्वपूर्ण सहयोग व कुशल मंच संचालन तथा अन्य कार्यक्रमों में सहभागिता सुनिश्चित की।
जीवन का उद्देश्य राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं से ऊपर उठकर समाज के उत्थान ,अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति तक सम्पूर्ण मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करना , राष्ट्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करना ,आतंकवाद ,नक्सलवाद, से मुक्ति , गौ,गंगा ,भारतीय संस्कृति व राष्ट्र रक्षा के लिए राष्ट्रभक्त हिन्दू युवाओं को तैयार करना जिससे सुसंस्कृत, स्वस्थ्य, शिक्षित, सुरक्षित और समरसतायुक्त नव भारत का निर्माण हो सके और भारत विश्वगुरु बन कर समस्त संसार का मार्गदर्शन करें।
हिन्दव: सोदरा: सर्वे, न हिंदू पतितो भवेत् |
मम दीक्षा धर्म रक्षा, मम मंत्र समानता ||
सब हिंदू भारत माता की संतान होने से सहोदर है | इसलिए कोई हिंदू पतित नहीं हो सकता है | हमने "समानता" का मंत्र लेकर "धर्मरक्षा" की दीक्षा ली है |||